Monday, 14 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Railway Theft Case: बाइक चोर ने कबूली लाइन से तार और लोहे की चोरी MIG Police Station: पलंग पर मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, आत्महत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस Surajpur News: पति ने पत्नी पर टंगिया से किया हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत, आरोपी फरार Dhamtari News: माडमसिल्ली स्टॉप डैम हादसा, भांजे को बचाने गए मामा समेत दोनों की मौत Rajasthan Nikay Chunav Result: 10 नगर निगमों में बीजेपी की धाक, 6 पर कब्जा, कांग्रेस को 3 तो भरतपुर में निर्दलीय का दबदबा Raipur Police Action: त्योहारों से पहले पुलिस ने 146 असामाजिक तत्वों पर की कार्रवाई, 14 भेजे गए जेल Railway Theft Case: बाइक चोर ने कबूली लाइन से तार और लोहे की चोरी MIG Police Station: पलंग पर मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, आत्महत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस Surajpur News: पति ने पत्नी पर टंगिया से किया हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत, आरोपी फरार Dhamtari News: माडमसिल्ली स्टॉप डैम हादसा, भांजे को बचाने गए मामा समेत दोनों की मौत Rajasthan Nikay Chunav Result: 10 नगर निगमों में बीजेपी की धाक, 6 पर कब्जा, कांग्रेस को 3 तो भरतपुर में निर्दलीय का दबदबा Raipur Police Action: त्योहारों से पहले पुलिस ने 146 असामाजिक तत्वों पर की कार्रवाई, 14 भेजे गए जेल
W 𝕏 f
होम तकनीक Samsung Galaxy S26 FE Launch : 50MP कैमरा, 4900mA…
Samsung Galaxy S26 FE smartphone(Image Source: Social Media)
Samsung Galaxy S26 FE smartphone(Image Source: Social Media)
तकनीक Featured

Samsung Galaxy S26 FE Launch : 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी और Exynos 2500 के साथ आया नया स्मार्टफोन

Samsung Galaxy S26 FE Launch: भारत में अपना नया Galaxy S26 FE स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन Exynos 2500 प्रोसेसर, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी और Android 17 आधारित One UI 9 के साथ आता है। इसमें 6.7 इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और AI फीचर्स जैसे Gemini Omni का सपोर्ट दिया गया है। Galaxy S26 FE की शुरुआती कीमत 79,999 रुपए रखी गई है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
14 Sep 2026, 05:24 PM
गैजेट डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Samsung Galaxy S26 FE Launch: भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को प्रीमियम फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ पेश किया है। इसमें Exynos 2500 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप और 4900mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 17 आधारित One UI 9 पर काम करता है।
Galaxy S26 FE को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो फ्लैगशिप फीचर्स के साथ एक स्टाइलिश और पावरफुल डिवाइस चाहते हैं। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से।

Samsung Galaxy S26 FE की कीमत और कलर ऑप्शन

Samsung Galaxy S26 FE के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 79,999 रुपए रखी गई है। यह स्मार्टफोन पिस्ता, ब्लूबेरी और ग्रेफाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 8,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। इसके अलावा चुनिंदा NBFC पार्टनर्स के जरिए 30 महीने तक नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी दी जा रही है। वहीं, बैंक कार्ड ऑफर्स के तहत ग्राहक 7,000 रुपए तक का कैशबैक और कुछ बैंक से नो-कॉस्ट EMI विकल्प का लाभ उठा सकते हैं। Samsung के ई-स्टोर से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 18 महीने तक की बैंक EMI सुविधा भी मिलेगी।

Galaxy S26 FE mobile
Galaxy S26 FE में मिलेगी 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले

Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच की FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूथ होगा।
डिस्प्ले में 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन को आसानी से देखा जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए Galaxy S26 FE में Samsung का Exynos 2500 चिपसेट दिया गया है। फोन में 8GB रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 17 आधारित One UI 9 पर चलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से बचाव में मदद करती है।

50MP कैमरा और AI फीचर्स से लैस कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें:
  • 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ)
  • अल्ट्रावाइड कैमरा
  • 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। Samsung ने इस फोन में Gemini Omni सपोर्ट भी दिया है, जिसकी मदद से यूजर्स गैलरी में मौजूद फोटो और वीडियो का इस्तेमाल कर नए वीडियो तैयार और एडिट कर सकते हैं।

4900mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Galaxy S26 FE में 4900mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार, फास्ट चार्जिंग की मदद से फोन करीब 30 मिनट में 69 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। कनेक्टिविटी के लिए Samsung Galaxy S26 FE में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Wi-Fi Direct, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट जैसे विकल्प दिए गए हैं।डिजाइन की बात करें तो फोन की मोटाई सिर्फ 7.4mm है और इसका वजन 193 ग्राम है। फोन की लंबाई 161.6mm और चौड़ाई 76.9mm है। कुल मिलाकर Samsung Galaxy S26 FE प्रीमियम डिजाइन, दमदार प्रोसेसर, बेहतर कैमरा और AI फीचर्स के साथ एक हाई-एंड स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें