Vivo X Fold 6: लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी से मिलेगा पावर
Vivo X Fold 6: भारत और ग्लोबल लॉन्च की तैयारी तेज हो गई है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 8.02 इंच AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर और 200MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। फोन को 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया जा सकता है।
प्रकाशित: 30 Sep 2026, 04:18 PM· अपडेट: 02 Oct 2026, 08:18 PM· 3 मिनट पढ़ने का समय
गैजेट डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Vivo X Fold 6: अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 को जल्द ही भारत और अन्य इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने इस डिवाइस को पहले चीन में पेश किया था, जहां यह बड़े डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और प्रीमियम कैमरा सेटअप के साथ आया था। अब इसके ग्लोबल वेरिएंट की कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी सामने आई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोप के एक ऑनलाइन रिटेलर की वेबसाइट पर Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मॉडल की लिस्टिंग देखी गई है। लिस्टिंग के अनुसार, यह फोल्डेबल स्मार्टफोन ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है। चीन में कंपनी ने इसे तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया था।
Vivo X Fold 6 की संभावित कीमत और वेरिएंट
रिपोर्ट के अनुसार, यूरोप में Vivo X Fold 6 की कीमत VAT के बिना करीब 1,750 यूरो (लगभग 1.90 लाख रुपए) बताई गई है। वेबसाइट पर फोन को "Coming Soon" टैग के साथ लिस्ट किया गया है।रिटेलर लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन को 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में दिखाया गया है। हालांकि, भारत में कंपनी इसे 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज विकल्पों के साथ लॉन्च कर सकती है।
वीवो एक्स फोल्ड 6 फोल्डेबल फोनभारत में छह अक्टूबर को लॉन्च होने की संभावना
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Vivo X Fold 6 को भारत में 6 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय बाजार में यह स्मार्टफोन Nebula Teal और Prism Black कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। वहीं, Geekbench बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर Vivo के एक स्मार्टफोन को Vivo V2559 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। माना जा रहा है कि यह Vivo X Fold 6 का इंटरनेशनल वेरिएंट हो सकता है। इस डिवाइस ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,710 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 5,977 अंक हासिल किए हैं। लिस्टिंग के अनुसार, इसमें MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर और 12GB RAM दिया गया है।
Vivo X Fold 6 के फीचर्स
चीन में लॉन्च हुए Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच का फोल्डेबल AMOLED इनर डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2504×2312 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। फोन के बाहर की तरफ 6.51 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 1120×2528 पिक्सल है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो Vivo X Fold 6 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। बैटरी के मामले में इसके इंटरनेशनल मॉडल में 6,900mAh बैटरी मिलने की संभावना है, जबकि चीन वाले मॉडल में 7,000mAh बैटरी दी गई है। फोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिलने से यह हाई-परफॉर्मेंस फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में कंपनी की मजबूत पेशकश हो सकता है।