होम›
OnePlus 16 Launch Update: 165Hz डिस्प्ले और 9000m…
OnePlus 16 smartphone launch features(Image Source: Social Media)
Featured
OnePlus 16 Launch Update: 165Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी के साथ आएगा OnePlus का नया फोन
OnePlus 16 Launch Update: इस फोन में 200MP प्राइमरी कैमरा, 165Hz हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। गेमिंग के लिए खास फीचर्स और Android 17 आधारित ColorOS 17 भी इसमें दिया जा सकता है।
प्रकाशित: 22 Sep 2026, 05:53 PM· 3 मिनट पढ़ने का समय
गैजेट डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
OnePlus 16 Launch Update: स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पहचान बना चुकी कंपनी OnePlus जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इस अपकमिंग फोन के डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी साझा कर दी है। माना जा रहा है कि यह डिवाइस पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 15 का अपग्रेडेड वर्जन होगा और इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। OnePlus के चीन प्रेसिडेंट Li Jie Louis ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर फोन से जुड़ी जानकारी साझा की है।
इसके मुताबिक, OnePlus 16 में फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके चारों तरफ बेहद पतले बेजल्स देखने को मिलेंगे। फोन में 165Hz हाई रिफ्रेश रेट वाला BOE X4 डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, डिजाइन को प्रीमियम लुक देने के लिए इसमें राउंडेड कॉर्नर्स और स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है।
OnePlus 16 फ्लैगशिप स्मार्टफोन200 मेगापिक्सल कैमरा से होगा लैस
फोटोग्राफी के लिए OnePlus 16 में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन के रियर कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। कंपनी इस फोन को कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में हाई-एंड स्मार्टफोन कैटेगरी में पेश कर सकती है। इसके अलावा, फोन में एक कस्टमाइज की भी मिल सकती है, जिसमें यूजर अपनी जरूरत के अनुसार अलग-अलग फीचर्स सेट कर सकेंगे। इस शॉर्टकट बटन में नौ प्रीसेट फंक्शन उपलब्ध होने की बात कही गई है।
9000mAh की बड़ी बैटरी और 100W चार्जिंग
OnePlus 16 की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। जानकारी के अनुसार, इसमें 9000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो OnePlus 15 की 7300mAh बैटरी से काफी ज्यादा होगी। फोन को 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर मॉडल नंबर PYB110 के साथ देखा गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। OnePlus 16 को गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखते हुए भी तैयार किया जा रहा है। कंपनी इसमें Wind Chaser Gaming Core, High Refresh Rate और E-Sports Triple Chip जैसे फीचर्स देने की तैयारी में है। इसके अलावा, OnePlus 16 में 8GB RAM वाले वेरिएंट की वापसी भी हो सकती है। कंपनी ने OnePlus 11 के बाद से अपने फ्लैगशिप मॉडल में 8GB RAM विकल्प उपलब्ध नहीं कराया था।
Android 17 और ColorOS 17 के साथ लॉन्च होने की उम्मीद
सॉफ्टवेयर की बात करें तो OnePlus 16 में Android 17 पर आधारित ColorOS 17 दिया जा सकता है। यह ColorOS 17 के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन हो सकता है। बता दें कि भारत में लॉन्च हुए OnePlus 15 में 6.78 इंच का FHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 165Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है। नए OnePlus 16 में कंपनी डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है।