Monday, 12 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Investment Fraud: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 2.34 करोड़ की ठगी, पति-पत्नी की तलाश में जुटी पुलिस Satna News: बरुआ नदी में डूबने से युवक की मौत, शव ले जाने कचरा गाड़ी पहुंचने पर विवाद School News: 1.30 करोड़ का स्कूल, दर्ज सिर्फ 3 छात्र, 6 बच्चों को नहीं मिला एडमिशन Kanker News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 10 साल की सजा 11 हजार रुपए जुर्माना Myanmar Drone Attack: NSCN-EF के कैंप पर हमला, 60 बम गिराने का दावा CG Health Department: आयुष्मान योजना के नाम पर मरीजों से वसूली, 14 अस्पतालों में मिली अनियमितताएं Investment Fraud: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 2.34 करोड़ की ठगी, पति-पत्नी की तलाश में जुटी पुलिस Satna News: बरुआ नदी में डूबने से युवक की मौत, शव ले जाने कचरा गाड़ी पहुंचने पर विवाद School News: 1.30 करोड़ का स्कूल, दर्ज सिर्फ 3 छात्र, 6 बच्चों को नहीं मिला एडमिशन Kanker News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 10 साल की सजा 11 हजार रुपए जुर्माना Myanmar Drone Attack: NSCN-EF के कैंप पर हमला, 60 बम गिराने का दावा CG Health Department: आयुष्मान योजना के नाम पर मरीजों से वसूली, 14 अस्पतालों में मिली अनियमितताएं
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › National Inter District Athletics Meet: चयन प्रति…
0:00
National Inter District Athletics Meet Mahasamund (Image Credit : Keertiman Media
महासमुंद

National Inter District Athletics Meet: चयन प्रतियोगिता में 90 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

National Inter District Athletics Meet: महासमुंद में चयन प्रतियोगिता आयोजित हुई। लगभग 90 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शामिल होंगे।

नरेंद्र कुमार  | रिपोर्टर कीर्तिमान
प्रकाशित: 12 Oct 2026, 01:30 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
National Inter District Athletics Meet: महासमुंद जिले के खिलाड़ियों का चयन करने जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। बीटीआई रोड स्थित फॉरेस्ट ग्राउंड के सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक पर आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों से लगभग 90 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक और भाला फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ी हैदराबाद में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भागीदारी करेंगे।

खेल अधिकारी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

आयोजन में अतिथि के रूप में उपस्थित खेल एवं युवा कल्याण विभाग, महासमुंद के खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को लगातार मेहनत और अभ्यास करते रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की पहचान करने, उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य और केंद्र सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों को एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और नेशनल गेम्स जैसे बड़े खेल आयोजनों में भागीदारी के अवसर उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने चयन प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी जारी रखने की बात कही।

बसना, सरायपाली और महासमुंद के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता में बसना, सरायपाली और महासमुंद क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 90 खिलाड़ी शामिल हुए। इनमें केंद्रीय विद्यालय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग, तुमगांव, लाफिन खुर्द, आशिबाई गोलछा, सेजेस महासमुंद और सरस्वती शिशु मंदिर सहित अन्य विद्यालयों के खिलाड़ी शामिल थे। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के 14 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों ने ट्रेथलन की विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। ट्रेथलन-ए में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद; ट्रेथलन-बी में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद और बैक थ्रो; जबकि ट्रेथलन-सी में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद और 600 मीटर दौड़ शामिल रही। इसके साथ ही भाला फेंक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
National Inter District Athletics Meet : प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी 

इन खिलाड़ियों ने हासिल किया प्रथम स्थान

प्रतियोगिता के परिणामों में 16 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
  • भाला फेंक: प्रखर पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • ऊंची कूद: चंद्रशेखर सिदार प्रथम रहे।
  • 600 मीटर दौड़: चंद्रशेखर सिदार ने प्रथम स्थान हासिल किया।
  • गोला फेंक: पंकज बुदेक और लावण्या साहू ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • 600 मीटर दौड़: शालिनी मानिकपुरी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
  • 60 मीटर दौड़: लक्ष्य भोई और तेजेश्वरी सोनवानी ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने प्रतियोगिता में उनकी खेल प्रतिभा को सामने लाया। चयनित खिलाड़ियों को अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

जिला एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारी रहे उपस्थित

आयोजन के दौरान जिला एथलेटिक्स संघ की सचिव चारुलता गजपाल, डॉ. सुनील कुमार भोई, भूपेंद्र प्रधान, रेखराम ध्रुव, मदन चौधरी, कल्याणी, भारत ठाकुर, भारती और कंचन सेन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित इस चयन प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए अवसर उपलब्ध कराना है। अब चयनित खिलाड़ियों की तैयारी राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें