URBN One Series: चार्जिंग एक्सेसरीज बनाने वाली कंपनी URBN ने भारतीय बाजार में अपनी नई One Series पेश की है। इस सीरीज में अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पावर बैंक, मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक, GaN वॉल चार्जर और USB-C केबल शामिल किए गए हैं। कंपनी की इस नई रेंज में 70W तक फास्ट चार्जिंग वाले पावर बैंक और 20,000mAh तक की बैटरी क्षमता वाले मॉडल उपलब्ध हैं। URBN One Series का प्रमुख प्रोडक्ट Ultra Volt 70W 20000mAh Power Bank है, जिसकी कीमत 3,499 रुपए रखी गई है।
इसमें दो USB-C आउटपुट दिए गए हैं और यह 70W तक की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसकी खासियतों में डिटैचेबल USB-C केबल, LED बैटरी डिस्प्ले और PD, PPS व QC चार्जिंग सपोर्ट शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि 40W चार्जर की मदद से इसे 2.7 घंटे से कम समय में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है।
10,000mAh क्षमता वाला हल्का पावर बैंक भी लॉन्च
कम वजन और बेहतर पोर्टेबिलिटी चाहने वाले यूजर्स के लिए कंपनी ने Mini Volt 35W 10000mAh Power Bank भी पेश किया है। इसकी कीमत 2,199 रुपए है। इस पावर बैंक का वजन महज 180 ग्राम है। इसमें 35W आउटपुट, दो USB-C पोर्ट, डिटैचेबल केबल और LED डिस्प्ले दिया गया है।
मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग के लिए दो विकल्प
URBN ने मैग्नेटिक चार्जिंग की सुविधा चाहने वाले ग्राहकों के लिए Aero MagTag सीरीज के दो पावर बैंक पेश किए हैं। इनमें 10,000mAh मॉडल की कीमत 2,499 रुपए और 5,000mAh मॉडल की कीमत 1,999 रुपए है। दोनों मॉडल 15W तक वायरलेस और 20W तक वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। इनमें बिल्ट-इन किकस्टैंड, LED डिस्प्ले, डुअल USB-C पोर्ट और पास-थ्रू चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
67W GaN चार्जर और 240W USB-C केबल भी शामिल
नई सीरीज में 3-Port 67W GaN Pro वॉल एडेप्टर भी शामिल है। इसकी कीमत 2,499 रुपए है। इसमें दो USB-C और एक USB-A पोर्ट दिया गया है। यह PD, QC और Samsung Super Fast Charging 2.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें 12-लेयर प्रोटेक्शन सिस्टम और फायर-रेसिस्टेंट हाउसिंग दी गई है। इसके अलावा, कंपनी ने MagCord 240W Magnetic Nylon Braided USB-C to USB-C Cable भी लॉन्च की है। 1.5 मीटर लंबी इस केबल की कीमत 999 रुपए है। यह 240W तक चार्जिंग और 480Mbps की डेटा ट्रांसफर स्पीड सपोर्ट करती है।कहां से खरीद सकेंगे URBN One Series के प्रोडक्ट?
URBN One Series के सभी प्रोडक्ट कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon, Flipkart, Croma, Reliance Digital और Vijay Sales पर उपलब्ध होंगे। वहीं, सीरीज के कुछ प्रोडक्ट Swiggy Instamart और Zepto के जरिए भी खरीदे जा सकेंगे। नई One Series के जरिए URBN ने पावर बैंक से लेकर चार्जर और केबल तक कई तरह के चार्जिंग विकल्प एक ही रेंज में पेश किए हैं। इनकी कीमत 999 रुपए से शुरू होती है।












