Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी IIT Bombay Sahil Wakode Case: 3 दिन से जारी छात्रों का आंदोलन खत्म, प्रोफेसर निलंबित और जांच के आदेश Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, घसीटने और छेड़खानी का अश्लील वीडियो वायरल Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी IIT Bombay Sahil Wakode Case: 3 दिन से जारी छात्रों का आंदोलन खत्म, प्रोफेसर निलंबित और जांच के आदेश Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, घसीटने और छेड़खानी का अश्लील वीडियो वायरल
W 𝕏 f
होम खेल Yogasan Sports Championship: राज्य स्तरीय योगासन …
Mahasamund yoga team performance(Image Source: Keertiman Media)
Mahasamund yoga team performance(Image Source: Keertiman Media)
खेल

Yogasan Sports Championship: राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में महासमुंद के खिलाड़ियों का दबदबा, कई पदक किए अपने नाम

Yogasan Sports Championship: 7वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026-27 में महासमुंद जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। भरत साहू ने जूनियर वर्ग में दो स्वर्ण पदक हासिल कर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन प्राप्त किया, जबकि अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न योगासन स्पर्धाओं में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

प्रकाशित: 21 Sep 2026, 04:48 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Yogasan Sports Championship: 7वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप (पुरुष वर्ग) 2026-27 का आयोजन 18 से 20 सितंबर 2026 तक सीएसईबी जूनियर क्लब, सीएसईबी कॉलोनी, निहारिका कोरबा में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में महासमुंद जिले की सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर पुरुष टीम ने प्रशिक्षक और टीम मैनेजर के नेतृत्व में भाग लिया। जिले की टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में हिस्सा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महासमुंद जिले की सब जूनियर बालक टीम में आदित्य पटेल, चिन्मय साहू, हेमांशु साहू, कुंदन साहू, लकेश्वर कुमार और दीपेश शामिल हुए। वहीं जूनियर बालक टीम में भरत साहू ने ट्रेडिशनल एवं आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट में भाग लिया।

सीनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

सीनियर एवं मास्टर प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में देवेंद्र दीवान, बसंत कुमार साहू, संदीप पटले और रवि लाल चौहान ने महासमुंद जिले का प्रतिनिधित्व किया। सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया। बागबाहरा निवासी भरत साहू पिता चंद्रप्रकाश साहू ने जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रेडिशनल योगासन में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया। भरत साहू लगातार राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही उनका चयन चौथी बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

महासमुंद योग खिलाड़ियों ने जीते पदक
चिन्मय साहू ने जीता स्वर्ण और कांस्य पदक

सब जूनियर वर्ग में चिन्मय साहू पिता चंद्रशेखर साहू ने ट्रेडिशनल योगासन खेल में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट में उन्होंने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में महासमुंद जिले के अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
  • बसंत कुमार साहू ने सीनियर बी ट्रेडिशनल योगासन में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
  • कुंदन साहू एवं हेमांशु साहू ने सब जूनियर आर्टिस्ट पेयर योगासन में तृतीय स्थान हासिल किया।
  • लाकेश्वर चक्रधारी एवं दीपेश चक्रधारी ने सब जूनियर रिदमिक पेयर योगासन में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
  • देवेंद्र कुमार दीवान पिता टीकम सिंह ने सीनियर आर्टिस्टिक योगासन में चतुर्थ स्थान हासिल किया।

खिलाड़ियों को मिली बधाई और शुभकामनाएं

राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन महासमुंद के अध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, डॉ. मेजर सिंह, सचिव गणेश कोसरे, हिरेंद्र देवांगन, कोषाध्यक्ष सेवन दास मानिकपुरी सहित संघ के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों, पालकों और खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें