Pachmarhi Adventure Camp: स्काउट-गाइड ले रहे पचमढ़ी में एडवेंचर कैंप का साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण
Pachmarhi Adventure Camp: पचमढ़ी में आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय एडवेंचर शिविर में बागबाहरा सहित महासमुंद जिले के स्काउट-गाइड साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण ले रहे हैं। ट्रेकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, जिप लाइन और बाधा गतिविधियों के जरिए प्रतिभागी आत्मविश्वास, अनुशासन, आत्मनिर्भरता और कठिन परिस्थितियों से निपटने के गुर सीख रहे हैं।
प्रकाशित: 27 Oct 2026, 10:11 AM· 2 मिनट पढ़ने का समय
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Pachmarhi Adventure Camp: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी में छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय द्वारा पांच दिवसीय राज्य स्तरीय एडवेंचर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बागबाहरा सहित महासमुंद जिले के स्काउट-गाइड, रोवर एवं रेंजर विभिन्न साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जिले के प्रतिभागी प्रभारी विजय कुमार सिन्हा, अर्चना तिवारी, रोहित शर्मा एवं इंदु पटेल के मार्गदर्शन में शिविर में शामिल हुए हैं।
कठिन परिस्थितियों से निपटने के सीख रहे गुर
स्काउट-गाइड बागबाहरा के ब्लॉक अध्यक्ष पंकज हरपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में बच्चों एवं युवाओं को कठिन परिस्थितियों का सामना करने, स्वयं की सुरक्षा करने तथा जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रतिभागियों को पर्वतारोहण और अन्य साहसिक गतिविधियों के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने के तरीके भी सिखाए जा रहे हैं।
एडवेंचर कैंप ट्रेकिंग, रॉक क्लाइंबिंग और जिप लाइन में दिखा रहे दमखम
शिविर के दौरान प्रतिभागी ट्रेकिंग, जिप्सी राइड, प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण, बाधा गतिविधियां, टीम बिल्डिंग गेम्स, कैंप क्राफ्ट, मंकी ब्रिज, कमांडो ब्रिज, रॉक क्लाइंबिंग, जिप लाइन, तीरंदाजी एवं बोटिंग जैसी गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न साहसिक प्रशिक्षण गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और आत्मनिर्भरता विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
बागबाहरा के प्रतिभागियों ने भी लिया हिस्सा
शिविर में जिले से 24 स्काउट, 24 गाइड एवं 3 सर्विस रेंजर सहित प्रतिभागी शामिल हुए हैं। विकासखंड बागबाहरा से लुकेश्वरी निषाद, जानवी मानिकपुरी, प्रिया साहू, लक्ष्मी साहू, देवेंद्र निषाद, टेमन साहू, अतुल तुली एवं उमाशंकर पटेल सहित अन्य स्काउट-गाइड सहभागिता कर रहे हैं।