Amazon-Flipkart Sale: फेस्टिव सीजन की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स सेल का इंतजार अब खत्म होने वाला है। Amazon Great Indian Festival Sale 2026 और Flipkart Big Billion Days Sale 2026 शुरू होने से पहले ही iPhone मॉडल्स पर मिलने वाली डील्स सामने आने लगी हैं। Apple के लेटेस्ट iPhone 17 से लेकर iPhone 16 और iPhone 15 तक कई मॉडल्स पर आकर्षक डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स मिलने वाले हैं। अगर आप इस फेस्टिव सेल में नया iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Amazon और Flipkart पर आने वाली इन डील्स को जरूर देख लें। कुछ मॉडल्स की कीमतें पहले ही सामने आ चुकी हैं, जबकि कुछ पर ऑफर्स का खुलासा सेल शुरू होने के बाद होगा।
Flipkart Big Billion Days Sale में iPhone 17 की कीमत ₹79,999
Flipkart ने अपनी Big Billion Days Sale 2026 में iPhone 17 (256GB वेरिएंट) की डील को कन्फर्म कर दिया है। सेल के दौरान यह मॉडल ₹79,999 की कीमत में उपलब्ध होगा, जबकि इसकी सामान्य कीमत करीब ₹99,900 है। इस कीमत में बैंक ऑफर और अन्य लाभ शामिल हैं। ग्राहकों को ₹2,500 तक का क्रेडिट कार्ड EMI ऑफर और ₹3,000 तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। वहीं Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर कैशबैक के बाद प्रभावी कीमत करीब ₹77,999 तक पहुंच सकती है। इसके अलावा पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। एक्सचेंज वैल्यू फोन की स्थिति और मॉडल के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
iPhone 15 पर भी बड़ी बचत का मौका
जो ग्राहक कम कीमत में iPhone खरीदना चाहते हैं, उनके लिए iPhone 15 एक अच्छा विकल्प हो सकता है। Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में इसका शुरुआती सेल प्राइस ₹63,999 बताया गया है। इस मॉडल की लिस्टेड कीमत करीब ₹74,900 है। सेल के दौरान बैंक ऑफर्स के साथ कीमत और कम हो सकती है। वहीं पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को अतिरिक्त डिस्काउंट का फायदा मिल सकता है।
iPhone 16 की डील अभी नहीं हुई रिवील
Amazon और Flipkart दोनों प्लेटफॉर्म पर iPhone 16 को लेकर भी ग्राहकों की नजर बनी हुई है। Amazon ने इसे Great Indian Festival Sale 2026 की डील लिस्ट में शामिल कर लिया है, लेकिन इसकी अंतिम कीमत अभी सामने नहीं आई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सेल के दौरान iPhone 16 की कीमत 60 हजार रुपए से कम तक जा सकती है। फिलहाल इसकी लिस्टेड कीमत करीब ₹89,900 है।Amazon और Flipkart Sale 2026 कब होगी शुरू?
Amazon Great Indian Festival Sale 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर 2026 से होगी। Amazon Prime मेंबर्स को सेल में पहले खरीदारी का मौका मिलेगा। कंपनी SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान पर इंस्टेंट डिस्काउंट और EMI ऑफर्स भी देगी। वहीं Flipkart Big Billion Days Sale 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर 2026 से होगी। Flipkart Plus और Black मेंबर्स को 8 अक्टूबर से Early Access मिलेगा। इस सेल में Axis Bank, ICICI Bank, Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करने वाले ग्राहकों को इंस्टेंट डिस्काउंट और कैशबैक जैसे फायदे मिल सकते हैं।

