Vivo V80 FE: मिला BIS सर्टिफिकेशन, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Vivo V80 FE: भारतीय BIS सर्टिफिकेशन पर मॉडल नंबर V2624 के साथ नजर आया है। फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 7500mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 200MP कैमरा मिलने की संभावना है।
प्रकाशित: 17 Oct 2026, 05:02 PM· 2 मिनट पढ़ने का समय
गैजेट डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Vivo V80 FE: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में हलचल तेज हो गई है। जल्द ही भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में देखने को मिल सकता है। हाल ही में फोन को इंडोनेशियन सर्टिफिकेशन में देखा गया था। इसके बाद फोन को अब भारतीय सर्टिफिकेशन भी मिला है। इससे पता चलता है कि फोन भारत में लॉन्च के लिए भी तैयार हो रहा है। सर्टिफिकेशन में इस अपकमिंग Vivo फोन के बारे में अहम जानकारी मिलती है। फोन इससे पहले लॉन्च हुए Vivo V80 का अफॉर्डेबल वर्जन हो सकता है। आइए जानते हैं अब तक मिली जानकारी क्या कहती है।
Vivo V80 FE को मिला BIS सर्टिफिकेशन
रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo V80 FE को भारतीय BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर V2624 के साथ लिस्ट किया गया है। इससे पहले यही मॉडल नंबर इंडोनेशिया के SDPPI सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी सामने आया था। बताया जा रहा है कि भारतीय सर्टिफिकेशन 16 अक्टूबर को जारी हुआ। हालांकि, BIS लिस्टिंग में फोन के फीचर्स और हार्डवेयर से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। फिर भी, भारतीय सर्टिफिकेशन में इसकी मौजूदगी से संकेत मिलता है कि कंपनी फोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। फिलहाल Vivo ने इसकी लॉन्च डेट या कीमत को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Vivo V80 FE स्मार्टफोनVivo V80 FE के संभावित स्पेसिफिकेशंस
Vivo V80 FE के फीचर्स को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, सामने आई रिपोर्ट्स में फोन के कुछ संभावित स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी गई है। फोन में AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर होने की उम्मीद है।
प्रोसेसर के तौर पर इसमें MediaTek Dimensity 8530 या इससे ऊपर का चिपसेट दिया जा सकता है। बैटरी के मामले में भी यह फोन खास हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें 7,500mAh या इससे अधिक क्षमता की बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की भी संभावना है। हालांकि, इन फीचर्स की पुष्टि कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।
200MP कैमरे के साथ आ सकता है फोन
कैमरा Vivo V80 की बड़ी खासियत हो सकता है। इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर मिल सकता है। साथ में अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और एक अन्य सपोर्टिव लेंस शामिल किया जा सकता है। सेल्फी कैमरा 50MP तक जा सकता है। फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसमें IP68, IP69 रेटिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा यह सिक्योरिटी फीचर्स से भी लैस होगा जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
Vivo V80 FE की कीमत और लॉन्च डेट पर क्या है अपडेट?
Vivo V80 FE की कीमत और लॉन्च डेट फिलहाल सामने नहीं आई है। इसे Vivo V80 के मुकाबले कम कीमत वाले विकल्प के रूप में पेश किए जाने की संभावना है, लेकिन कंपनी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। BIS सर्टिफिकेशन और इंडोनेशिया में पहले हुई लिस्टिंग को देखते हुए भारतीय लॉन्च की उम्मीद बढ़ी है। अब फोन की कीमत, उपलब्धता और वास्तविक स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।