Thursday, 26 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Petrol Pump Sealed: नियमों की अनदेखी करने वाले 8 पेट्रोल पंप पर कार्रवाई, बिक्री पर लगी रोक Fraud Case: बंटी-बबली की जोड़ी 28 नवंबर तक जेल में, बंद होटल के कमरों से मिले आपत्तिजनक सामान ने बढ़ाई सनसनी Food Price Hike: साल भर में दोगुने हुए प्याज के दाम, तेल और दालों ने भी बढ़ाई आम आदमी की टेंशन Road Accident: बुजुर्ग को वाहन ने मारी ठोकर, इलाज के बाद घर लौटने पर मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज Ganja Seizure: 7.15 लाख का गांजा जब्त, नवी मुंबई के दो तस्कर गिरफ्तार Petrol Pump Sealed: नियमों की अनदेखी करने वाले 8 पेट्रोल पंप पर कार्रवाई, बिक्री पर लगी रोक Fraud Case: बंटी-बबली की जोड़ी 28 नवंबर तक जेल में, बंद होटल के कमरों से मिले आपत्तिजनक सामान ने बढ़ाई सनसनी Food Price Hike: साल भर में दोगुने हुए प्याज के दाम, तेल और दालों ने भी बढ़ाई आम आदमी की टेंशन Road Accident: बुजुर्ग को वाहन ने मारी ठोकर, इलाज के बाद घर लौटने पर मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज Ganja Seizure: 7.15 लाख का गांजा जब्त, नवी मुंबई के दो तस्कर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Fraud Case: बंटी-बबली की जोड़ी 28 नवंबर तक जेल मे…
Deepak and Barkha Tandon to remain in jail until November 28 (Image Source: social media)
Deepak and Barkha Tandon to remain in jail until November 28 (Image Source: social media)
🔴 BREAKING रायपुर

Fraud Case: बंटी-बबली की जोड़ी 28 नवंबर तक जेल में, बंद होटल के कमरों से मिले आपत्तिजनक सामान ने बढ़ाई सनसनी

Fraud Case: रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के चार जिलों में ठगी के आरोपों का सामना कर रहे दीपक टंडन और उसकी पत्नी बरखा टंडन की न्यायिक हिरासत बढ़ गई है। पुलिस को बंद होटल के स्पा से संदिग्ध सामग्री और दस्तावेज मिले हैं। मामले में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के एंगल की भी जांच की जा रही है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 26 Nov 2026, 09:36 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Fraud Case: राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में करोड़ों रुपए की ठगी को अंजाम देने वाले शातिर दंपती दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर और उसकी पत्नी बरखा टंडन पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें 28 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। इस हाई-प्रोफाइल ठगी कांड की परतें जैसे-जैसे खुल रही हैं, वैसे-वैसे चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। जांच के दौरान पुलिस को ऐसे सुराग हाथ लगे हैं, जो इस मामले को सिर्फ आर्थिक धोखाधड़ी से कहीं आगे ले जाते हैं।

छह महीने से बंद होटल के कमरों में मिला आपत्तिजनक सामान 

पूछताछ के सिलसिले में पुलिस 23 नवंबर की रात आरोपी दीपक टंडन को लेकर तेलीबांधा (VIP रोड) स्थित उसके 'होटल वेलकम श्री' पहुंची थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह होटल पिछले करीब छह महीने से बंद पड़ा था। बावजूद इसके, जब कमरों और भीतर संचालित हो रहे स्पा की तलाशी ली गई, तो वहां का नजारा देखकर टीम भी दंग रह गई। कमरों से महिलाओं के अंडरगारमेंट्स, शराब की बोतलें, कंडोम और सिगरेट के पैकेट बरामद हुए हैं।

हनीट्रैप या ब्लैकमेलिंग? स्पा के वीडियो और डायरियों ने गहराया शक 

तलाशी के दौरान स्पा सेंटर से कई संदिग्ध दस्तावेज और कस्टमर की डायरियां भी जब्त की गई हैं। इसके साथ ही स्पा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खुद दीपक टंडन नजर आ रहा है। इन सबूतों के आधार पर पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इस बंद होटल और स्पा की आड़ में आने वाले मेहमानों की आपत्तिजनक तस्वीरें या वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल तो नहीं किया जाता था। हालांकि, पुलिस ने अभी इस संदिग्ध गतिविधि पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन डायरियों में दर्ज नामों, मोबाइल नंबरों और लेनदेन के हिसाब को बारीकी से खंगाला जा रहा है।

अफसरों से लेकर नेताओं तक फैला था ठगी का जाल

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दीपक टंडन ने करीब 35 से 40 लोगों को अपना शिकार बनाया है। चौंकाने वाली बात यह है कि ठगे जाने वालों में आम लोगों के साथ-साथ बड़े कारोबारी, नेता और राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारी तक शामिल बताए जा रहे हैं।

  • सत्ता के गलियारों का रौब: आरोपी खुद को मुख्यमंत्री, मंत्रियों और वरिष्ठ नौकरशाहों का बेहद करीबी बताता था। रौब झाड़ने के लिए वह बड़े नेताओं के साथ खिंचवाई गई अपनी तस्वीरों का इस्तेमाल करता था। प्रशासनिक अधिकारियों को मनचाही पोस्टिंग और ट्रांसफर दिलाने का झांसा देकर भी उसने मोटी रकम ऐंठी है।

  • SECL का फर्जी अधिकारी बनकर लूटा: जांच में यह भी सामने आया कि दीपक खुद को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) का अधिकारी और CMD बताकर लोगों से मिलता था। उसने SECL में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी और कोयला ट्रांसपोर्ट का ठेका दिलाने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपए लिए। पीड़ितों के मुताबिक, पैसे के लेनदेन की ज्यादातर बैठकें VIP रोड स्थित इसी होटल वेलकम श्री में होती थीं। जब पीड़ितों ने रकम वापस मांगी, तो उन्हें जो चेक दिए गए वे बाउंस हो गए और विरोध करने पर धमकियां भी दी गईं।

4 जिलों में 8 FIR और करोड़ों का हिसाब 

दीपक और बरखा टंडन के खिलाफ अब तक रायपुर, बिलासपुर, सक्ती और कोरबा जिलों में कुल 8 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। अकेले रायपुर के तेलीबांधा थाने में आर्ट ऑफ लिविंग की छत्तीसगढ़ प्रमुख सरिता बाजपेयी समेत 5 लोगों ने मामले दर्ज कराए हैं। इसके अलावा पुलिस के पास 11 अन्य शिकायतें भी पहुंची हैं, जिनकी जांच जारी है। हाल ही में सामने आए दो नए मामलों में ही 56 लाख रुपए की ठगी उजागर हुई है, जिसमें एक मैनेजर विकास नागले से 25 लाख और संचालक श्याम सिंह ठाकुर से 31 लाख रुपए हड़पने का आरोप है। गौरतलब है कि SECL ठेका फर्जीवाड़े के मामले में ही दीपक टंडन को बिलासपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर रायपुर लाया गया था। अब पुलिस जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों के आधार पर इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों की तलाश कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें