Wednesday, 25 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई Gambling Case: जुआ रेड दौरान युवक की मौत के बाद सक्ती SP का एक्शन, प्रशिक्षु SI निलंबित, जांच के  दिए आदेश Kidnapping Case: स्कूटी से घर लौट रही युवती का अपहरण, ग्रामीणों की घेराबंदी से बची जान Raigarh Murder: शराब पीकर घर लौटा बेटा, पिता ने जताई नाराजगी तो कुल्हाड़ी से कर दी हत्या Fake Baba: अंबिकापुर में अंधविश्वास का खेल, बाबा के खिलाफ थाने पहुंचे मोहल्लेवासी Crime News: स्टेशन पर महिला को नशीला पानी पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई Gambling Case: जुआ रेड दौरान युवक की मौत के बाद सक्ती SP का एक्शन, प्रशिक्षु SI निलंबित, जांच के  दिए आदेश Kidnapping Case: स्कूटी से घर लौट रही युवती का अपहरण, ग्रामीणों की घेराबंदी से बची जान Raigarh Murder: शराब पीकर घर लौटा बेटा, पिता ने जताई नाराजगी तो कुल्हाड़ी से कर दी हत्या Fake Baba: अंबिकापुर में अंधविश्वास का खेल, बाबा के खिलाफ थाने पहुंचे मोहल्लेवासी Crime News: स्टेशन पर महिला को नशीला पानी पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › तकनीक › OnePlus Nord 7: पहली झलक लीक, 9000mAh बैटरी और RG…
OnePlus Nord 7 Leaked Design with RGB Light Strip(Image Source: Social Media)
OnePlus Nord 7 Leaked Design with RGB Light Strip(Image Source: Social Media)
तकनीक

OnePlus Nord 7: पहली झलक लीक, 9000mAh बैटरी और RGB लाइट से होगा लैस!

OnePlus Nord 7: फोन में 9000mAh बैटरी, 144Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 8500 प्रोसेसर और RGB लाइट स्ट्रिप मिलने की संभावना है। हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च डेट और फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

य
प्रकाशित: 25 Nov 2026, 05:52 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
गैजेट डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
OnePlus Nord 7: Nord सीरीज के नए स्मार्टफोन OnePlus Nord 7 पर काम कर रहा है। फोन के लॉन्च से पहले इसकी लाइव तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें इसके बैक पैनल और कैमरा डिजाइन की झलक देखने को मिली है। खास बात यह है कि फोन के कैमरा मॉड्यूल के साथ वर्टिकल RGB लाइट स्ट्रिप भी दिखाई दे रही है। इसके अलावा लीक रिपोर्ट्स में 9000mAh बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट वाले Super AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर मिलने का दावा किया गया है।

OnePlus Nord 7 का डिजाइन आया सामने

टिप्स्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर OnePlus Nord 7 की कुछ लाइव तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में फोन का बैक पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ नजर आ रहा है। वहीं, इसके फ्रेम को टील ग्रीन कलर दिया गया है। फोन के पिछले हिस्से में बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है, जिसमें दो कैमरा सेंसर वर्टिकल तरीके से लगाए गए हैं। कैमरों के साथ फ्लैश और एक लंबी RGB लाइट स्ट्रिप भी मौजूद है। एक तस्वीर में यह लाइट एम्बर कलर में जलती हुई दिखाई देती है, जबकि दूसरी में बंद नजर आती है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस लाइट के इस्तेमाल को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि इसका उपयोग नोटिफिकेशन अलर्ट, कॉल इंडिकेशन या गेमिंग के दौरान लाइट इफेक्ट के लिए किया जा सकता है। फोन के फ्रंट डिजाइन में फ्लैट डिस्प्ले, पतले बेजल और बीच में पंच-होल सेल्फी कैमरा दिखाई दे रहा है।

OnePlus Nord 7 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

लीक जानकारी के मुताबिक, OnePlus Nord 7 में MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर दिया जा सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला Super AMOLED पैनल मिलने की संभावना है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो गेमिंग और स्क्रॉलिंग के दौरान यूजर्स को बेहतर अनुभव मिल सकता है। बैटरी के मामले में भी यह स्मार्टफोन काफी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 9000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। हालांकि, इन सभी स्पेसिफिकेशन्स की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

OnePlus Nord 6 से कितना अलग होगा नया मॉडल?

संभावित स्पेसिफिकेशन्स की तुलना पिछले मॉडल OnePlus Nord 6 से करें तो बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड के मामले में दोनों फोन समान हो सकते हैं। Nord 6 में भी 9000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया था। वहीं, प्रोसेसर और डिस्प्ले के मामले में बदलाव देखने को मिल सकता है। OnePlus Nord 6 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया था। ऐसे में Nord 7 में Dimensity 8500 चिपसेट और 144Hz डिस्प्ले मिलने की खबर सही निकलती है, तो नए मॉडल में अलग हार्डवेयर कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है।

भारत में कब लॉन्च होगा OnePlus Nord 7?

फिलहाल OnePlus ने Nord 7 की लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, भारत में Nord सीरीज की लोकप्रियता को देखते हुए इस स्मार्टफोन के भारतीय बाजार में आने की उम्मीद की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले मॉडल OnePlus Nord 6 को अप्रैल 2026 में भारत में लॉन्च किया गया था। ऐसे में Nord 7 की लॉन्च टाइमलाइन को लेकर अभी कंपनी की आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें