Sunday, 06 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: CRPF कैंप में आरक्षक का शव पेड़ पर लटका मिला, ड्यूटी के बाद से था लापता Department of Minerals: बीजाभांठा में अवैध मुरूम खनन का खुलासा, खनिज-राजस्व विभाग ने जब्त की मशीनें Gajpalla Waterfall Accident: पिकनिक की खुशी मातम में बदली, गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबने से युवक की मौत Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे Bilaspur News: CRPF कैंप में आरक्षक का शव पेड़ पर लटका मिला, ड्यूटी के बाद से था लापता Department of Minerals: बीजाभांठा में अवैध मुरूम खनन का खुलासा, खनिज-राजस्व विभाग ने जब्त की मशीनें Gajpalla Waterfall Accident: पिकनिक की खुशी मातम में बदली, गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबने से युवक की मौत Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे
W 𝕏 f
होम तकनीक Samsung Galaxy A18 4G Leak: 50MP कैमरा, 5000mAh ब…
Samsung Galaxy A18 4G smartphone(Image Source: Social Media)
Samsung Galaxy A18 4G smartphone(Image Source: Social Media)
तकनीक Featured

Samsung Galaxy A18 4G Leak: 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और Android 17 का सपोर्ट

Samsung Galaxy A18 4G Leak: लॉन्च से पहले इसके संभावित फीचर्स लीक हुए हैं। फोन में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 6.7 इंच Super AMOLED डिस्प्ले और Android 17 मिलने की उम्मीद है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
06 Sep 2026, 06:02 PM
गैजेट डेस्क
Samsung Galaxy A18 4G Leak: अपने बजट स्मार्टफोन लाइनअप में एक और नया मॉडल जोड़ने की तैयारी में है। कंपनी का अपकमिंग Samsung Galaxy A18 4G इन दिनों लीक्स को लेकर चर्चा में है। फोन के लॉन्च से पहले इसके संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। माना जा रहा है कि यह फोन बड़ी AMOLED स्क्रीन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ बाजार में दस्तक दे सकता है। 
फोन से जुड़ी ताजा जानकारी जाने-माने टिप्स्टर Roland Quandt की ओर से सामने आई है। उनके मुताबिक, Galaxy A18 4G को तीन कलर ऑप्शन—लाइट ब्लू, ब्लैक और सिल्वर में पेश किया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो फोन में 128GB और 256GB के विकल्प मिलने की उम्मीद है। इसका शुरुआती मॉडल 4GB रैम के साथ आ सकता है, जबकि कंपनी अन्य रैम कॉन्फिगरेशन भी बाजार में उतार सकती है।
लीक हुई जानकारी के अनुसार, Samsung Galaxy A18 4G में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में Infinity-U डिजाइन देखने को मिल सकता है, जिसमें वाटरड्रॉप नॉच के अंदर फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। CAD रेंडर्स में सामने आए डिजाइन के मुताबिक फोन का आकार करीब 164.4 × 77.8 × 7.84mm हो सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी इन स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

50MP ट्रिपल रियर कैमरा

कैमरा सेटअप को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है। Galaxy A18 4G में पीछे की तरफ तीन कैमरों का सेटअप मिलने की बात कही जा रही है। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा, 5MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की संभावना है।

5000mAh बैटरी और ऑक्टाकोर प्रोसेसर

Galaxy A18 4G में 5000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। फोन को लेकर सामने आई Geekbench लिस्टिंग में 4GB रैम और ऑक्टाकोर चिपसेट का जिक्र किया गया था। बेंचमार्क टेस्ट में डिवाइस ने सिंगल-कोर में 744 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2064 अंक हासिल किए। इन स्कोर को पुराने Galaxy A17 के प्रदर्शन के आसपास बताया जा रहा है। हालांकि, फोन में इस्तेमाल होने वाले प्रोसेसर का नाम अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

Android 17 के साथ हो सकता है लॉन्च

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Samsung Galaxy A18 4G को बॉक्स से बाहर Android 17 के साथ पेश किए जाने की संभावना है। इसके ऊपर कंपनी का One UI 9 इंटरफेस मिल सकता है। फिलहाल Samsung ने Galaxy A18 4G की लॉन्च डेट, कीमत या ऊपर बताए गए स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में फोन से जुड़ी इन जानकारियों को फिलहाल लीक और रिपोर्ट्स के आधार पर ही देखा जाना चाहिए। लॉन्च के करीब आने पर इसके फीचर्स और कीमत को लेकर ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें