Infinix SMART 20 HD: भारत में लॉन्च, ₹10,999 में 120Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी
Infinix SMART 20 HD: भारत में SMART 20 HD को ₹10,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। फोन में 120Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी, 8MP कैमरा, IP64 रेटिंग और Ultra Link जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
प्रकाशित: 07 Oct 2026, 11:38 AM· अपडेट: 07 Oct 2026, 03:46 PM· 3 मिनट पढ़ने का समय
गैजेट डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Infinix SMART 20 HD: भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन SMART 20 HD लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फोन को ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो कम कीमत में आकर्षक डिजाइन, बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए जरूरी फीचर्स चाहते हैं। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन के डिजाइन को स्लिम और प्रीमियम लुक देने की कोशिश की गई है। इसके अलावा डिवाइस को IP64 रेटिंग मिली है, जिससे धूल और पानी की छींटों से सुरक्षा मिलती है। कंपनी के मुताबिक यह फीचर फोन को आउटडोर इस्तेमाल के दौरान ज्यादा उपयोगी बनाता है।
Infinix SMART 20 HD की कीमत और उपलब्धता
Infinix SMART 20 HD का 3GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट ₹10,999 में लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है। यह स्मार्टफोन Sunlike Orange, Silver Dancer और Night Pulse कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ग्राहक इसे Flipkart के अलावा नजदीकी रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। SMART 20 HD में 6.67 इंच की HD+ पंच-होल डिस्प्ले मिलती है। इसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल है और डिस्प्ले 700 निट्स HBM ब्राइटनेस के साथ आती है। स्क्रीन का 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग, सोशल मीडिया और वीडियो देखने के दौरान बेहतर अनुभव देने के लिए उपयोगी है। फोन में UNISOC T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर रोजाना के काम, ऐप्स के इस्तेमाल, मल्टीटास्किंग और सामान्य गेमिंग जरूरतों को ध्यान में रखकर दिया गया है।
Infinix 120Hz स्मार्टफोनकॉलिंग के दौरान शोर कम करने के लिए खास फीचर
Infinix ने फोन में कॉलिंग अनुभव बेहतर बनाने के लिए नॉयज कैंसलेशन फीचर दिया है। इसमें अलग-अलग परिस्थितियों के लिए तीन मोड उपलब्ध हैं। कंपनी का कहना है कि यह तकनीक आसपास के बैकग्राउंड शोर को कम करके बातचीत को ज्यादा स्पष्ट बनाने में मदद करती है। फोन में Pure Voice फीचर भी दिया गया है। यह यूजर की आवाज को पहचानकर आसपास मौजूद दूसरी आवाजों के हस्तक्षेप को कम करने के लिए काम करता है। भीड़भाड़ या शोर वाली जगहों पर कॉलिंग के दौरान यह फीचर उपयोगी हो सकता है।
बिना सिम और नेटवर्क के भी कनेक्टिविटी
SMART 20 HD की खास खूबियों में Ultra Link फीचर भी शामिल है। कंपनी के अनुसार Bluetooth आधारित यह सुविधा मोबाइल नेटवर्क या SIM कार्ड की अनुपलब्धता में भी सीमित दूरी के भीतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन की गई है। Ultra Link के जरिए करीब 200 मीटर तक की दूरी में ऑफलाइन कॉलिंग, मैसेजिंग, वॉयस नोट और इमेज शेयरिंग की सुविधा मिलती है। ऐसे स्थानों पर यह फीचर उपयोगी हो सकता है जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता।
8MP कैमरा और 5000mAh बैटरी
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 8MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में भी 8MP कैमरा मिलता है। कैमरा सेटअप में Super Night, Dual Video, Vlog, Document, Pro और Panorama जैसे मोड शामिल हैं। फोन में 3GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। RAM को वर्चुअल मेमोरी के जरिए 6GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से 64GB तक बढ़ाने का विकल्प मिलता है। पावर बैकअप के लिए SMART 20 HD में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि सामान्य इस्तेमाल में फोन पूरे दिन तक चल सकता है। हालांकि, बॉक्स में कंपनी की ओर से 10W एडाप्टर दिया जाता है।