Saturday, 24 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, SDRF ने बरामद किए शव Crime News:  स्कूल परिसर में सहायक शिक्षक पर लाठी-डंडे से हमला, आरोपी गिरफ्तार CG News: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल School News: स्कूल बंद मिलने पर तीन शिक्षकों को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब Chhattisgarh Smart Meter: बिना टेंडर टाटा पावर को काम देने की तैयारी, मीटर ठेके पर बवाल Road Accident: केशकाल में अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से भिड़ी, एक जवान की मौत, पांच घायल CG News: नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, SDRF ने बरामद किए शव Crime News:  स्कूल परिसर में सहायक शिक्षक पर लाठी-डंडे से हमला, आरोपी गिरफ्तार CG News: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल School News: स्कूल बंद मिलने पर तीन शिक्षकों को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब Chhattisgarh Smart Meter: बिना टेंडर टाटा पावर को काम देने की तैयारी, मीटर ठेके पर बवाल Road Accident: केशकाल में अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से भिड़ी, एक जवान की मौत, पांच घायल
W 𝕏 f
होम › सूरजपुर › CG News: नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोग…
The grieving, wailing relatives of those who drowned(Image Source: Social Media)
The grieving, wailing relatives of those who drowned(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING सूरजपुर

CG News: नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, SDRF ने बरामद किए शव

CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रेड नदी में नहाने गए एक ही परिवार के चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र समेत चार लोग शामिल हैं। SDRF और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों के शव बरामद किए।

य
प्रकाशित: 24 Oct 2026, 05:39 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
सूरजपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दशहरा की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब रेड नदी में नहाने गए एक ही परिवार के चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरस्वतीपुर स्थित कोन्हाखार मोहल्ले के पास हुआ।
मृतकों में 40 वर्षीय विवेक सिंह, उनका बेटा अभिजीत सिंह और विवेक की साली के दो बेटे गोपाल कृष्ण व कृष्ण गोपाल शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, परिवार मूल रूप से बिहार के कटिहार का रहने वाला था और दशहरा मनाने के लिए यहां आया हुआ था। शनिवार को ही सभी को वापस लौटना था, लेकिन नदी में हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियों को गहरे दुख में बदल दिया।

नदी किनारे सामान देखकर ग्रामीणों को हुआ संदेह

बताया जा रहा है कि चारों लोग नदी में नहाने उतरे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। काफी देर तक उनके वापस नहीं लौटने पर नदी किनारे मौजूद सामान ने ग्रामीणों का ध्यान खींचा। वहां चार जोड़ी चप्पलें, कपड़े, मोबाइल फोन और दो स्कूटी खड़ी मिलीं। अनहोनी की आशंका होने पर ग्रामीणों ने तत्काल बिश्रामपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्कूटी के पंजीयन नंबर के आधार पर उनके मालिकों की जानकारी जुटाई। दोनों वाहन नेहा सिंह और विवेक सिंह के नाम पर दर्ज थे। इसके बाद पुलिस ने रिकॉर्ड में उपलब्ध संपर्क नंबरों के जरिए परिजनों को सूचना दी।

रेस्क्यू ऑपरेशन में चारों के शव बरामद

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, नगर सेना और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नदी में तलाश अभियान शुरू किया गया।काफी मशक्कत के बाद सबसे पहले पत्थरों के बीच फंसे गोपाल कृष्ण का शव बरामद हुआ। इसके बाद कृष्ण गोपाल और विवेक सिंह के शव निकाले गए। कुछ समय बाद घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर विवेक के बेटे अभिजीत का शव भी मिल गया। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस परिवार में दशहरा मनाने की तैयारी थी, वहां इस हादसे के बाद दुख और मातम छा गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें