Sunday, 01 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Amit Shah: निजी अस्पताल का उद्घाटन, राज्योत्सव के समापन समारोह में भी होंगे शामिल CG News: 121 हाथियों का आतंक, धान की फसल बचाने जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण Balod News: जंगल से शहर पहुंची चीतल कुत्ताें ने किया हमला, गर्भवती शावक की मौत Bilaspur News: शोर बंद कराने पहुंचे महासमुंद के न्यायाधीश से मारपीट, पत्नी और साले को भी आई चोटें Road Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत Cremation Ground Accident: 33 KV लाइन की चपेट में आया युवक, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया Amit Shah: निजी अस्पताल का उद्घाटन, राज्योत्सव के समापन समारोह में भी होंगे शामिल CG News: 121 हाथियों का आतंक, धान की फसल बचाने जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण Balod News: जंगल से शहर पहुंची चीतल कुत्ताें ने किया हमला, गर्भवती शावक की मौत Bilaspur News: शोर बंद कराने पहुंचे महासमुंद के न्यायाधीश से मारपीट, पत्नी और साले को भी आई चोटें Road Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत Cremation Ground Accident: 33 KV लाइन की चपेट में आया युवक, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
W 𝕏 f
होम › तकनीक › Samsung Galaxy A08 4G: 6.7 इंच डिस्प्ले और 25W फा…
Samsung Galaxy A08 4G phone features(Image Source: Social Media)
Samsung Galaxy A08 4G phone features(Image Source: Social Media)
तकनीक Featured

Samsung Galaxy A08 4G: 6.7 इंच डिस्प्ले और 25W फास्ट चार्जिंग के साथ तैयार

Samsung Galaxy A08 4G: UAE की रिटेल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फोन में 6.7 इंच 90Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसकी कीमत करीब 16,200 रुपये बताई जा रही है।

य
प्रकाशित: 12 Sep 2026, 04:07 PM · अपडेट: 31 Oct 2026, 11:18 PM
गैजेट डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Samsung Galaxy A08 4G: सैमसंग ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Galaxy A08 4G को बिना किसी आधिकारिक घोषणा के UAE की एक रिटेलर वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन बड़ी बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल कैमरे जैसे फीचर्स के साथ आने वाला है। कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन ऑनलाइन लिस्टिंग से फोन के कई स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। Samsung Galaxy A08 4G को UAE की रिटेल वेबसाइट पर 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट में लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत AED 625 (करीब 16,200 रुपए) रखी गई है। फोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें डार्क ब्लू, सिल्वर और ग्रीन शामिल हैं। फिलहाल सैमसंग की ओर से Galaxy A08 4G की लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, रिटेल लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि कंपनी जल्द ही इस बजट स्मार्टफोन को बाजार में उतार सकती है।

Samsung Galaxy A08 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

लिस्टिंग के अनुसार, Samsung Galaxy A08 4G में 6.7 इंच का PLS LCD डिस्प्ले दिया जाएगा। यह स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी, जिससे स्क्रॉलिंग और यूजर एक्सपीरियंस बेहतर होने की उम्मीद है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है। इसमें 4GB और 6GB रैम के साथ 128GB तक स्टोरेज विकल्प मिलने की संभावना है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी दिया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A08 4G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

6000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

बैटरी के मामले में Galaxy A08 4G काफी मजबूत नजर आता है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम होगी। इसके साथ 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। इसके अलावा, फोन को धूल और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। डिवाइस की मोटाई करीब 8mm बताई गई है। Samsung Galaxy A08 4G की कीमत और फीचर्स को देखते हुए यह फोन बजट सेगमेंट में कंपनी के लिए एक अहम मॉडल साबित हो सकता है। अब देखना होगा कि सैमसंग इसे भारतीय बाजार में कब लॉन्च करता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें