Tuesday, 13 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Punjab News: नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या Crime News: अंबिकापुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, गार्ड को बंद कर प्लेस ऑफ सेफ्टी से भागे 6 बालक Illegal Liquor: पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद, पुलिस से मारपीट के मामले में FIR दर्ज Road Accident: हाईवा से टकराई बाइक, माता-पिता और बेटे की मौत, कछार में 2 बाइकों की भिड़ंत में 1 ने तोड़ा दम Railway Job Fraud: युवक से 13.07 लाख की ठगी, नियुक्ति पत्र और ट्रेनिंग के नाम पर ऐंठे रुपए Maoist Weapons Dump: सुकमा के जंगल में 208 डेटोनेटर बरामद, कारतूस और विस्फोटक भी जब्त Punjab News: नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या Crime News: अंबिकापुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, गार्ड को बंद कर प्लेस ऑफ सेफ्टी से भागे 6 बालक Illegal Liquor: पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद, पुलिस से मारपीट के मामले में FIR दर्ज Road Accident: हाईवा से टकराई बाइक, माता-पिता और बेटे की मौत, कछार में 2 बाइकों की भिड़ंत में 1 ने तोड़ा दम Railway Job Fraud: युवक से 13.07 लाख की ठगी, नियुक्ति पत्र और ट्रेनिंग के नाम पर ऐंठे रुपए Maoist Weapons Dump: सुकमा के जंगल में 208 डेटोनेटर बरामद, कारतूस और विस्फोटक भी जब्त
W 𝕏 f
होम › तकनीक › OnePlus 16 Launch: गेमिंग लवर्स की मौज, 185FPS सप…
OnePlus 16 Launch (Image Source: Social Media)
OnePlus 16 Launch (Image Source: Social Media)
तकनीक

OnePlus 16 Launch: गेमिंग लवर्स की मौज, 185FPS सपोर्ट और 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ नया फ्लैगशिप स्मार्टफ़ोन 

OnePlus 16 Launch: आज चीन में लॉन्च होगा। स्मार्टफोन में 185Hz डिस्प्ले, Snapdragon प्रोसेसर, 200MP कैमरा और 9000mAh बैटरी मिलने की जानकारी है। भारत में लॉन्च डेट और कीमत का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

क
प्रकाशित: 12 Oct 2026, 01:43 PM · अपडेट: 12 Oct 2026, 07:05 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
OnePlus 16 Launch: टेक मार्केट में हलचल मचाने के लिए OnePlus अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन आज (12 अक्टूबर) चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रहा है। परफॉर्मेंस और गेमिंग के शौकीनों के लिए यह फोन एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकता है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस डिवाइस के कई धांसू स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठा दिया है, जो टेक प्रेमियों की उत्सुकता को और बढ़ा रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस नए फ्लैगशिप में क्या कुछ खास मिलने वाला है।

आज शाम चीन में होगा लॉन्च 

OnePlus ने अपनी खास 'गेमिंग कॉन्फ्रेंस' के दौरान इस फोन की लॉन्च डेट कंफर्म की थी। चीनी समयानुसार आज शाम 4:30 बजे इस फोन से पर्दा उठाया जाएगा। कंपनी ने लॉन्च से ठीक पहले इसके हार्डवेयर और गेमिंग टेक्नोलॉजी से जुड़ी कई अंदरूनी जानकारियां शेयर की हैं, जिससे यह साफ है कि ब्रांड इस बार पूरी तरह गेमिंग और स्मूथ एक्सपीरियंस पर फोकस कर रहा है। 

परफॉर्मेंस का पावरहाउस: Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 

हुक और हुकुम की बात करें तो, OnePlus 16 के अंदर Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया जाएगा। 2nm प्रोसेस पर आधारित यह चिपसेट 5GHz तक की क्लॉक स्पीड देने में सक्षम है। कंपनी द्वारा शेयर किए गए AnTuTu बेंचमार्क स्कोर ने सबको चौंका दिया है। इंटरनल टेस्टिंग के दौरान इस फोन ने रिकॉर्ड 56,33,288 पॉइंट्स हासिल किए हैं, जो इसकी रफ्तार और ताकत की गवाही देते हैं।

गेमर्स के लिए ट्रीट: 185Hz डिस्प्ले और 185FPS सपोर्ट 

इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसकी डिस्प्ले और गेमिंग क्षमता है। इसमें BOE का एडवांस्ड X4 पैनल मिलने की उम्मीद है, जो आम इस्तेमाल में 165Hz और चुनिंदा हाई-एंड गेम्स में 185Hz तक का रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा।
  • Native 185FPS: नए 'Wind Chaser Gaming Kernel' की मदद से फोन चुनिंदा गेम्स में 185FPS तक का फ्रेम रेट सपोर्ट देगा। इसके लिए कंपनी ने डेवलपर्स के साथ मिलकर Peace Elite, Arena Breakout और Naruto Mobile जैसे पॉपुलर गेम्स को ऑप्टिमाइज़ किया है। 
  • Esports Tri-Core सिस्टम: नेटवर्किंग, टच रिस्पॉन्स और डिस्प्ले विजुअल्स को अलग-अलग मैनेज करने के लिए इसमें डेडिकेटेड चिप्स दिए गए हैं, जिससे गेमिंग के दौरान लैग या नेटवर्क ड्रॉप जैसी समस्याएं लगभग खत्म हो जाएंगी। 
  • Glacier Cooling System: फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें नया वेपर चैंबर और थर्मल कंडक्टिव जेल दिया गया है, जो पुराने मॉडल्स के मुकाबले 40% बेहतर थर्मल मैनेजमेंट देता है।
फोटोग्राफी के शौकीनों को भी निराश नहीं होना पड़ेगा। OnePlus 16 के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है:
  • 200MP का दमदार प्राइमरी सेंसर 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल और 6x लॉसलेस ज़ूम के साथ) 
  • 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस 
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में भी 50MP का कैमरा मिल सकता है। 
वहीं, पावर बैकअप के लिए इसमें विशाल 9,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसे तेजी से चार्ज करने के लिए 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की चर्चा है।

कलर ऑप्शन और स्टोरेज वेरिएंट्स 

चीन में यह फोन मुख्य रूप से तीन आकर्षक रंगों— Tomorrow's Star, Martian Masterpiece और Dark Forest में उतारा जाएगा। इनमें से 'Tomorrow's Star' वेरिएंट के बैक पैनल पर एक यूनीक लाइटिंग डिज़ाइन दिया गया है जो फोन को बेहद प्रीमियम लुक देता है। वेरिएंट्स की बात करें तो प्री-ऑर्डर पेज के मुताबिक यह चार अलग-अलग रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा:
  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज 
  • 12GB RAM + 512GB स्टोरेज 
  • 16GB RAM + 512GB स्टोरेज 
  • 16GB RAM + 1TB स्टोरेज
फिलहाल कंपनी ने इसे चीनी बाजार में ही उतारा है। भारतीय बाजार में इसकी लॉन्च तारीख, कीमत और यहाँ के स्थानीय वेरिएंट्स के फीचर्स को लेकर अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही भारत में इसकी एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा करेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें