Saturday, 14 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bulldozer Action: 23 एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर, लीज रद्द होने के बाद प्रशासन की कार्रवाई Mahadev Betting App: CBI के बाद अब ED की गिरफ्त में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर, देश के 6 राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी Sports Teacher: ब्रह्मविद स्कूल परिसर में शिक्षक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस Road Accident: ट्रक में घुसी एंबुलेंस, 2 की मौत, 3 गंभीर Korba News: होटल के सांभर में मिला कीड़ा, खाद्य विभाग ने होटल बंद रखने का दिया आदेश Nagda School Principal Video: स्कूल प्राचार्य ने छात्रों को मुर्गा बनाकर मारी लात, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप Bulldozer Action: 23 एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर, लीज रद्द होने के बाद प्रशासन की कार्रवाई Mahadev Betting App: CBI के बाद अब ED की गिरफ्त में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर, देश के 6 राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी Sports Teacher: ब्रह्मविद स्कूल परिसर में शिक्षक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस Road Accident: ट्रक में घुसी एंबुलेंस, 2 की मौत, 3 गंभीर Korba News: होटल के सांभर में मिला कीड़ा, खाद्य विभाग ने होटल बंद रखने का दिया आदेश Nagda School Principal Video: स्कूल प्राचार्य ने छात्रों को मुर्गा बनाकर मारी लात, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
W 𝕏 f
होम › तकनीक › BYD Denza D9: 9 मिनट में 97% चार्ज होने का दावा, …
BYD Denza D9 Luxury Electric MPV in India(Image Source: Social Media)
BYD Denza D9 Luxury Electric MPV in India(Image Source: Social Media)
तकनीक Featured

BYD Denza D9: 9 मिनट में 97% चार्ज होने का दावा, भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

BYD Denza D9: BYD ने भारत में अपना लग्जरी इलेक्ट्रिक ब्रांड Denza लॉन्च किया है। कंपनी की Denza D9 MPV की एक्स-शोरूम कीमत 90 लाख रुपए है। इसमें 115.07kWh की बैटरी, 608Km तक की WLTC रेंज, मसाज कैप्टन सीट्स और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

य
प्रकाशित: 14 Nov 2026, 12:28 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
गैजेट डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
BYD Denza D9: चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपना लग्जरी ब्रांड Denza लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारत में दो प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ियां Denza D9 और Denza Z9 GT Shooting Brake पेश की हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV की हो रही है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 90 लाख रुपए तय की गई है।
Denza D9 को खासतौर पर लग्जरी और आरामदायक सफर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV है, जिसमें बड़ी बैटरी, लंबी ड्राइविंग रेंज और कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह गाड़ी WLTC साइकिल के अनुसार 608 किलोमीटर तक चल सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Toyota Vellfire और Lexus LM जैसी प्रीमियम MPV से होगा।

115.07kWh बैटरी, 608Km रेंज और 9 मिनट में 97% चार्ज का दावा

BYD Denza D9 में सेकंड जनरेशन Blade LFP बैटरी दी गई है, जिसकी क्षमता 115.07kWh है। इसमें फ्रंट-माउंटेड परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। यह मोटर 462.2bhp की अधिकतम पावर और 365Nm का टॉर्क पैदा करती है। गाड़ी में फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) सिस्टम दिया गया है। परफॉर्मेंस की बात करें तो Denza D9 महज 8.5 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी अधिकतम WLTC रेंज 608 किलोमीटर बताई गई है। चार्जिंग के मामले में भी कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक MPV को खास बनाया है। इसमें 11kW AC थ्री-फेज चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। वहीं, DC फास्ट चार्जिंग के जरिए बैटरी को 10 से 97 प्रतिशत तक केवल 9 मिनट में चार्ज करने का दावा किया गया है।

अंदर से किसी लग्जरी लाउंज जैसा है केबिन

Denza D9 के केबिन में प्रीमियम सुविधाओं पर खास ध्यान दिया गया है। इसमें 15.6 इंच की फ्लोटिंग सेंट्रल टचस्क्रीन और 10.25 इंच का फुल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। पीछे की सीटों पर बैठने वाले यात्रियों के लिए अलग आर्मरेस्ट स्क्रीन भी दी गई हैं। मनोरंजन के लिए इसमें 16-स्पीकर वाला Devialet साउंड सिस्टम लगाया गया है। इसके अलावा थ्री-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और इन-बिल्ट रेफ्रिजरेटर जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

दूसरी रो में मसाज और वेंटिलेशन वाली कैप्टन सीट्स

इस इलेक्ट्रिक MPV में 2+2+3 सीटिंग लेआउट दिया गया है, जिसमें कुल सात लोग सफर कर सकते हैं। इसकी दूसरी रो में कैप्टन सीट्स मिलती हैं, जिन्हें खासतौर पर पीछे बैठने वाले यात्रियों के आराम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इन सीटों में 10-वे पावर एडजस्टमेंट, 10-पॉइंट मसाज, हीटिंग, वेंटिलेशन, मेमोरी फंक्शन और इलेक्ट्रिक लेग रेस्ट की सुविधा दी गई है। आगे की सीटों में भी पावर एडजस्टमेंट, हीटिंग, वेंटिलेशन, मसाज और मेमोरी फंक्शन मिलता है। इसके अलावा गाड़ी में 1.1 वर्ग मीटर का पैनोरमिक ग्लास रूफ, सनशेड और मल्टी-कलर एंबिएंट लाइटिंग दी गई है। चार जगह 50W वायरलेस चार्जिंग, Apple CarPlay, Android Auto और छह USB पोर्ट भी मिलते हैं।

साइज और डिजाइन में भी बड़ी है Denza D9

Denza D9 का आकार इसे एक बड़ी लग्जरी MPV बनाता है। इसकी लंबाई 5,250mm, चौड़ाई 1,960mm और ऊंचाई 1,900mm है। वहीं, इसका व्हीलबेस 3,110mm और कर्ब वेट 2,915 किलोग्राम है। गाड़ी का मिनिमम टर्निंग रेडियस 5.85 मीटर बताया गया है।

सुरक्षा के लिए 9 एयरबैग और ADAS फीचर्स

सुरक्षा के लिहाज से Denza D9 में कुल नौ एयरबैग दिए गए हैं। इनमें फुल-लेंथ साइड कर्टेन एयरबैग और फ्रंट सेंटर एयरबैग भी शामिल हैं। इसके साथ हाई-स्ट्रेंथ सेफ्टी बॉडी स्ट्रक्चर और DiSus-C इंटेलिजेंट डैम्पिंग सस्पेंशन मिलता है। गाड़ी में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के तहत एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट और इमरजेंसी लेन-कीपिंग असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें