Friday, 20 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Khatu Shyam Ji: जन्मोत्सव के बीच होटल में भीषण आग, 4 गैस सिलेंडरों में धमाके से मची अफरा-तफरी Paneer Seized: खैरागढ़ में 1500 किलो पनीर जब्त, भोपाल से रायपुर जा रही थी खेप Crime News: लव मैरिज से खफा पिता-पुत्र ने बेटी-दामाद पर किया जानलेवा हमला, परिवार के 5 लोग घायल Illegal Tobacco Sale: प्रतिबंधित गुटखे का कारोबार बेखौफ, सप्लाई नेटवर्क पर किसका संरक्षण? Bijapur Naxal News: पामेड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, बीजीएल लॉन्चर व सेल बरामद Mahasamund Janpad Panchayat: उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 19 सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन Khatu Shyam Ji: जन्मोत्सव के बीच होटल में भीषण आग, 4 गैस सिलेंडरों में धमाके से मची अफरा-तफरी Paneer Seized: खैरागढ़ में 1500 किलो पनीर जब्त, भोपाल से रायपुर जा रही थी खेप Crime News: लव मैरिज से खफा पिता-पुत्र ने बेटी-दामाद पर किया जानलेवा हमला, परिवार के 5 लोग घायल Illegal Tobacco Sale: प्रतिबंधित गुटखे का कारोबार बेखौफ, सप्लाई नेटवर्क पर किसका संरक्षण? Bijapur Naxal News: पामेड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, बीजीएल लॉन्चर व सेल बरामद Mahasamund Janpad Panchayat: उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 19 सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन
W 𝕏 f
होम › तकनीक › Motorola Razr Flex: नए फोल्डेबल फोन की तैयारी, 50…
Motorola Razr Flex 2027 foldable phone(Image Source: Social Media)
Motorola Razr Flex 2027 foldable phone(Image Source: Social Media)
तकनीक

Motorola Razr Flex: नए फोल्डेबल फोन की तैयारी, 50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद

Motorola Razr Flex: संभावित फीचर्स लीक हुए हैं। फोन में 50MP कैमरा, 165Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी मिल सकती है।

य
प्रकाशित: 20 Nov 2026, 12:31 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
गैजेट डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Motorola Razr Flex: स्मार्टफोन बाजार में फोल्डेबल डिवाइसेज की मांग बढ़ने के बीच Motorola अपना नया बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रहा है। इस आगामी डिवाइस को Motorola Razr Flex 2027 नाम से लॉन्च किया जा सकता है। फोन के डिजाइन और फीचर्स को लेकर कुछ जानकारियां लीक हुई हैं, जिनमें इसके प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी से जुड़े संभावित स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Motorola का एक नया स्मार्टफोन सिक्योरिटी सर्टिफिकेशन डॉक्यूमेंट में दिखाई दिया है। इसका कोडनेम Parker और मॉडल नंबर XT2761 बताया गया है। इससे पहले भी यही मॉडल नंबर UAE की रेगुलेटरी फाइलिंग में सामने आया था, जिसे Motorola Razr Flex 2027 से जोड़कर देखा जा रहा है।

Snapdragon के नए प्रोसेसर से हो सकता है लैस

लीक जानकारी के अनुसार, Motorola Razr Flex 2027 में Qualcomm का Snapdragon SM8845 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। यह प्रोसेसर अभी आधिकारिक रूप से लॉन्च नहीं हुआ है। अटकलें हैं कि इसे Snapdragon 8 Gen 5 Pro नाम से पेश किया जा सकता है। सर्टिफिकेशन दस्तावेज में फोन के Android 17 पर आधारित होने का भी संकेत मिला है। इसके अलावा, डिवाइस में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 12GB तक RAM मिलने की संभावना है। Motorola इसमें Hello UI का नया वर्जन भी दे सकता है।

दोनों डिस्प्ले में मिल सकता है हाई रिफ्रेश रेट

डिस्प्ले की बात करें तो इस फोल्डेबल फोन में 6.92 इंच का OLED इनर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसका रिजॉल्यूशन 1,728 × 2,364 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 165Hz हो सकता है। वहीं, फोन की बाहरी कवर स्क्रीन 4.97 इंच की OLED हो सकती है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,736 × 1,140 पिक्सल बताया जा रहा है। डिजाइन के मामले में इसके पिछले हिस्से पर फ्लैट पैनल और ऊपर की तरफ पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है।

50MP के दो कैमरे और 5,000mAh बैटरी की उम्मीद

कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलने की संभावना है, जो 30x डिजिटल जूम सपोर्ट कर सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया जा सकता है। बैटरी के मामले में Motorola Razr Flex 2027 में 5,000mAh की बैटरी मिलने की चर्चा है। फोन में Qi2 वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे Pantone Dark Botanical Garden और Pantone Coriander रंगों में पेश किए जाने की संभावना है।

Samsung और Xiaomi के फोल्डेबल फोन से होगा मुकाबला

Motorola का यह आगामी स्मार्टफोन चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। बाजार में इसका मुकाबला Samsung Galaxy Z Fold 8 और Xiaomi 18 Fold जैसे फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से हो सकता है। फिलहाल कंपनी ने Razr Flex 2027 की लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में लीक में सामने आए स्पेसिफिकेशंस को अंतिम फीचर्स नहीं माना जा सकता। लॉन्च के समय इनमें बदलाव संभव है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें