Friday, 30 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Arnabs Fury: तूफानी हवाओं ने धान के पौधों को गिराया, और असमय बारिश ने फसल को सड़ाया India Japan Defence Deal: भारत में मिसाइल टेस्ट कर सकता है जापान! चीन और पाकिस्तान की बढ़ी धड़कनें, समझिए पूरा खेल Raipur News: राज्योत्सव से पहले छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी सियासी हलचल, छह केंद्रीय मंत्री करेंगे दौरा Crime News: तीन आदतन बदमाश जिलाबदर, हत्या-चोरी समेत 29 अपराधों में नाम Mhow Ganja Farming: अरहर के खेत में छिपकर उगाई जा रही थी गांजे की फसल, 3 लाख के पौधे जब्त, एक गिरफ्तार UP Food Safety Raid: मिठास में जहर, यूपी में छापेमारी के दौरान दुकानों पर मिले चूहे और भारी गंदगी, 229 को नोटिस Arnabs Fury: तूफानी हवाओं ने धान के पौधों को गिराया, और असमय बारिश ने फसल को सड़ाया India Japan Defence Deal: भारत में मिसाइल टेस्ट कर सकता है जापान! चीन और पाकिस्तान की बढ़ी धड़कनें, समझिए पूरा खेल Raipur News: राज्योत्सव से पहले छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी सियासी हलचल, छह केंद्रीय मंत्री करेंगे दौरा Crime News: तीन आदतन बदमाश जिलाबदर, हत्या-चोरी समेत 29 अपराधों में नाम Mhow Ganja Farming: अरहर के खेत में छिपकर उगाई जा रही थी गांजे की फसल, 3 लाख के पौधे जब्त, एक गिरफ्तार UP Food Safety Raid: मिठास में जहर, यूपी में छापेमारी के दौरान दुकानों पर मिले चूहे और भारी गंदगी, 229 को नोटिस
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur News: राज्योत्सव से पहले छत्तीसगढ़ में बढ़…
Amit Shah and six other Union ministers on Chhattisgarh tour(Image Source: social media)
Amit Shah and six other Union ministers on Chhattisgarh tour(Image Source: social media)
🔴 BREAKING रायपुर

Raipur News: राज्योत्सव से पहले छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी सियासी हलचल, छह केंद्रीय मंत्री करेंगे दौरा

Raipur News: 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक छह केंद्रीय मंत्री दौरे पर रहेंगे। अमित शाह राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। शिवराज सिंह चौहान, जेपी नड्डा, डॉ. वीरेंद्र कुमार, मनसुख मांडविया और जी. किशन रेड्डी के दौरों के दौरान आवास, कृषि, सामाजिक कल्याण, खेल और खनन से जुड़ी विकास योजनाओं पर फोकस रहेगा।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 30 Oct 2026, 11:45 AM · 5 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur News:छत्तीसगढ़ में 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहने वाली हैं। इस दौरान केंद्र सरकार के छह वरिष्ठ मंत्री अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इनमें केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्वास्थ्य एवं रसायन मंत्री जेपी नड्डा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी शामिल हैं। इन केंद्रीय मंत्रियों के दौरे को राज्य में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र-राज्य समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार केंद्रीय मंत्रियों के संपर्क में रहकर छत्तीसगढ़ की जरूरतों और विकास परियोजनाओं को केंद्र के सामने रखते रहे हैं। आवास, कृषि, सामाजिक कल्याण, स्वास्थ्य, खेल और खनन जैसे क्षेत्रों में कई योजनाओं को गति मिली है।

राज्योत्सव समापन समारोह में अमित शाह होंगे शामिल

3 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में केंद्र सरकार की भूमिका को देखते हुए उनका यह दौरा खास महत्व रखता है। नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर रणनीति तैयार की थी। केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद के खात्मे का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस अभियान के दौरान छत्तीसगढ़ को केंद्र की ओर से सुरक्षा बलों, संसाधनों और वित्तीय सहायता के रूप में सहयोग मिलता रहा। 

पीएम आवास योजना और किसानाें को खाद की उपलब्धता में सहायाेग

ग्रामीण और गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना अब तक करीब 24 लाख 50 हजार आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आवासों की संख्या बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कई बार चर्चा की थी। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान चौहान ने भी प्रदेश के लिए अतिरिक्त आवासों की घोषणाएं कीं। बस्तर के पुनर्वास और विकास को ध्यान में रखते हुए नक्सल प्रभावित परिवारों तथा आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए 15 हजार विशेष आवास भी स्वीकृत किए गए हैं। और उर्वरकों की आपूर्ति प्रभावित होने के बीच छत्तीसगढ़ के किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र से मदद मांगी थी। मुख्यमंत्री साय की पहल पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पिछले खरीफ सीजन में प्रदेश के लिए 50 हजार मीट्रिक टन यूरिया और 50 हजार मीट्रिक टन डीएपी की अतिरिक्त उपलब्धता सुनिश्चित कराई थी। इस बार भी किसानों की जरूरतों को देखते हुए केंद्र की ओर से अतिरिक्त डीएपी उपलब्ध कराई गई है। 
 केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार 30 और 31 अक्टूबर को रायपुर तथा बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे। उनका दौरा प्रदेश के वंचित और जरूरतमंद वर्गों से जुड़ी योजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर केंद्रीय मंत्री के साथ लगातार चर्चा की है। 

राज्योत्सव के शुभारंभ में मुख्य अतिथि होंगे मनसुख मांडविया

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया राज्योत्सव के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन भी केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर तालमेल का उदाहरण रहा। इस आयोजन के जरिए आदिवासी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिला। इसके अलावा मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के अस्पतालों को मजबूत बनाने और उनका विस्तार करने का मुद्दा भी केंद्रीय मंत्री के सामने उठाया था। इसके बाद इस दिशा में जरूरी पहल की गई।

 NIT के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे जी. किशन रेड्डी

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी 3 नवंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। इस दौरान वे एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के साथ ही एक समीक्षा बैठक में भी हिस्सा लेंगे। खनन प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, कल्याण और उनके जीवन स्तर में सुधार से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री के बीच पहले भी चर्चा हो चुकी है। इन विषयों पर केंद्र और राज्य स्तर पर कई निर्णय लिए गए हैं। लगातार पांच दिनाें तक छह केद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी से छत्तीसगढ़ में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहेंगी। अलग-अलग मंत्रालयों से जुड़े कार्यक्रमों और बैठकों के जरिए राज्य की विकास योजनाओं, लंबित प्रस्तावों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर भी चर्चा होने की संभावना है।


क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें