Saturday, 24 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, SDRF ने बरामद किए शव Crime News:  स्कूल परिसर में सहायक शिक्षक पर लाठी-डंडे से हमला, आरोपी गिरफ्तार CG News: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल School News: स्कूल बंद मिलने पर तीन शिक्षकों को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब Chhattisgarh Smart Meter: बिना टेंडर टाटा पावर को काम देने की तैयारी, मीटर ठेके पर बवाल Road Accident: केशकाल में अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से भिड़ी, एक जवान की मौत, पांच घायल CG News: नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, SDRF ने बरामद किए शव Crime News:  स्कूल परिसर में सहायक शिक्षक पर लाठी-डंडे से हमला, आरोपी गिरफ्तार CG News: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल School News: स्कूल बंद मिलने पर तीन शिक्षकों को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब Chhattisgarh Smart Meter: बिना टेंडर टाटा पावर को काम देने की तैयारी, मीटर ठेके पर बवाल Road Accident: केशकाल में अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से भिड़ी, एक जवान की मौत, पांच घायल
W 𝕏 f
होम › तकनीक › Acer TravelLite TL44-53M-G2: भारत में लॉन्च, जाने…
Acer TravelLite TL44-53M-G2 laptop launch in India(Image Source: Social Media)
Acer TravelLite TL44-53M-G2 laptop launch in India(Image Source: Social Media)
तकनीक Featured

Acer TravelLite TL44-53M-G2: भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Acer TravelLite TL44-53M-G2: Acer ने भारत में नया बिजनेस लैपटॉप लॉन्च किया है। इसमें Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर, 14 इंच फुल-HD IPS डिस्प्ले, 5MP IR वेबकैम, Intel vPro टेक्नोलॉजी और डुअल SSD स्लॉट मिलते हैं।

य
प्रकाशित: 24 Oct 2026, 04:20 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
गैजेट डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Acer TravelLite TL44-53M-G2: कंप्यूटर और लैपटॉप निर्माता Acer ने भारतीय बाजार में अपना नया बिजनेस लैपटॉप TravelLite TL44-53M-G2 पेश किया है। यह लैपटॉप Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 14 इंच का फुल-HD IPS डिस्प्ले, Thunderbolt कनेक्टिविटी और Intel vPro टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कंपनी ने इसे खास तौर पर बिजनेस और एंटरप्राइज यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है।Acer के इस नए लैपटॉप की बिक्री कंपनी के कमर्शियल और एंटरप्राइज चैनल्स के माध्यम से की जाएगी। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और उपलब्ध कॉन्फिगरेशन से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है।

Acer TravelLite TL44-53M-G2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Acer TravelLite TL44-53M-G2 में 14 इंच का फुल-HD IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है और यह 300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले के चारों ओर नैरो बेजेल्स दिए गए हैं, जिससे स्क्रीन को बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 180 डिग्री तक खुलने वाला हिंज भी मिलता है, जिसकी मदद से लैपटॉप की स्क्रीन को पूरी तरह फ्लैट किया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लैपटॉप में दो SSD स्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी RAM, स्टोरेज क्षमता और अलग-अलग हार्डवेयर कॉन्फिगरेशन की पूरी जानकारी नहीं दी है।

वीडियो कॉलिंग और सिक्योरिटी पर खास ध्यान

नए TravelLite लैपटॉप में वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का IR वेबकैम दिया गया है। यह Windows Hello को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स को लॉग-इन करने में सुविधा मिल सकती है। बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए इसमें स्टीरियो स्पीकर्स, DTS ऑडियो और नॉयस-कैंसलिंग माइक्रोफोन भी दिए गए हैं। यह लैपटॉप Intel vPro टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस तकनीक की मदद से संस्थानों की IT टीमें डिवाइस को रिमोट तरीके से मैनेज करने और तकनीकी समस्याओं को दूर करने में सक्षम हो सकती हैं। इसके अलावा, बिजनेस डिवाइस और डेटा की सुरक्षा के लिए हार्डवेयर-आधारित सिक्योरिटी फीचर्स भी दिए गए हैं।

हल्का डिजाइन और कनेक्टिविटी के विकल्प

Acer TravelLite TL44-53M-G2 में एल्युमिनियम चेसिस दिया गया है। इसकी मोटाई 18 मिलीमीटर से कम है, जबकि वजन लगभग 1.4 किलोग्राम बताया गया है। हल्के डिजाइन के कारण इसे ऑफिस, मीटिंग और यात्रा के दौरान साथ ले जाना आसान हो सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth और दो USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं। USB Type-C के जरिए DisplayPort और USB चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। हालांकि, कंपनी ने अभी सभी पोर्ट्स के विस्तृत स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है।

पहले भी भारत में लॉन्च हो चुका है TravelLite सीरीज का लैपटॉप

भारत में इस वर्ष जून में Acer नेTravelLite TL24-54M बिजनेस लैपटॉप को लॉन्च किया था। यह लैपटॉप 64 GB तक के DDR5 RAM को सपोर्ट करता है। इसे PCIe Gen4 SSD स्टोरेज के साथ कन्फिगर किया जा सकता है। यह लैपटॉप Acer की FlexiCharger टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है, जिससे बैटरी अधिक चल सकती है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए गए हैं। Acer TravelLite TL24-54M में 14 इंच फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका डिस्प्ले नैरो बेजेल्स के साथ है। इसमें 180 डिग्री हिंज है जिससे डिस्प्ले को आसानी से पूरी तरह फ्लैट स्थिति में रखा जा सकता है।  TravelLite TL24-54M में Intel की नई टेक्नोलॉजी पर बेस्ड Intel Core Series 3 प्रोसेसर है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें