Thursday, 26 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
NEET Student: कोचिंग नहीं पहुंचा तो दोस्तों को हुई चिंता, कमरे में देखा तो छात्र का मिला शव Road Accident: खड़ी ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल Petrol Pump Sealed: नियमों की अनदेखी करने वाले 8 पेट्रोल पंप पर कार्रवाई, बिक्री पर लगी रोक Fraud Case: बंटी-बबली की जोड़ी 28 नवंबर तक जेल में, बंद होटल के कमरों से मिले आपत्तिजनक सामान ने बढ़ाई सनसनी Food Price Hike: साल भर में दोगुने हुए प्याज के दाम, तेल और दालों ने भी बढ़ाई आम आदमी की टेंशन Road Accident: बुजुर्ग को वाहन ने मारी ठोकर, इलाज के बाद घर लौटने पर मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज NEET Student: कोचिंग नहीं पहुंचा तो दोस्तों को हुई चिंता, कमरे में देखा तो छात्र का मिला शव Road Accident: खड़ी ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल Petrol Pump Sealed: नियमों की अनदेखी करने वाले 8 पेट्रोल पंप पर कार्रवाई, बिक्री पर लगी रोक Fraud Case: बंटी-बबली की जोड़ी 28 नवंबर तक जेल में, बंद होटल के कमरों से मिले आपत्तिजनक सामान ने बढ़ाई सनसनी Food Price Hike: साल भर में दोगुने हुए प्याज के दाम, तेल और दालों ने भी बढ़ाई आम आदमी की टेंशन Road Accident: बुजुर्ग को वाहन ने मारी ठोकर, इलाज के बाद घर लौटने पर मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › LOC Issued: सौरव दास की विदेश यात्रा पर रोक, पासप…
LOC issued against Sourav Das(Image Source: Keertiman Media)
LOC issued against Sourav Das(Image Source: Keertiman Media)
राष्ट्रीय

LOC Issued: सौरव दास की विदेश यात्रा पर रोक, पासपोर्ट विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

LOC Issued: केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। पासपोर्ट में कथित गड़बड़ी के चलते उनकी UK यात्रा प्रभावित हुई है। दास ने विदेश जाने से रोकने के फैसले को अदालत में चुनौती दी है।

भ
प्रकाशित: 26 Nov 2026, 02:07 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
LOC Issued: केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट को जानकारी दी है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है। यह LOC महाराष्ट्र पुलिस ने 22-23 नवंबर की रात जारी किया था। मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) चेतन शर्मा ने अदालत को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दास को LOC को चुनौती देने के लिए उचित कानूनी मंच का रुख करना चाहिए। वहीं, सौरव दास की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अखिल सिब्बल ने अदालत में कहा कि उनके मुवक्किल को LOC जारी होने की कोई जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने इस संबंध में दस्तावेजों की प्रति उपलब्ध कराने की मांग भी की।

UK जाने से रोकने के फैसले को दी चुनौती 

सौरव दास ने एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यूनाइटेड किंगडम जाने से रोके जाने के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। अदालत ने उनकी याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। सुनवाई के दौरान अखिल सिब्बल ने दलील दी कि पासपोर्ट कार्यालय में कारण बताओ नोटिस लंबित होने का मतलब यह नहीं है कि किसी व्यक्ति को विदेश यात्रा से रोक दिया जाए। उन्होंने इसे दास के मौलिक अधिकारों से जुड़ा मामला बताया। दरअसल, सौरव दास को 1 दिसंबर को ऑक्सफोर्ड यूनियन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ब्रिटेन जाना था। उनके मुताबिक, इस कार्यक्रम में उन्हें 'कॉकरोच मूवमेंट' के बारे में अपनी बात रखनी थी। हालांकि, पासपोर्ट में जन्मस्थान से जुड़ी गड़बड़ी के चलते उनकी विदेश यात्रा में बाधा आई।
सौरव दास पर आरोप है कि उन्होंने चेन्नई स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (RPO) की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिया। इस नोटिस में उनके पासपोर्ट और अन्य पहचान संबंधी दस्तावेजों में विसंगतियों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था। अखिल सिब्बल ने अदालत को बताया कि नोटिस में दास के जन्मस्थान की जानकारी गलत होने और तौर पर जरूरी तथ्य छिपाकर पासपोर्ट हासिल करने की आशंका जताई गई थी। उनसे संबंधित दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष रखने को कहा गया था। नोटिस में यह भी उल्लेख था कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पासपोर्ट निलंबित या जब्त किया जा सकता है।

केंद्र ने नागरिकता से जुड़े पहलुओं का किया जिक्र 

केंद्र सरकार की ओर से ASG चेतन शर्मा ने याचिका की सुनवाई पर आपत्ति जताते हुए कहा कि 20 अगस्त को पुडुचेरी के SSP ने सौरव दास के जन्मस्थान, पते और माता-पिता से जुड़ी जानकारी की जांच शुरू की थी। उन्होंने बताया कि दास ने पासपोर्ट आवेदन में पिता का कॉलम खाली छोड़ा था। केंद्र की दलील थी कि पासपोर्ट में सामने आई विसंगतियों का असर उनकी नागरिकता से जुड़े पहलुओं पर भी पड़ सकता है। हालांकि, सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है, जिससे दास का पासपोर्ट अवैध या निलंबित घोषित किया गया हो। उन्हें केवल कारण बताओ नोटिस का जवाब देना है। ASG ने आगे कहा कि यदि पासपोर्ट अधिकारी दास के स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं पाते हैं, तो उनके लिए स्थिति मुश्किल हो सकती है। उन्होंने अदालत में यह भी दलील दी कि जारी की गई एडवाइजरी फिलहाल दास के हित में है

9 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई 

दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 9 दिसंबर के लिए निर्धारित की है। इस बीच, सौरव दास से जुड़ा एक अन्य मामला भी मद्रास हाई कोर्ट में लंबित है। गौरतलब है कि मद्रास हाई कोर्ट ने 30 अक्टूबर को दास के पुराने रिकॉर्ड की जांच की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी किया था। याचिका में संबंधित अधिकारियों से पृष्ठभूमि की विस्तृत और निष्पक्ष जांच कराने के साथ सौरव दास का पासपोर्ट और आधार कार्ड रद्द करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि दास की नागरिकता और पहचान से जुड़े दस्तावेजों की जांच होनी चाहिए। साथ ही, उसने सरकार और न्यायपालिका पर टिप्पणी करने को लेकर भी सवाल उठाए थे। हालांकि, इन आरोपों पर अंतिम निर्णय होना अभी बाकी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें