Thursday, 29 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: ब्याज के नाम पर मनमाने पैसे वसूलने वाली मां-बेटी गिरफ्तार, लाखों कैश और कोरे स्टाम्प जब्त CG weather update: बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर फेरा पानी, खेतों में बिछी धान की फसल Chhattisgarh High Court: रिटायर्ड शिक्षक को ₹19.92 लाख ग्रेच्युटी देने का आदेश Gariaband News: एक कमरे में पढ़ रहे 30 से ज्यादा बच्चे, अधूरे स्कूल भवन पर ग्रामीणों का प्रदर्शन Crime News: ब्याज के नाम पर मनमाने पैसे वसूलने वाली मां-बेटी गिरफ्तार, लाखों कैश और कोरे स्टाम्प जब्त CG weather update: बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर फेरा पानी, खेतों में बिछी धान की फसल Chhattisgarh High Court: रिटायर्ड शिक्षक को ₹19.92 लाख ग्रेच्युटी देने का आदेश Gariaband News: एक कमरे में पढ़ रहे 30 से ज्यादा बच्चे, अधूरे स्कूल भवन पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
W 𝕏 f
होम › गरियाबंद › Gariaband News: एक कमरे में पढ़ रहे 30 से ज्यादा …
Protest in Mainpur Gariaband demanding a school building(Image Source: Social Media)
Protest in Mainpur Gariaband demanding a school building(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING गरियाबंद

Gariaband News: एक कमरे में पढ़ रहे 30 से ज्यादा बच्चे, अधूरे स्कूल भवन पर ग्रामीणों का प्रदर्शन 

Gariaband News: मैनपुर में ठेमली गांव के स्कूली बच्चे अधूरे स्कूल भवन का निर्माण पूरा कराने की मांग को लेकर खराब मौसम के बीच 15 किमी पैदल चलकर बीईओ कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के लिए राशि जारी होने के बावजूद काम अधूरा है, जिससे 30 से अधिक बच्चे एक कमरे में पढ़ने को मजबूर हैं। अधिकारियों से बातचीत के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 29 Oct 2026, 07:37 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
गरियाबंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Gariaband News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड में स्कूल भवन की मांग को लेकर छोटे-छोटे बच्चों को खराब मौसम के बीच 15 किलोमीटर पैदल चलकर जाना पडता था। ग्राम पंचायत बोईरगांव के आश्रित ग्राम ठेमली के स्कूली बच्चे अपने पालकों और ग्रामीणों के साथ मैनपुर पहुंचे और विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय का घेराव किया। बच्चों की मांग है कि उनके स्कूल का अधूरा भवन जल्द पूरा कराया जाए, ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए परेशानियों का सामना न करना पड़े। बताया जा रहा है कि अर्नब तूफान के असर के बीच बच्चे रेनकोट और छाते लेकर मैनपुर पहुंचे थे। बीईओ कार्यालय में अधिकारियों से बातचीत किया तब भी कोइ ठोस कार्रवाई का भरोसा नहीं मिला। 

एक कमरे में पढ़ने को मजबूर 30 से ज्यादा बच्चे

ग्रामीणों के मुताबिक, ठेमली गांव के स्कूल में 30 से अधिक बच्चेएक ही कमरे में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। स्कूल के अतिरिक्त कक्ष का निर्माण पूरा नहीं होने से बच्चों को लंबे समय से परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि भवन निर्माण के लिए पहले ही राशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन इसके बावजूद काम अधूरा पड़ा है। जनपद सदस्य सुखचंद ध्रुव ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लिए राशि जारी हुई थी और राशि आहरित भी की गई, लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। उनका कहना है कि निर्माण अधूरा रहने का खामियाजा अब स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।

कई बार आवेदन, फिर भी नहीं बनी बात 

बच्चों के पालकों ने बताया कि स्कूल भवन का काम पूरा कराने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई गई। सरकार के अलग-अलग जनसंपर्क अभियानों के दौरान भी आवेदन सौंपे गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। लंबे समय से मांग पूरी नहीं होने के बाद बच्चों और ग्रामीणों ने खुद मैनपुर पहुंचकर अपनी बात रखने का फैसला किया। अधिकारियों, पालकों और जनप्रतिनिधियों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद घेराव समाप्त कर दिया गया।  ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि स्कूल भवन का निर्माण पूरा नहीं कराया गया, तो वे शाला बहिष्कार करने के लिए मजबूर होंगे।
मामले में ट्राइबल विभाग के सहायक आयुक्त लोकेश्वर पटेल ने बताया कि संबंधित प्रकरणों में कार्रवाई और राशि वसूली की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदारों के खिलाफ आरसीसी (राजस्व वसूली प्रमाणपत्र) की कार्रवाई भी की गई है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मैनपुर के एसडीएम लोकांश एल्मा ने कहा कि पालकों और बच्चों ने अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराया है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि बच्चे स्कूल भवन का निर्माण पूरा कराने की मांग लेकर पैदल पहुंचे थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें