Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य
W 𝕏 f
होम › तकनीक › Moto Watch 2 Fit Launch: AI Voice असिस्टेंट और 12…
Moto Watch 2 Fit (Image Source: Social Media)
Moto Watch 2 Fit (Image Source: Social Media)
तकनीक

Moto Watch 2 Fit Launch: AI Voice असिस्टेंट और 12 दिन की बैटरी मिलेगी,  जानें कीमत और दमदार फीचर्स

Moto Watch 2 Fit Launch: इसमें 1.85 इंच की gOLED डिस्प्ले, AI वॉयस असिस्टेंट, ब्लूटूथ कॉलिंग और 12 दिनों तक का बैटरी बैकअप मिलता है। इसकी कीमत 119 यूरो (करीब 12,620 रूपए) रखी गई है।

क
प्रकाशित: 06 Nov 2026, 05:01 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Moto Watch 2 Fit Launch: इस स्मार्टवॉच की खासियत इसका AI वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट, कॉलिंग फीचर और लंबा बैटरी बैकअप है। कंपनी के मुताबिक, एक बार फुल चार्ज करने पर यह वॉच 12 दिनों तक चल सकती है। ऐसे में उन यूजर्स के लिए यह एक अच्छा विकल्प बन सकती है, जो स्मार्टफोन के साथ एक फीचर-पैक्ड स्मार्टवॉच इस्तेमाल करना चाहते हैं। 2 Fit में 1.85 इंच की gOLED डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें Motorola Qira वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलेगा, जिसकी मदद से यूजर्स आवाज के जरिए अपने पेयर्ड और कम्पैटिबल Motorola स्मार्टफोन से सवाल पूछ सकेंगे।

कीमत और उपलब्धता 

Motorola ने Moto Watch 2 Fit की कीमत 119 यूरो रखी है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 12,620 रूपए होती है। कंपनी इसे यूरोप, नॉर्थ अमेरिका, लैटिन अमेरिका, मिडिल ईस्ट और एशिया-पैसिफिक के चुनिंदा बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। कलर विकल्पों की बात करें तो यह स्मार्टवॉच Pantone Straticified Sea, Pantone Pigeon और Pantone Ballerina जैसे रंगों में पेश की गई है।

डिस्प्ले और डिजाइन में क्या है खास? 

2 Fit में 1.85 इंच की gOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 1,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। तेज रोशनी में भी स्क्रीन पर कंटेंट देखना आसान रहेगा। इसमें 2mm बेजल्स के साथ ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का फीचर भी दिया गया है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 3 का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP68 Rating मिली है। इसके अलावा 5ATM वॉटर रेसिस्टेंस के कारण यूजर्स इसे स्विमिंग के दौरान भी पहन सकते हैं।

AI वॉयस असिस्टेंट और कॉलिंग फीचर 

इस स्मार्टवॉच का एक बड़ा आकर्षण Motorola Qira वॉयस असिस्टेंट है। इसके जरिए यूजर्स वॉयस कमांड देकर अपने पेयर्ड कम्पैटिबल Motorola स्मार्टफोन से सवाल पूछ सकेंगे। इससे कई कामों के लिए बार-बार फोन हाथ में लेने की जरूरत कम हो सकती है। वहीं, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की मदद से यूजर्स सीधे स्मार्टवॉच से आने वाली कॉल का जवाब भी दे सकेंगे। यानी फोन जेब या बैग में होने पर भी कलाई से कॉल रिसीव करना संभव होगा।

12 दिनों तक मिलेगा बैटरी बैकअप 

बैटरी के मामले में भी Watch 2 Fit को खास बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर 12 दिनों तक चल सकती है। हालांकि, वास्तविक बैटरी बैकअप इस्तेमाल के तरीके और एक्टिव फीचर्स पर निर्भर करेगा। कुल मिलाकर, Moto Watch 2 Fit में बड़ी और Bright Display, AI वॉयस असिस्टेंट, ब्लूटूथ कॉलिंग और लंबा बैटरी बैकअप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। भारतीय बाजार में इसकी उपलब्धता और कीमत को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें