Thursday, 26 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › कोरबा › Electric Shock Accident: ट्रांसफार्मर सुधार रहा थ…
Case of a lineman death by electrocution in Kawardha(Image Source: AI Generated)
Case of a lineman death by electrocution in Kawardha(Image Source: AI Generated)
🔴 BREAKING कोरबा

Electric Shock Accident: ट्रांसफार्मर सुधार रहा था lineman और विभाग ने सप्लाईकर दी कंरट, माैत

Electric Shock Accident: कवर्धा के भलपहरी गांव में ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान करंट लगने से लाइनमैन मानक पटेल की मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर गलत गांव की बिजली सप्लाई बंद करने का आरोप लगाते हुए मुआवजे और कार्रवाई की मांग की है।

भ
प्रकाशित: 26 Nov 2026, 05:56 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
कवर्धा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Electric Shock Accident: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां बिजली लाइन की मरम्मत करने ट्रांसफार्मर पर चढ़े एक लाइनमैन की करंट लगने से जान चली गई। परिजनों का आरोप है कि विभागीय ऑपरेटर ने गलत गांव का बिजली स्विच बंद कर दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है, वहीं ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी है।

 बिजली सुधारने ट्रांसफार्मर पर चढ़ा था लाइनमैन

मामला कबीरधाम जिले के भलपहरी गांव का है। जानकारी के मुताबिक, गांव में बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत मिलने पर लाइनमैन मानक पटेल मरम्मत के लिए पहुंचा था। काम शुरू करने से पहले उसने विभागीय कार्यालय को सूचना देकर भलपहरी गांव की बिजली सप्लाई बंद करने के लिए कहा था, ताकि ट्रांसफार्मर पर चढ़कर सुरक्षित तरीके से सुधार कार्य किया जा सके। आरोप है कि कार्यालय में मौजूद ऑपरेटर ने भलपहरी के बजाय कुसमघटा गांव का बिजली स्विच बंद कर दिया। इस गलती के कारण भलपहरी गांव की लाइन में बिजली का प्रवाह जारी रहा। इसी दौरान मानक पटेल ट्रांसफार्मर पर चढ़कर मरम्मत करने लगा और करंट की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने ऑपरेटर पर लगाया लापरवाही का आरोप

मृतक के भाई ने बताया कि घर के पीछे लगे ट्रांसफार्मर के तार कटे हुए थे। इन्हें ठीक करने के लिए ही मानक ट्रांसफार्मर पर चढ़ा था। उसने काम शुरू करने से पहले बिजली बंद करने की सूचना भी दी थी, लेकिन ऑपरेटर ने गलत गांव की बिजली सप्लाई बंद कर दी। परिजनों का कहना है कि यदि सही समय पर भलपहरी गांव की बिजली बंद कर दी गई होती, तो यह हादसा टाला जा सकता था। घटना के बाद परिवार ने शासन और बिजली विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है। साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है। 
मामले को लेकर बिजली विभाग के जेई लोमस सोनवानी ने विभागीय लापरवाही की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि लाइनमैन की मौत के मामले में विभागीय स्तर पर जांच कराई जाएगी। जांच में जिसकी भी जिम्मेदारी सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बिजली सप्लाई बंद करने में हुई चूक के लिए कौन जिम्मेदार था।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें