Sunday, 25 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: नाली निर्माण के दौरान मिला मानव कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप Bike Fire in Korba: गैरेज में किक मारते ही बाइक में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल टीम Road Accident: VIP चौक पर भीषण हादसा, महिला की मौत, 8 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल Crime News: खैरागढ़ की शराब दुकानों पर फिर उठे सवाल, मारपीट के वीडियो आए सामने Raipur Fire News: महालक्ष्मी मार्केट में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका Mahasamund News: भाजपा नेता के घर से सागौन की लकड़ी जब्त, वन विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई CG News: नाली निर्माण के दौरान मिला मानव कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप Bike Fire in Korba: गैरेज में किक मारते ही बाइक में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल टीम Road Accident: VIP चौक पर भीषण हादसा, महिला की मौत, 8 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल Crime News: खैरागढ़ की शराब दुकानों पर फिर उठे सवाल, मारपीट के वीडियो आए सामने Raipur Fire News: महालक्ष्मी मार्केट में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका Mahasamund News: भाजपा नेता के घर से सागौन की लकड़ी जब्त, वन विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई
W 𝕏 f
होम › तकनीक › KTM 200 Duke 2026: नए फीचर्स के साथ अपडेट, डीलरशि…
KTM 200 Duke New Features (Image Source: Social Media)
KTM 200 Duke New Features (Image Source: Social Media)
तकनीक

KTM 200 Duke 2026: नए फीचर्स के साथ अपडेट, डीलरशिप पर पहुंची बाइक, जाने इस बार क्या है नया 

KTM 200 Duke 2026: इसमें बाइडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल, राइड-बाय-वायर और रेन व स्ट्रीट राइड मोड मिलने की जानकारी है। अपडेटेड बाइक डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई है। डीलर्स के मुताबिक, इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 2.09 लाख रूपए हो सकती है।

क
प्रकाशित: 25 Oct 2026, 05:51 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
KTM 200 Duke 2026: केटीएम ने अपनी लोकप्रिय बाइक 200 Duke को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। नए मॉडल में क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और राइड-बाय-वायर जैसी तकनीक मिलने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा, बाइक में दो Ride Modes भी दिए गए हैं। अपडेटेड मॉडल डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गया है, हालांकि कंपनी की ओर से इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग और कीमत की पुष्टि होना अभी बाकी है। डीलर्स के मुताबिक, नई KTM 200 Duke की एक्स-शोरूम कीमत करीब 2.09 लाख रूपए हो सकती है। नए इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स के जुड़ने से बाइक पहले के मुकाबले अधिक आधुनिक हो गई है। आइए जानते हैं कि इस बार बाइक में क्या-क्या बदलाव किए गए हैं।

KTM 200 Duke में मिले ये नए फीचर्स 

अपडेटेड KTM 200 Duke में सबसे अहम बदलाव बाइडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर का है। इस फीचर की मदद से राइडर क्लच लीवर का इस्तेमाल किए बिना गियर ऊपर और नीचे कर सकता है। इससे खासकर स्पोर्टी राइडिंग के दौरान गियर बदलना आसान हो सकता है। बाइक में अब ट्रैक्शन कंट्रोल भी दिया गया है। यह सिस्टम फिसलन वाली सड़क पर पहियों की पकड़ बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही राइड-बाय-वायर तकनीक शामिल की गई है, जिसमें एक्सीलरेटर के इनपुट को इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के जरिए इंजन तक पहुंचाया जाता है। 

Premium TFT Dashboards
रेन और स्ट्रीट मोड का मिलेगा विकल्प 

नई KTM 200 Duke में राइड-बाय-वायर सिस्टम के साथ दो राइड मोड दिए गए हैं। इनमें रेन और स्ट्रीट मोड शामिल हैं। रेन मोड गीली या फिसलन वाली सड़कों पर राइडिंग के लिए उपयोगी हो सकता है, जबकि स्ट्रीट मोड सामान्य परिस्थितियों में बाइक चलाने के लिए बनाया गया है। इसके अलावा, बाइक के दाईं ओर दिए गए स्विचगियर में भी बदलाव किया गया है। इसका डिजाइन KTM 390 Duke में मिलने वाले स्विचगियर से मिलता-जुलता है। वहीं, बाईं ओर का स्विचगियर पहले की तरह ही रखा गया है।

फरवरी 2026 में भी अपडेट हुई थी बाइक 

KTM ने फरवरी 2026 में भी 200 Duke को अपडेट किया था। उस दौरान बाइक में नए कलर विकल्पों के साथ 320mm की फ्रंट डिस्क और रेडियली माउंटेड कैलिपर्स दिए गए थे। इसके अलावा, KTM 390 Duke से प्रेरित हल्के अलॉय व्हील, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, नया रियर ग्रैब रेल और अपडेटेड पिलियन फुटपेग जैसे बदलाव भी किए गए थे। अब कंपनी ने नए अपडेट में इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स पर अधिक ध्यान दिया है। 

इंजन में बदलाव की जानकारी नहीं 

नए फीचर्स के बावजूद KTM 200 Duke के इंजन में किसी बड़े बदलाव की जानकारी सामने नहीं आई है। अपडेटेड मॉडल में पहले की तरह WP Apex USD फ्रंट फोर्क्स मिलने की उम्मीद है। बाइक में डुअल-चैनल ABS भी मिलता है, जिसमें SuperMoto मोड के जरिए पीछे के पहिये का ABS बंद करने का विकल्प दिया गया है। इसके अलावा, बाइक में 150-सेक्शन का रियर रेडियल टायर भी मिलता है। फिलहाल नए मॉडल में क्रूज कंट्रोल दिए जाने की जानकारी नहीं है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें