स्मार्टफोन कंपनी Oppo अपने नए फोन Oppo A7 Pro Max को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। यह फोन अगस्त की शुरुआत में घरेलू बाजार में पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और फोन के कई प्रमुख फीचर्स भी सामने आ गए हैं।
Oppo A7 Pro Max को कंपनी 4 अगस्त को लॉन्च करेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन को स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 2:30 बजे पेश किया जाएगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसकी प्री-बुकिंग सुविधा भी शुरू कर दी है।

Oppo A7 Pro Max की प्री-बुकिंग शुरू
नया Oppo स्मार्टफोन खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा फोन की बुकिंग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म JD.com पर भी उपलब्ध है। लॉन्च में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में फोन को लेकर ग्राहकों में उत्सुकता बढ़ रही है। Oppo A7 Pro Max को कंपनी कई स्टोरेज विकल्पों के साथ बाजार में उतार सकती है। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज तथा 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल हो सकते हैं।
तीन आकर्षक कलर ऑप्शन मिलेंगे
कंपनी इस फोन को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च कर सकती है। इसमें Riding the Waves (व्हाइट), The Future is Bright (ऑरेंज) और Dark Mountain (ब्लैक) कलर शामिल हैं। Oppo A7 Pro Max का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी विशाल बैटरी बताई जा रही है। फोन में 10,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन देगी और करीब 7 साल तक इसकी क्षमता बरकरार रह सकती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। यह प्रोसेसर पहले गीकबेंच लिस्टिंग में भी नजर आ चुका है। माना जा रहा है कि यह फोन को बेहतर स्पीड और स्मूथ परफॉर्मेंस देने में मदद करेगा।
50MP कैमरा सेटअप से लैस होगा फोन
फोटोग्राफी के लिए Oppo A7 Pro Max में 50MP का रियर मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिलने की संभावना है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। फोन का सेल्फी कैमरा इसकी खास खूबियों में शामिल होगा। इसमें 100 डिग्री अल्ट्रा वाइड फील्ड ऑफ व्यू मिलेगा, जिससे यूजर्स बड़े फ्रेम में ग्रुप सेल्फी और ज्यादा बैकग्राउंड आसानी से कैप्चर कर सकेंगे।
मजबूत डिजाइन और IP69K रेटिंग
Oppo A7 Pro Max को मजबूती के लिहाज से भी खास बनाया गया है। फोन में IP69K रेटिंग मिलने की बात कही गई है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करेगी। इसके अलावा इसमें अल्ट्राड्रॉप रेजिस्टेंट डायमंड आर्किटेक्चर दिया जा सकता है, जिससे गिरने पर फोन को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। सॉफ्टवेयर के मामले में Oppo A7 Pro Max को कंपनी के नए ColorOS 16 के साथ पेश कर सकती है। इसमें यूजर्स को नए फीचर्स और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। हालांकि, फोन की कीमत और भारत में लॉन्च को लेकर कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।