Tuesday, 29 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Indravati River Flood: ओडिशा से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई बस्तर की मुसीबत, इंद्रावती के जलस्तर में फिर आ सकता है उफान Shahi Masjid Ujjain: सड़क चौड़ीकरण के दौरान हंगामा, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, 5 इन्फ्लुएंसर्स समेत 10 पर FIR BSP Scrap Scam: भिलाई इस्पात संयंत्र 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में सीबीआई करेगी जांच, राजपत्र में आदेश जारी Jamshedpur Firing Case: ओडिशा के रास्ते भाग रहे झारखंड के 4 कुख्यात गैंगस्टर अंबिकापुर में गिरफ्तार Raigarh Elephant News: 130 हाथियों के कुनबे ने मचाई तबाही, 16 किसानों की फसल रौंदी, जंगलों में मुनादी शुरू Indravati River Flood: ओडिशा से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई बस्तर की मुसीबत, इंद्रावती के जलस्तर में फिर आ सकता है उफान Shahi Masjid Ujjain: सड़क चौड़ीकरण के दौरान हंगामा, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, 5 इन्फ्लुएंसर्स समेत 10 पर FIR BSP Scrap Scam: भिलाई इस्पात संयंत्र 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में सीबीआई करेगी जांच, राजपत्र में आदेश जारी Jamshedpur Firing Case: ओडिशा के रास्ते भाग रहे झारखंड के 4 कुख्यात गैंगस्टर अंबिकापुर में गिरफ्तार Raigarh Elephant News: 130 हाथियों के कुनबे ने मचाई तबाही, 16 किसानों की फसल रौंदी, जंगलों में मुनादी शुरू
W 𝕏 f
होम › खेल › कूडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का जलवा, …
जिला स्तरीय कूडो टूर्नामेंट में खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन
जिला स्तरीय कूडो टूर्नामेंट में खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन
खेल

कूडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का जलवा, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

जिले में 8 से 9 अगस्त तक आयोजित प्रथम जिला स्तरीय कूडो टूर्नामेंट में जिलेभर के 360 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन किया।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 11 Aug 2026, 08:04 AM · अपडेट: 09 Sep 2026, 09:47 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
महासमुंद जिला स्तरीय कूडो टूर्नामेंट का आयोजन 8 से 9 अगस्त तक उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक बसना में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 360 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा एवं कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजा कौशल, अध्यक्ष कूडो एसोसिएशन छत्तीसगढ़ उपस्थित रहे। उनके साथ मनीष साहू (सचिव), भूपत साहू (कोषाध्यक्ष), जितेंद्र राजपूत एवं परमेश्वर कौशिश द्रविड़ (ऑफिशियल) की उपस्थिति रही। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

360 खिलाड़ियों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा 

दो दिवसीय प्रतियोगिता में लगभग 360 खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु एवं वजन वर्गों में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के बीच रोमांचक एवं कड़े मुकाबले देखने को मिले। प्रतिभागियों ने अपनी मेहनत, लगन और खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को सफल एवं यादगार बनाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शीत गुप्ता, नगर पंचायत उपाध्यक्ष बसना एवं वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद मनोज गहरेवाल उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल को बढ़ावा देना

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार घृतलहरे खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद ने प्रथम महासमुंद जिला स्तरीय कूडो टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, प्रशिक्षकों, ऑफिशियल्स, खिलाड़ियों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को विशेष रूप से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर महासमुंद जिले का नाम रोशन करें। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिले में कूडो खेल को बढ़ावा देना, प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित मंच प्रदान करना तथा युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

राज्य स्तरीय स्पर्धा में चयन के लिए शुभकमानाएं 

360 प्रतिभागियों की सहभागिता ने इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कूडो एसोसिएशन महासमुंद, प्रशिक्षकों, ऑफिशियल्स, खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं सभी सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में कूडो एसोसिएशन महासमुंद द्वारा सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य एवं शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें