Upcoming Cars in India: बाजार में जल्द ही कई नई कारों की एंट्री होने वाली है। कार कंपनियां अपने लोकप्रिय मॉडल्स को नए डिजाइन, बेहतर फीचर्स और नए पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश करने की तैयारी में हैं। आने वाले दिनों में Tata, Renault, Skoda और Honda जैसी कंपनियां अपने अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर सकती हैं। इनमें पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक कारों के विकल्प शामिल होंगे।
Tata Aeris: टिगोर की जगह नई सेडान टाटा मोटर्स अपनी कॉम्पैक्ट सेडान टिगोर की जगह नई Tata Aeris लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें नया डिजाइन, LED लाइट्स और अपडेटेड इंटीरियर मिलने की उम्मीद है। कार में 10.25 इंच टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। यह पेट्रोल और CNG इंजन विकल्पों में आ सकती है।
Tata Aeris EV: इलेक्ट्रिक सेडान का नया अवतार टाटा अपनी इलेक्ट्रिक सेडान Aeris EV भी पेश कर सकती है। इसमें नया डिजाइन, डिजिटल फीचर्स और वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाएं मिलने की संभावना है। इसमें 19 kWh और 24 kWh बैटरी पैक दिए जा सकते हैं, जिससे करीब 226 से 285 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है।
Renault Triber Turbo: ज्यादा पावर के साथ होगी एंट्री रेनॉल्ट अपनी 7-सीटर MPV Triber को नए टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ला सकती है। इसमें 1.0-लीटर टर्बो इंजन मिलने की उम्मीद है, जो करीब 100 PS पावर देगा। कंपनी इसमें CNG विकल्प भी पेश कर सकती है।
Skoda Slavia Facelift: नए फीचर्स के साथ अपडेट स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट में नए डिजाइन के साथ कई प्रीमियम फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। इसमें बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और बेहतर सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। इंजन विकल्पों में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Honda Elevate Facelift: SUV में मिलेंगे नए अपडेट होंडा अपनी SUV Elevate का अपडेटेड मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें नए फ्रंट डिजाइन, बेहतर कैमरा सिस्टम, डिजिटल कंसोल और ADAS फीचर्स मिलने की संभावना है। इसमें मौजूदा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन जारी रह सकता है।
नई कार खरीदने वालों के लिए मौका
अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इन नए मॉडल्स का इंतजार करना फायदेमंद हो सकता है। कंपनियां बेहतर फीचर्स, ज्यादा सुरक्षा और नए टेक्नोलॉजी अपडेट के साथ इन कारों को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही हैं।

