Flipkart Diwali Sale: स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए कई आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस सेल में बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन भी कम कीमत पर खरीदे जा सकते हैं। इसी कड़ी में Motorola का Moto G06 Power चर्चा में है। 7,000mAh की दमदार बैटरी वाले इस फोन पर बैंक डिस्काउंट और कूपन ऑफर का लाभ मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो जाती है। अगर आप कम बजट में बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह डील आपके काम आ सकती है। आइए जानते हैं फोन की कीमत, ऑफर्स और फीचर्स के बारे में।
Moto G06 Power की कीमत और डिस्काउंट ऑफर
Flipkart पर Moto G06 Power का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 11,999 रुपए की कीमत पर लिस्टेड है। हालांकि, दिवाली सेल के दौरान इस पर अतिरिक्त छूट का फायदा भी मिल सकता है।
ऑफर के मुताबिक, SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 1,175 रुपए तक की छूट मिल रही है। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर 10,824 रुपए रह जाती है। वहीं, 250 रुपए के अतिरिक्त कूपन डिस्काउंट का लाभ मिलने पर इसकी कीमत 10,574 रुपए हो सकती है। इस तरह बैंक ऑफर और कूपन को मिलाकर फोन की कीमत में कुल 1,425 रुपए की बचत की जा सकती है। ध्यान रहे कि अंतिम कीमत बैंक ऑफर और कूपन की पात्रता पर निर्भर करेगी।
Moto G06 Power के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Moto G06 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बैटरी है। कंपनी ने इसमें 18W चार्जिंग सपोर्ट दिया है। बड़ी बैटरी के चलते यह फोन उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है, जिन्हें बार-बार फोन चार्ज करने की जरूरत पसंद नहीं है। फोन में 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1640 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए Moto G06 Power में MediaTek Helio G81 Extreme प्रोसेसर मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित Hello UI पर काम करता है।कैमरा और अन्य फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से में f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कुल मिलाकर, Moto G06 Power में बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरे जैसे फीचर्स मिलते हैं। दिवाली सेल में मिलने वाली छूट के चलते बजट में ज्यादा बैटरी बैकअप वाला स्मार्टफोन तलाश रहे ग्राहकों के लिए यह एक विकल्प हो सकता है।







