Wednesday, 18 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Theft Case: मकान का ताला तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार Dettol Soap Case: साबुन के अंदर मिली ब्लेड, बच्चा घायल, कंपनी पर लगा 50 हजार का जुर्माना Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद Durg Railway Station: टिकट जांच में 280 यात्री पकड़े, ₹2 लाख जुर्माना Elephant Rescue Operation: छह दिन की मशक्कत के बाद काबू में आया कबरा हाथी, अब रेडियो कॉलर से होगी निगरानी Youth Death: कुएं में गिरने से युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हुए माता-पिता Theft Case: मकान का ताला तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार Dettol Soap Case: साबुन के अंदर मिली ब्लेड, बच्चा घायल, कंपनी पर लगा 50 हजार का जुर्माना Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद Durg Railway Station: टिकट जांच में 280 यात्री पकड़े, ₹2 लाख जुर्माना Elephant Rescue Operation: छह दिन की मशक्कत के बाद काबू में आया कबरा हाथी, अब रेडियो कॉलर से होगी निगरानी Youth Death: कुएं में गिरने से युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हुए माता-पिता
W 𝕏 f
होम › तकनीक › OnePlus Turbo 7 Pro: 3C लिस्टिंग आई सामने, जानें …
Information ahead of the OnePlus Turbo 7 Pro launch(Image Source: Social Media)
Information ahead of the OnePlus Turbo 7 Pro launch(Image Source: Social Media)
तकनीक

OnePlus Turbo 7 Pro: 3C लिस्टिंग आई सामने, जानें क्या होंगे खास फीचर्स

OnePlus Turbo 7 Pro: 3C सर्टिफिकेशन मिला है। फोन में 100W फास्ट चार्जिंग, 10,000mAh तक की बैटरी, 185Hz डिस्प्ले और 200MP कैमरा मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने अभी लॉन्च डेट और फीचर्स की पुष्टि नहीं की है।

य
प्रकाशित: 18 Nov 2026, 04:36 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
गैजेट डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
OnePlus Turbo 7 Pro: लॉन्च से पहले यह फोन चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखाई दिया है, लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर PYP110 बताया गया है। इसके साथ 100W चार्जिंग सपोर्ट वाले अडैप्टर का जिक्र है, जिससे माना जा रहा है कि नए स्मार्टफोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।
अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो चार्जिंग के मामले में फोन अपने पिछले मॉडल OnePlus Turbo 6 से आगे होगा। Turbo 6 में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया था। हालांकि, कंपनी ने अभी नए फोन के फीचर्स की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

10,000mAh तक की बैटरी मिलने की उम्मीद

OnePlus Turbo 7 Pro को लेकर पहले सामने आए लीक्स में इसकी बैटरी को लेकर बड़ा दावा किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 9,000mAh से ज्यादा क्षमता की बैटरी दी जा सकती है। कुछ जानकारियों में इसके इंजीनियरिंग सैंपल में 10,000mAh की बैटरी होने की बात भी कही गई है। हालांकि, चीन की 3C सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में बैटरी की क्षमता का खुलासा नहीं हुआ है। ऐसे में इसकी वास्तविक बैटरी क्षमता को लेकर अभी पुष्टि का इंतजार करना होगा।

OnePlus Turbo 7 Pro में 200MP कैमरे की चर्चा

185Hz डिस्प्ले और 200MP कैमरे की चर्चा

लीक्स के अनुसार, OnePlus Turbo 7 Pro में 6.78 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 185Hz रिफ्रेश रेट दिए जाने की संभावना है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से गेमिंग और स्क्रीन इस्तेमाल करने का अनुभव बेहतर हो सकता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm का 3nm SM8845 Pro चिपसेट मिलने की चर्चा है, जिसे Snapdragon 8 Gen 5 Pro से जोड़ा जा रहा है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।

लॉन्च और कीमत पर कंपनी ने नहीं दी जानकारी

OnePlus ने Turbo 7 Pro के नाम, स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और लॉन्च की तारीख को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिलहाल इसे चीन की Turbo सीरीज का अगला स्मार्टफोन माना जा रहा है। फोन से जुड़ी ज्यादातर जानकारियां लीक और सर्टिफिकेशन लिस्टिंग पर आधारित हैं। ऐसे में इसकी वास्तविक खूबियों का पता कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही चलेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें