Wednesday, 02 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur crime news: VR Education Academy में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार Fake Appointment Letter: कृषि निगम में फर्जी जॉइनिंग मामला, जीएम के स्कैन दस्तखत से बनाया लेटर, एफआईआर दर्ज Mahasamund Road Accident: अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवती की मौत, मां गंभीर Mahasamund news: शराब मिलावट मामले में आबकारी विभाग की कमज़ोर पैरवी का फायदा, कोर्ट ने तीनों को किया बरी Chhattisgarh Nikay Chunav: बड़ा फैसला, अब बैलेट पेपर नहीं, EVM से होगा मतदान, नियम संशोधित Mahasamund News: ओडिशा से पंजाब और मध्य प्रदेश तक फैला गांजा तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Raipur crime news: VR Education Academy में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार Fake Appointment Letter: कृषि निगम में फर्जी जॉइनिंग मामला, जीएम के स्कैन दस्तखत से बनाया लेटर, एफआईआर दर्ज Mahasamund Road Accident: अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवती की मौत, मां गंभीर Mahasamund news: शराब मिलावट मामले में आबकारी विभाग की कमज़ोर पैरवी का फायदा, कोर्ट ने तीनों को किया बरी Chhattisgarh Nikay Chunav: बड़ा फैसला, अब बैलेट पेपर नहीं, EVM से होगा मतदान, नियम संशोधित Mahasamund News: ओडिशा से पंजाब और मध्य प्रदेश तक फैला गांजा तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त, 3 तस्कर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम केंद्र सरकार PM Dhan Dhanya Krishi Yojana: 100 जिलों में योजना…
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana review meeting (Image Source: akashvani)
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana review meeting (Image Source: akashvani)
केंद्र सरकार

PM Dhan Dhanya Krishi Yojana: 100 जिलों में योजना की प्रगति तेज करने पर जोर, शिवराज चौहान ने दिए निर्देश

PM Dhan Dhanya Krishi Yojana: प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत चयनित 100 जिलों में कृषि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और किसानों तक लाभ पहुंचाने पर फोकस किया जा रहा है। अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच जिलों का औसत प्रदर्शन स्कोर 22.54 से बढ़कर 38.85 हुआ। समीक्षा बैठक में सिंचाई, भंडारण, फसल विविधीकरण, कृषि ऋण और जलसंभर परियोजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
02 Sep 2026, 09:18 AM
नई दिल्ली
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (पीएम-डीडीकेवाई) की प्रगति को लेकर नई दिल्ली में समीक्षा बैठक की। बैठक में योजना के तहत चयनित 100 जिलों में कामकाज को गति देने, विभिन्न योजनाओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने और किसानों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर चर्चा हुई। 
पीएम-डीडीकेवाई का उद्देश्य कृषि क्षेत्र से जुड़ी कई अहम जरूरतों पर एक साथ काम करना है। इसके तहत कृषि उत्पादकता बढ़ाने के साथ फसल विविधीकरण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं, फसल कटाई के बाद भंडारण सुविधाओं के विस्तार, सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने और किसानों को अल्पकालिक व दीर्घकालिक कृषि ऋण की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। 

कृषि योजनाओं का बढ़ा असर

योजना में शासन और सरकारी सेवाओं की पहुंच में सुधार को भी प्रमुख लक्ष्य बनाया गया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार, इन छह प्रमुख उद्देश्यों के आधार पर 100 जिलों के प्रदर्शन में पिछले कुछ महीनों में सुधार हुआ है। अप्रैल 2026 में इन जिलों का औसत स्कोर 22.54 था, जो जुलाई 2026 में बढ़कर 38.85 हो गया। यानी इस अवधि में औसत स्कोर में 16.31 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंत्रालय ने बताया कि पीएम-डीडीकेवाई को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए 11 मंत्रालयों और विभागों की 36 केंद्रीय योजनाओं के साथ-साथ राज्य सरकारों की योजनाओं और निजी क्षेत्र की भागीदारी को भी जोड़ा गया है। 

किसानों को लाभ पहुंचाने पर फोकस

योजनाओं के प्रदर्शन और वार्षिक लक्ष्यों की निगरानी के लिए कुल 121 संकेतक तय किए गए हैं। इनमें 74 आउटपुट और 47 परिणाम आधारित संकेतक शामिल हैं। समीक्षा बैठक में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि केवल योजनाओं पर होने वाले खर्च या पूरी की गई गतिविधियों का आकलन पर्याप्त नहीं है। यह भी देखना जरूरी है कि योजनाओं से किसानों को वास्तविक रूप से कितना लाभ मिल रहा है और इसका जमीनी स्तर पर क्या असर दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2025 में मंजूरी दी थी और 11 अक्टूबर 2025 को इसकी शुरुआत की गई थी। 

खेतों तक पानी पहुंचाने पर जोर

बैठक में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) के जलसंभर विकास घटक (डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई) की प्रगति की भी समीक्षा की गई। शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों से जलसंभर परियोजनाओं को जमीन पर तेजी से लागू करने और उनके परिणामों को स्पष्ट तथा मापने योग्य बनाने का आग्रह किया। कृषि मंत्री ने जलसंभर विकास को विकसित भारत के लक्ष्य के साथ-साथ सूखा मुक्त भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि जलसंभर विकास का मकसद सिर्फ नए जल निकाय तैयार करना नहीं है, बल्कि खेतों तक पानी की उपलब्धता बढ़ाना, जमीन की उत्पादकता में सुधार करना और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ठोस काम करना है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें