Tuesday, 15 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Crime News: चाकू दिखाकर मंगलसूत्र लूटने वाले 2 नाबालिग गिरफ्तार, रायपुर से पकड़े गए आरोपी Mahasamund Medical College: सरकारी अस्पताल में एक्स-रे सुविधा अधूरी, फिल्म के लिए भटक रहे मरीज Raigarh Factory Accident: 30 फीट ऊपर वेल्डिंग कर रहा था मजदूर, पैर फिसलने से गिरा और मौत Bilaspur Murder Case: DJ की आवाज बढ़ाने पर विवाद, बिलासपुर में युवक के सीने पर चाकू से किए कई वार Delhi Mumbai Expressway Accident: मौत का सफर, ट्रक से भिड़ी कार, तीन लोगों ने गंवाई जान Surajpur News: पैरों में पत्थर बांधकर कुएं में कूदा युवक, मौत के मामले की जांच में जुटी पुलिस Durg Crime News: चाकू दिखाकर मंगलसूत्र लूटने वाले 2 नाबालिग गिरफ्तार, रायपुर से पकड़े गए आरोपी Mahasamund Medical College: सरकारी अस्पताल में एक्स-रे सुविधा अधूरी, फिल्म के लिए भटक रहे मरीज Raigarh Factory Accident: 30 फीट ऊपर वेल्डिंग कर रहा था मजदूर, पैर फिसलने से गिरा और मौत Bilaspur Murder Case: DJ की आवाज बढ़ाने पर विवाद, बिलासपुर में युवक के सीने पर चाकू से किए कई वार Delhi Mumbai Expressway Accident: मौत का सफर, ट्रक से भिड़ी कार, तीन लोगों ने गंवाई जान Surajpur News: पैरों में पत्थर बांधकर कुएं में कूदा युवक, मौत के मामले की जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम तकनीक Lava Virat Curve 5G Launch: 21 सितंबर को आएगा नया…
Lava Virat Curve smartphone features(Image Source: Social Media)
Lava Virat Curve smartphone features(Image Source: Social Media)
तकनीक Featured

Lava Virat Curve 5G Launch: 21 सितंबर को आएगा नया स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और Curved AMOLED डिस्प्ले से लैस

Lava Virat Curve 5G Launch: इस फोन में 6.67 इंच FHD+ 120Hz 3D Curved AMOLED डिस्प्ले, पीछे सेकेंडरी स्क्रीन, MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, 50MP Sony कैमरा और 6000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोन Android 16 पर चलेगा और इसमें AI फीचर्स के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
15 Sep 2026, 03:34 PM
गैजेट डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Lava Virat Curve 5G Launch: भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava अपनी नई Virat सीरीज के तहत नया 5G स्मार्टफोन Lava Virat Curve 5G लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस फोन को भारत में 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे पेश करेगी। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी। Lava Virat Curve 5G की सबसे बड़ी खासियत इसका 3D Curved AMOLED डिस्प्ले और पीछे दिया गया सेकेंडरी स्क्रीन है। कंपनी का दावा है कि यह फोन प्रीमियम डिजाइन के साथ दमदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ का अनुभव देगा।

Lava Virat Curve 5G के फीचर्स

Lava Virat Curve 5G में 6.67 इंच का FHD+ 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1100 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन के बैक पैनल पर कैमरा मॉड्यूल के नीचे एक छोटा सेकेंडरी डिस्प्ले भी मिलेगा, जिसमें नोटिफिकेशन, समय और अन्य जरूरी जानकारी देखी जा सकेगी। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा, जिसमें Heritage Indigo और Makrana Ivory शामिल हैं। परफॉर्मेंस के लिए Lava Virat Curve 5G में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। यह स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कंपनी फोन के साथ 2 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

50MP Sony कैमरा और AI फीचर्स से लैस

फोटोग्राफी के लिए Lava Virat Curve 5G में 50MP Sony IMX752 मेन कैमरा सेंसर दिया जाएगा। कैमरा सेटअप में f/1.8 अपर्चर और 10x डिजिटल जूम सपोर्ट मिलेगा। फोन में यूजर्स को कई AI फीचर्स भी मिलेंगे, जिनमें AI Call Summary, AI Camera और Circle to Search जैसे फीचर शामिल हैं। मजबूती के लिहाज से फोन को IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया गया है। इससे यह धूल और सामान्य पानी के छींटों से सुरक्षा देने में सक्षम होगा। फिलहाल कंपनी ने Lava Virat Curve 5G की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसकी आधिकारिक कीमत और ऑफर्स की जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें