Saturday, 03 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Arang Road Accident: लखौली ओवरब्रिज पर बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल Raipur kidnapping case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी का अपहरण, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस Illegal Liquor: डोंगरगढ़ में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 पेटी शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त Ganja Smuggling: 50 किलो गांजा तस्करी का मुख्य सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार, क्रेटा में लगी थी फर्जी नंबर प्लेट Bhilai Drug Case: नशीली गोलियों की जब्ती मामले में बड़ा उलटफेर, पुलिस जांच में मिलीं 11 गंभीर खामियां, कोर्ट ने आरोपी को किया बरी Cyber Fraud: कमीशन का लालच देकर खुलवाते थे खाते, साइबर ठगी नेटवर्क का सरगना पकड़ा गया Arang Road Accident: लखौली ओवरब्रिज पर बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल Raipur kidnapping case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी का अपहरण, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस Illegal Liquor: डोंगरगढ़ में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 पेटी शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त Ganja Smuggling: 50 किलो गांजा तस्करी का मुख्य सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार, क्रेटा में लगी थी फर्जी नंबर प्लेट Bhilai Drug Case: नशीली गोलियों की जब्ती मामले में बड़ा उलटफेर, पुलिस जांच में मिलीं 11 गंभीर खामियां, कोर्ट ने आरोपी को किया बरी Cyber Fraud: कमीशन का लालच देकर खुलवाते थे खाते, साइबर ठगी नेटवर्क का सरगना पकड़ा गया
W 𝕏 f
होम › तकनीक › Apple Pay In India: अब iPhone और Apple Watch से क…
Apple Pay India Launch ( Image Source - AI Generated )
Apple Pay India Launch ( Image Source - AI Generated )
तकनीक

Apple Pay In India: अब iPhone और Apple Watch से कर सकेंगे कॉन्टैक्टलेस पेमेंट

Apple Pay In India: भारत में दस्तक दे दी है। शुरुआत में Axis Bank के Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड यूजर्स iPhone, iPad और Apple Watch से कॉन्टैक्टलेस पेमेंट कर सकेंगे। NFC PoS मशीन पर डिवाइस टैप करके भुगतान किया जा सकेगा।

क
प्रकाशित: 02 Oct 2026, 02:51 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 03:01 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Apple Pay In India: भारत में लंबे समय से Apple Pay का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। Apple ने अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। शुरुआत में कंपनी ने Axis Bank के साथ साझेदारी की है और फिलहाल बैंक के चुनिंदा Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड को Apple Pay में जोड़ा जा सकता है। Apple Pay की मदद से यूजर्स अपने iPhone, iPad और Apple Watch के जरिए दुकानों पर कॉन्टैक्टलेस पेमेंट कर पाएंगे।

फिलहाल Axis Bank के चुनिंदा कार्ड ही सपोर्टेड 

भारत में Apple Pay का शुरुआती सपोर्ट Axis Bank के Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड के लिए दिया गया है। अगर किसी ग्राहक के पास Axis Bank का RuPay क्रेडिट कार्ड है, तो वह अभी Apple Pay के साथ इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। कंपनी की योजना आगे दूसरे बैंकों और कार्ड नेटवर्क को भी Apple Pay से जोड़ने की है। ऐसे में आने वाले समय में इसकी उपलब्धता का दायरा बढ़ सकता है। 

ऐसे होगा स्टोर पर पेमेंट 

स्टोर पर Apple Pay से भुगतान करने के लिए iPhone के साइड बटन को दो बार दबाना होगा। इसके बाद Face ID, Touch ID या डिवाइस पासकोड के जरिए पहचान की पुष्टि करनी होगी। ऑथेंटिकेशन पूरा होने के बाद iPhone को NFC सपोर्ट वाले PoS टर्मिनल के पास ले जाते ही ट्रांजैक्शन पूरा किया जा सकेगा। Apple के अनुसार, इस प्रक्रिया में अलग से कार्ड PIN या OTP दर्ज करने की जरूरत नहीं होती।

Blinkit और Zomato समेत कई सेवाओं पर सपोर्ट 

Apple Pay का इस्तेमाल केवल फिजिकल स्टोर तक सीमित नहीं रहेगा। जिन ऐप्स और वेबसाइट्स पर Apple Pay का विकल्प उपलब्ध होगा, वहां भी इससे भुगतान किया जा सकेगा। लॉन्च के दौरान Blinkit, Zomato, Zepto, MakeMyTrip और Ixigo जैसी सेवाओं के साथ-साथ Tata और Reliance Brands जैसे मर्चेंट्स के सपोर्ट की जानकारी सामने आई है। 

Wallet में ऐसे जोड़ें Axis Bank का कार्ड

Axis Bank के योग्य Visa या Mastercard क्रेडिट कार्ड को Apple Pay में जोड़ने के लिए iPhone में Apple Wallet ऐप खोलना होगा। यहां '+' विकल्प पर टैप करने के बाद स्क्रीन पर दिए निर्देशों का पालन करके कार्ड जोड़ा जा सकता है। Axis Bank की अपडेटेड मोबाइल ऐप के जरिए भी योग्य कार्ड को सीधे Apple Wallet में ऐड करने का विकल्प उपलब्ध है।

पेमेंट के दौरान कार्ड नंबर नहीं होता शेयर 

Apple Pay में सुरक्षा के लिए यूजर के वास्तविक कार्ड नंबर का इस्तेमाल सीधे मर्चेंट के साथ नहीं किया जाता। Apple के मुताबिक, कार्ड की जानकारी के स्थान पर एक अलग Device Account Number का उपयोग किया जाता है, जिसे डिवाइस के Secure Element में सुरक्षित रखा जाता है। हर भुगतान से पहले Face ID, Touch ID या पासकोड के जरिए ऑथेंटिकेशन भी जरूरी होता है। इससे पेमेंट प्रक्रिया में कार्ड की संवेदनशील जानकारी सीधे मर्चेंट तक पहुंचने से बचती है। फिलहाल Apple Pay भारत में iPhone, iPad और Apple Watch पर उपलब्ध है। Mac के लिए Apple Pay सपोर्ट बाद में शुरू किए जाने की जानकारी दी गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें