Amazon Diwali Sale: दीपावली के इस फेस्टिव सीजन में अगर आप Foldable Smartphone खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर चल रही Great Indian Festival Diwali Edition सेल के दौरान Samsung Galaxy Z Flip 6 5G पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। लॉन्च के समय इस फोन की कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा थी, लेकिन अब ऑफर्स और बैंक छूट के बाद यह काफी कम दाम में उपलब्ध है।
कीमत और शानदार ऑफर्स
सैमसंग के इस प्रीमियम फ्लिप फोन को जुलाई 2024 में 1,09,999 की शुरुआती कीमत के साथ मार्केट में उतारा गया था। हालांकि, मौजूदा अमेज़ॅन सेल में यह फोन घटकर 67,699 में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा, अगर आप पेमेंट के लिए Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको ₹2,030 तक का कैशबैक मिल जाएगा, जिससे फोन की प्रभावी कीमत घटकर मात्र ₹65,669 रह जाती है। इस तरह लॉन्च प्राइस के मुकाबले इस पर कुल मिलाकर लगभग ₹44,500 की बचत हो रही है।
Z Flip 6 5G के मुख्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
- Display: इस फोन में दो स्क्रीन मिलती हैं। बाहर की तरफ 3.4 इंच की सुपर AMOLED कवर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x748 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। वहीं अंदर की तरफ 6.7 इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स मेन स्क्रीन है, जो 1080x2640 पिक्सल रेजोल्यूशन और 1Hz-120Hz के एडाप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
- Processor & Performance: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित One UI 6.1.1 पर काम करता है।
- Camera Setup: फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन वाइड एंगल कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मौजूद है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सामने की तरफ 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- Battery & Charging: डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
ड्यूरेबिलिटी: फोन को धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रखने के लिए IP48 रेटिंग दी गई है।







