Sunday, 18 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय मासूम की मौत, जांच में जुटी पुलिस Korba Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, अन्य घायल Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी CG News: ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय मासूम की मौत, जांच में जुटी पुलिस Korba Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, अन्य घायल Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी
W 𝕏 f
होम › तकनीक › Samsung Galaxy F70 5G: भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा…
Samsung Galaxy F70 5G Smartphone(Image Source: Social Media)
Samsung Galaxy F70 5G Smartphone(Image Source: Social Media)
तकनीक Featured

Samsung Galaxy F70 5G: भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ जानें कीमत

Samsung Galaxy F70 5G: भारत में ₹17,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है। इसमें 6.7 इंच Super AMOLED डिस्प्ले, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा, Exynos 1330 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

य
प्रकाशित: 18 Oct 2026, 04:39 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
गैजेट डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Samsung Galaxy F70 5G: सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। अफॉर्डेबल प्राइस सेग्मेंट में उतारे गए इस फोन में सुपर AMOLED डिस्प्ले, 50MP का मुख्य कैमरा और 5000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने इसमें Exynos 1330 प्रोसेसर के साथ 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है।
फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। अगर आप नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो इसकी कीमत, डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी से जुड़ी डिटेल्स आपके काम आ सकती हैं।

Samsung Galaxy F70 5G की भारत में कीमत

Samsung Galaxy F70 5G की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये बताई गई है। यह कीमत इसके बेस वेरिएंट के लिए है। फोन को कंपनी ने दो रंगों में पेश किया है जिसमें Vivid Violet और Bold Black शेड्स शामिल हैं। इस स्मार्टफोन की बिक्री 20 अक्टूबर से शुरू होने की जानकारी दी गई है। ग्राहक इसे सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे।

Samsung Galaxy F70 5G फोन
Samsung Galaxy F70 5G के स्पेसिफिकेशन

6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले 
Samsung Galaxy F70 5G में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी स्क्रीन का रेजोल्यूशन 1080 × 2340 पिक्सल है, जबकि रिफ्रेश रेट 90Hz है। कंपनी ने डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया है।
Exynos 1330 प्रोसेसर और स्टोरेज
फोन में 5nm Exynos 1330 चिपसेट लगा है जिसके साथ में Mali-G68 MP2 GPU दिया गया है। फोन Android 17 आधारित One UI 9.5 की कस्टम स्किन पर रन करता है। इसमें स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी मिल जाता है। 
50MP कैमरे के साथ ट्रिपल रियर सेटअप
कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो फोन में रियर में 50MP का मेन कैमरा मिलता है। साथ में OIS सपोर्ट के साथ 5MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फ्रंट और रियर कैमरे से 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी दी गई है। 
5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग
फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल के दौरान लंबे समय तक साथ देने के लिए तैयार की गई है। इसे चार्ज करने के लिए 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 5, Wi-Fi Direct, Bluetooth 5.3 और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP54 रेटिंग मिली है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें