Crime News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक प्राथमिक स्कूल परिसर में सहायक शिक्षक पर हमले का मामला सामने आया है। वाड्रफनगर क्षेत्र के मदनपुर प्राथमिक विद्यालय में एक व्यक्ति ने नशे की हालत में पहुंचकर स्कूल कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद उसने सहायक शिक्षक कमलेश गुप्ता पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। आरोपी ने शिक्षक को जान से मारने और ट्रक से कुचलने की धमकी भी दी। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया है,पूछताछ पर आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया।
स्कूल कार्यालय के सामने हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1:45 बजे की है। मदनपुर प्राथमिक विद्यालय के कार्यालय के सामने आरोपी प्रदीप मरावी ने कथित तौर पर कर्मचारियों के साथ विवाद करते हुए गाली-गलौज और धमकी देना शुरू कर दिया। इसके बाद वह सहायक शिक्षक कमलेश गुप्ता के पास पहुंचा और उन पर डंडे से हमला कर दिया।पुलिस ने दर्ज की FIR, आरोपी को भेजा गया जेल
मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, पूछताछ के दौरान प्रदीप मरावी ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। स्कूल परिसर में हुई इस घटना के बाद शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।






