Monday, 02 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Woman Death Case: कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल में हंगामा CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव TI Dilip Puri Death: TI को कुचल कर फरार आरोपी गिरफ्तार Crime News: 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में Theft Cases: एक दिन में चोरी और झपटमारी की 7 वारदात, महिलाओं से पर्स और घरों से जेवर चोरी Raipur News: खमतराई से 2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, GST विभाग ने शुरू की जांच Woman Death Case: कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल में हंगामा CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव TI Dilip Puri Death: TI को कुचल कर फरार आरोपी गिरफ्तार Crime News: 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में Theft Cases: एक दिन में चोरी और झपटमारी की 7 वारदात, महिलाओं से पर्स और घरों से जेवर चोरी Raipur News: खमतराई से 2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, GST विभाग ने शुरू की जांच
W 𝕏 f
होम › तकनीक › Vivo Y32 5G Launch: 8000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्…
Vivo Y32 5G Smartphone with 8000mAh Battery (Image Source: Social Media)
Vivo Y32 5G Smartphone with 8000mAh Battery (Image Source: Social Media)
तकनीक Featured

Vivo Y32 5G Launch: 8000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से है लैस, जानें फीचर्स

Vivo Y32 5G Launch: Vivo ने अपना नया 5G स्मार्टफोन Vivo Y32 5G आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। इसमें 8,000mAh की बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, 120Hz डिस्प्ले और 50MP का रियर कैमरा मिलता है।

य
प्रकाशित: 02 Nov 2026, 03:42 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
गैजेट डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Vivo Y32 5G Launch: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपना नया 5G स्मार्टफोन Vivo Y32 5G आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। कंपनी ने फिलहाल इसे अपनी ताइवान की वेबसाइट पर लिस्ट किया है। हालांकि, फोन की कीमत और बिक्री की तारीख को लेकर अभी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। 
इस नए स्मार्टफोन की खासियत इसकी 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और IP68/IP69 रेटिंग है। Vivo Y32 5G में क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

Vivo Y32 5G की कीमत और कलर ऑप्शन

Vivo Y32 5G को कंपनी की आधिकारिक ताइवान वेबसाइट पर 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट में लिस्ट किया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। फोन की बिक्री कब शुरू होगी, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Dawn Gold और Night Black रंगों में उपलब्ध होगा।

Vivo Y32 5G स्मार्टफोन
Vivo Y32 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले और प्रोसेर
Vivo Y32 5G में 6.87 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1592 × 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन 16.8 मिलियन कलर्स और 255ppi पिक्सल डेंसिटी को सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 6GB LPDDR4X रैम और 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज दी गई है। जरूरत पड़ने पर रैम को अतिरिक्त 6GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक एक्सपेंड करने का विकल्प भी मिलता है।
8000mAh की बैटरी और चार्जिंग
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बैटरी है। कंपनी ने इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। बड़ी बैटरी के साथ यह फोन उन यूजर्स को आकर्षित कर सकता है, जिन्हें लंबे समय तक स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की जरूरत होती है।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Vivo Y32 5G के पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
IP68 और IP69 रेटिंग के साथ कनेक्टिविटी
Vivo Y32 5G को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिहाज से फोन में 5G, डुअल सिम, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1, GPS, NFC, USB 2.0 और OTG जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इंटरनेट कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है।
फोन का वजन और अन्य सेंसर
Vivo Y32 5G की लंबाई 169.55mm और चौड़ाई 79.20mm है। इसकी मोटाई वेरिएंट के हिसाब से 8.79mm और 8.69mm बताई गई है। वहीं, इसका वजन 229 ग्राम या 230 ग्राम है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें ग्रेविटी सेंसर, लाइट सेंसर, डिस्टेंस सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप और मोटर सेंसर भी दिए गए हैं। फिलहाल Vivo ने इस स्मार्टफोन को ताइवान की वेबसाइट पर लिस्ट किया है। भारत में इसकी लॉन्चिंग और उपलब्धता को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें