Sunday, 01 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: 121 हाथियों का आतंक, धान की फसल बचाने जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण Balod News: जंगल से शहर पहुंची चीतल कुत्ताें ने किया हमला, गर्भवती शावक की मौत Bilaspur News: शोर बंद कराने पहुंचे महासमुंद के न्यायाधीश से मारपीट, पत्नी और साले को भी आई चोटें Road Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत Cremation Ground Accident: 33 KV लाइन की चपेट में आया युवक, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया Rahul Gandhi: कनॉट प्लेस में बंद दुकानों को देख भड़के राहुल गांधी, BJP पर लगाया व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप CG News: 121 हाथियों का आतंक, धान की फसल बचाने जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण Balod News: जंगल से शहर पहुंची चीतल कुत्ताें ने किया हमला, गर्भवती शावक की मौत Bilaspur News: शोर बंद कराने पहुंचे महासमुंद के न्यायाधीश से मारपीट, पत्नी और साले को भी आई चोटें Road Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत Cremation Ground Accident: 33 KV लाइन की चपेट में आया युवक, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया Rahul Gandhi: कनॉट प्लेस में बंद दुकानों को देख भड़के राहुल गांधी, BJP पर लगाया व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप
W 𝕏 f
होम › तकनीक › Motorola Signature 27: लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, …
Motorola Signature 27 Rumors (Image Source: Social Media)
Motorola Signature 27 Rumors (Image Source: Social Media)
तकनीक

Motorola Signature 27: लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 200MP कैमरा और 100x जूम से मचाएगा धमाल

Motorola Signature 27: रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का 120Hz OLED डिस्प्ले, 16GB RAM, 1TB स्टोरेज और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इसमें 100x जूम, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, Snapdragon चिपसेट और Android 17 जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।

क
प्रकाशित: 01 Nov 2026, 04:47 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Motorola Signature 27: Motorola का अपकमिंग स्मार्टफोन Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में है। कंपनी की ओर से फोन को लेकर जारी टीजर के बाद अब इसका हैंड्स-ऑन वीडियो सामने आने का दावा किया गया है। इसके साथ ही फोन के संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी भी लीक हुई है।

Motorola Signature 27 के संभावित स्पेसिफिकेशंस 

टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, Danny Winget ने Motorola Signature 27 का हैंड्स-ऑन वीडियो शेयर किया है। इसी वीडियो के आधार पर फोन के कई अहम फीचर्स सामने आए हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फोन में 6.8 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसकी आउटडोर पीक ब्राइटनेस 12,000 निट्स तक बताई जा रही है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो तेज धूप में भी स्क्रीन पर कंटेंट देखने में आसानी हो सकती है।

Snapdragon चिपसेट और 16GB RAM की ताकत 

परफॉर्मेंस के लिए Motorola Signature 27 में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Extreme चिपसेट मिलने का दावा किया गया है। इसके साथ 16GB LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है। फोन में बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए पहले के मुकाबले 40 प्रतिशत बड़ा वेपर चैंबर भी मिलने की जानकारी सामने आई है। इससे गेमिंग और लंबे समय तक हैवी इस्तेमाल के दौरान फोन के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।

200MP कैमरा और 100x जूम पर रहेगी नजर 

कैमरा इस स्मार्टफोन की सबसे खास खूबियों में शामिल हो सकता है। लीक जानकारी के अनुसार, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल होने की बात कही गई है। 200MP टेलीफोटो कैमरे के साथ 100x जूम सपोर्ट मिलने का दावा किया गया है। इसके अलावा फोन से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मिल सकती है। मोशन फोटोग्राफी को बेहतर बनाने के लिए इसमें अलग से एक एक्शन सेंसर दिए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

Bang & Olufsen की साउंड ट्यूनिंग और प्रीमियम डिजाइन 

ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाने के लिए Bang & Olufsen की साउंड ट्यूनिंग मिलने की बात कही जा रही है। फोन में स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए जा सकते हैं। डिजाइन की बात करें तो इसमें एल्युमीनियम और सिरेमिक का इस्तेमाल किया जा सकता है। लीक के अनुसार, स्मार्टफोन Pantone Coal Smoke और Capulet Olive कलर ऑप्शन में पेश हो सकता है।

Android 17 के साथ मिल सकते हैं 7 साल के अपडेट 

सॉफ्टवेयर के मामले में भी Motorola Signature 27 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Android 17 के साथ लॉन्च हो सकता है। कंपनी की ओर से इसमें 7 साल तक OS अपडेट देने की संभावना भी जताई गई है। फोन में एक डेडिकेटेड AI की भी मिल सकती है, जो स्मार्ट फीचर्स को इस्तेमाल करने में मदद करेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें