Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब का झांसा देकर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Murder Case: दो संदिग्ध मौतों से हड़कंप, हत्या और फांसी के मामले की जांच जारी Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब का झांसा देकर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Murder Case: दो संदिग्ध मौतों से हड़कंप, हत्या और फांसी के मामले की जांच जारी Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम
W 𝕏 f
होम › दुर्ग › Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब का झांसा देकर 3…
online job fraud, two accused arrested(Image Source: Social Media)
online job fraud, two accused arrested(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING दुर्ग

Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब का झांसा देकर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Online Job Fraud: दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39.33 लाख रुपए की ठगी के मामले में उत्तराखंड के हल्द्वानी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

य
प्रकाशित: 17 Oct 2026, 05:56 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Online Job Fraud: घर बैठे कमाई का मौका देने के नाम पर धोखाघड़ी का मामला सामने आया है, जहां दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39.33 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को उत्तराखंड के हल्द्वानी से गिरफ्तार किया है। मामला थाना सुपेला की चौकी स्मृतिनगर का है, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर बैठे कमाई के झांसे में न आएं, पैसे भेजने से पहले सत्यापन करें।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, भिलाई के नेहरू नगर में रहने वाले 57 वर्षीय राजेश कुमार चौरसिया ने 2 जुलाई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। जहां, एएसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों ने इंडिया मार्ट के जरिए पीड़ित से संपर्क किया और ग्रीन रेस प्राइवेट लिमिटेड नोएडा में डाटा एंट्री का काम दिलाने की बात कही। शुरूआत में एग्रीमेंट कराकर काम भी शरू कराया गया। इसके बाद ठगों ने डाटा करप्ट होने का बहाना बनाया और उसे रिकवर करने व सॉफ्टवेयर टूल्स खरीदने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करवाई। इस तरह पीड़ित के आईडीएफसी बैंक खाते से कुल 39.33 लाख रुपए ठग लिए गए।

तकनीकी साधनों से पकडे़ गए आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच शुरू की, जांच के दौरान आरोपियों की लोकेशन उत्तराखंड के नैनीताल क्षेत्र में मिली। इसके बाद दुर्ग पुलिस की टीम ने हल्द्वानी पहुंचकर राम निवास तथा राहुल बिष्ट को गिरफ्तार किया और दो मोबाइल फोन जब्त किए। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि, ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें