Friday, 27 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
ED Raid: सुबह-सुबह बंद दरवाजों के पीछे ईडी की सीक्रेट रेड, अपर कलेक्टर के घर से क्या तलाश रही है टीम? Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री! Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज ED Raid: सुबह-सुबह बंद दरवाजों के पीछे ईडी की सीक्रेट रेड, अपर कलेक्टर के घर से क्या तलाश रही है टीम? Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री! Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › रायपुर संभाग › महासमुंद › Youth Festival: राज्य स्तरीय युवा उत्सव में शामिल होंगे, जि…
Mahasamund Youth Festival Winners(Image Source: Keertiman Media)
Mahasamund Youth Festival Winners(Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Youth Festival: राज्य स्तरीय युवा उत्सव में शामिल होंगे, जिले के चयनित कलाकार

Youth Festival: महासमुंद जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 के परिणाम घोषित हो गए हैं। 300 से अधिक युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वहीं राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए रॉक बैंड टीमों से 30 नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं।

भ
प्रकाशित: 27 Nov 2026, 03:19 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Youth Festival: जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन दिनांक 13 नवम्बर मंगल भवन खैरा एवं 23 नवंबर को कलेक्टर सभाकक्ष महासमुंद में आयोजित किया गया, जिसमें लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, कविता लेखन, पारंपरिक वेशभूषा, क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज, विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद जिला स्तरीय पीपीटी राउंड प्रतियोगिता की विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 300 से अधिक युवाओं की भागीदारी रहीं।

जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 के परिणाम 

लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रेवा बागबाहरा के डंडा नाचा ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पंथी नृत्य मुड़ियाडीह ने प्राप्त किया एवं तृतीय स्थान शारदा एवं साथी ने प्राप्त किया।
लोक गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हमर पुरखा लोकगीत समूह भोरिंग महासमुंद ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान भूमिका निषाद एवं साथी कुकरडीह महासमुंद ने प्राप्त किया एवं तीसरा स्थान स्वेत गंगा लोक गीत ने प्राप्त किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तामेश्वर पटेल, द्वितीय स्थान ऋतिक पहरिया एवं तृतीय स्थान रागिनी ध्रुव ने प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक में प्रथम स्थान नीतू एवं साथी शांत्रिबाई महाविद्यालय महासमुंद ने प्राप्त किया एवं द्वितीय स्थान सेजेश हिंदी महासमुंद ने प्राप्त किया।
पारंपरिक वेशभूषा में प्रथम स्थान जयलाल यादव, द्वितीय स्थान चांदनी साहू एवं तृतीय स्थान वर्षा नेताम ने प्राप्त किया। कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ओमकार कोशले, द्वितीय स्थान रेणुका साहनी एवं तृतीय स्थान भूमिका दुबे ने प्राप्त किया। 
क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खिलेश कुमार बागबाहरा ने प्राप्त किया एवं द्वितीय स्थान हरीश कमार बागबाहरा ने प्राप्त किया। 
विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद  जिला स्तरीय पीपीटी राउंड प्रतियोगिता में रितिक पहरिया विकासखंड बागबाहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, पुनीत लाल साहू विकासखंड सरायपाली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं अक्षत गुर्वेकर विकासखंड महासमुंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इसके अलावा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बिलासपुर हेत राजवीरअंबिलकर महासमुंद, ढालेश्वर साहू महासमुंद एवं मयंक चौधरी महासमुंद का भी चयन किया गया हैं। 

राज्य स्तरीय रॉक बैंड हेतु गूगल फॉर्म में आवेदन आमंत्रित

राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन दिनांक 04 से 05 दिसंबर, 2026 तक बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा, जारी मार्गदर्शिका अनुसार "रॉक बैंड (Rockband)" विधा का आयोजन केवल राज्य स्तर पर किया जाना है, जिसमें निर्धारित समयावधि में पंजीकृत दलों को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में सीधे प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा। राज्य स्तरीय युवा उत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम की समय-सारणी एवं प्रत्येक रॉक बैंड की प्रस्तुति हेतु निर्धारित अधिकतम 20 मिनट की समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए, संपूर्ण राज्य से प्राप्त प्रविष्टियों में से स्क्रूटनी के आधार पर अधिकतम 33 रॉक बैंड दलों का चयन अंतिम रूप से राज्य स्तरीय मंच पर प्रदर्शन हेतु किया जाएगा।
जिले में इच्छुक रॉक बैंड दलों से ऑनलाइन (Google Form/Sheet के माध्यम से) अथवा कार्यालयीन स्तर पर पर दिनांक 30.11.2026 तक आवेदन जमा किया जा सकता हैं।
Youth Festival: 30 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव, युवाओं की प्रतिभा को मिलेगा मंच
ओपन प्रविष्टि एवं बहु-पंजीयन (Open Entry & Multiple Registrations): यह प्रतियोगिता सभी युवा संगीत समूहों (ओपन कैटेगरी) के लिए खुली रहेगी। एक ही जिले से एक से अधिक रॉक बैंड दल भी पंजीयन करा सकते हैं और अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं।
निवासी संबंधी पात्रता - किसी एक रॉक बैंड दल के समस्त सदस्य एक ही जिले के मूल निवासी /निवासरत होना अनिवार्य हैं (अंतर-जिला मिश्रित दल मान्य नहीं होंगे)।
आयु सीमा- दल के समस्त प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी अनिवार्य है। आयु की गणना शासन के 
दिशा-निर्देशानुसार दिनांक 17 अगस्त, 2026 की स्थिति में की जाएगी। एक रॉक बैंड दल में सदस्यों की अधिकतम संख्या 10 होगी। दल में पुरुष, महिला अथवा दोनों वर्ग के प्रतिभागी सम्मिलित हो सकते हैं। 
 प्रस्तुति समय-सीमा राज्य स्तर पर प्रत्येक रॉक बैंड दल को प्रदर्शन हेतु अधिकतम 20 मिनट का समय दिया जाएगा।
लाइव वाद्ययंत्र एवं प्रतिबंधः प्रस्तुति पूर्णतः लाइव होनी चाहिए; ट्रैक या कैरोके (Track / Karaoke) पर गायन बिल्कुल मान्य नहीं होगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें