Cycle Hike: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संघ बागबाहरा द्वारा स्काउट गाइड के बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, साहस और प्रकृति के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से साइकिल हाईक का आयोजन किया गया। साइकिल हाईक के माध्यम से बच्चों को प्रकृति अध्ययन के साथ-साथ जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। खल्लारी स्थापना माता मंदिर, करमापटपर को मुख्य केंद्र बिंदु मानकर साइकिल हाईक का रूट चार्ट निर्धारित किया गया था। इसमें बागबाहरा के स्थानीय विद्यालयों सहित आसपास के स्कूलों से पहुंचे स्काउट गाइड के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हरी झंडी दिखाकर दल को किया रवाना
कार्यक्रम का शुभारंभ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बागबाहरा के प्रांगण में किया गया। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं आयुक्त देवनारायण दिवान तथा स्काउट गाइड संघ के जिला उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल हाईक दल को रवाना किया। इस दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। साइकिल हाईक के माध्यम से बच्चों को निर्धारित मार्ग पर समूह में चलने, यातायात एवं सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने तथा सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।
हाईक के दौरान बच्चों ने सीखे प्रकृति अध्ययन के गुर
साइकिल हाईक के दौरान स्काउट गाइड के बच्चों को प्रकृति अध्ययन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। बच्चों को सूंघने, चखने, देखने, अनुमान लगाने, खोज के चिन्ह पहचानने सहित आसपास के प्राकृतिक वातावरण का निरीक्षण करने के तरीके सिखाए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में निरीक्षण क्षमता, तर्कशक्ति, जिज्ञासा और परिस्थितियों को समझने की क्षमता विकसित करने पर जोर दिया गया।
पदाधिकारी और सदस्यों की रही सहभागिता
कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष पंकज हरपाल, उपाध्यक्ष राजेश सोनी, देवेश साहू, जीवन बाला शर्मा, निर्मला देवांगन, आजीवन सदस्य प्रतिनिधि दानवीर शर्मा, मदन देवांगन, मयंक मोनू शर्मा, सेतराम बघेल, गिरीश पटेल, गणेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव शेषनारायण साहू एवं पूर्व सचिव भीमसेन चन्द्राकर ने किया। साइकिल हाईक को सफल बनाने में संघ के कोषाध्यक्ष भूषण साहू, जिला सहायक आयुक्त गाइड पुरी हरपाल, गगन टोडेकर, उषा किरण ठाकुर, वीणा साहू, व्यास नारायण बंजारे, मनोज दिवान, जितेंद्र साहू, नंद कुमार चंद्राकर, डिगेश्वर साहू, चंद्रकांता महिलवार, रक्षा साहू, सिमांश हरपाल, रूखमणी बघेल, भगवतीन निराला, दीपा श्रीवास्तव, सीमा दुबे, पुष्पेंद्र साहू, नुरेद्र साहू, डेविड, उमा शंकर, डिगेश्वरी पटेल, संध्या साहू, देवेंद्र दीवान, दिकेश चंद्राकर, भारती पटेल, ज्ञानवी मोहित, लक्ष्मी महानंद सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा। इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष गुलाब सिंह ठाकुर, मायाराम पटेल, गौतम ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग बागबाहरा, पुलिस थाना बागबाहरा, वीर शिवाजी ओपन रोवर एवं रानी दुर्गावती रेंजर टीम सहित अन्य का सहयोग रहा।











