Motorola Signature 27: 200MP कैमरा और प्रीमियम डिजाइन के साथ 22 सितंबर को होगी एंट्री
Motorola Signature 27: स्मार्टफोन 22 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी के टीजर के अनुसार, फोन में 200MP कैमरा, Dolby Vision सपोर्ट, प्रीमियम डिजाइन और नए कलर ऑप्शन मिल सकते हैं। यह स्मार्टफोन पिछले Motorola Signature मॉडल के मुकाबले कई अपग्रेड के साथ आने की उम्मीद है।
प्रकाशित: 19 Sep 2026, 03:32 PM· 2 मिनट पढ़ने का समय
गैजेट डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Motorola Signature 27: स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Motorola जल्द ही नया प्रीमियम फोन Motorola Signature 27 लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन का टीजर जारी कर दिया है और इसकी लॉन्च डेट भी कंफर्म कर दी है। Motorola Signature 27 को 22 सितंबर को आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के डिजाइन और कुछ खास फीचर्स की झलक दिखाई है। टीजर के मुताबिक, फोन में प्रीमियम डिजाइन, नए कलर ऑप्शन और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।
Motorola के टीजर में फोन के रियर पैनल को दिखाया गया है, जिसमें डुअल कैमरा सेटअप नजर आ रहा है। इसमें मुख्य कैमरा 200 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आने की संभावना है। कंपनी ने कैमरा सिस्टम के साथ Dolby Vision सपोर्ट का भी संकेत दिया है, जिससे वीडियो रिकॉर्डिंग और डिस्प्ले क्वालिटी बेहतर मिलने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने अभी तक कैमरा सेंसर और अन्य स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन टीजर से साफ है कि फोटोग्राफी और वीडियो एक्सपीरियंस पर खास फोकस किया गया है।
Motorola Signature 27 स्मार्टफोनदो कलर वेरिएंट और प्रीमियम फिनिश के साथ आएगा फोन
Motorola Signature 27 को कंपनी ने दो कलर वेरिएंट में टीज किया है। इसमें ऑलिव ग्रीन और लाइट पर्पल कलर ऑप्शन शामिल हो सकते हैं। फोन में लिनन फिनिश मिलने की संभावना है, जो इसे एक अलग और प्रीमियम लुक देगा। टीजर में फोन के कर्व्ड एज डिजाइन की झलक भी मिली है। इसके बैक पैनल पर Motorola का लोगो दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्मार्टफोन ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
पिछले Motorola Signature मॉडल से होगा अपग्रेड
Motorola ने इससे पहले जनवरी में Motorola Signature स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस फोन में 6.8 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया था, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और ट्रिपल 50MP रियर कैमरा सेटअप मिलता है। अब नया Motorola Signature 27 पिछले मॉडल की तुलना में कई अपग्रेड के साथ आने की उम्मीद है। कंपनी लॉन्च इवेंट के दौरान फोन की कीमत, उपलब्धता और बाकी फीचर्स की जानकारी साझा करेगी।