Tuesday, 06 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Animal Smuggling Case: मवेशियों से भरी 2 पिकअप जब्त, 12 मवेशी बरामद Raipur Cyber Crime: मोबाइल में एप बंद, फॉर्मेट कराया और उड़ गए ₹95 हजार, जेल के प्रहरी बने साइबर ठगी के शिकार Forest Department: रायगढ़ में पक्षियों के शिकार का खुलासा, एयर गन और 3 मृत पक्षी बरामद INDIA Alliance Protest: दिल्ली में INDIA ब्लॉक का शक्ति प्रदर्शन, ECI तक मार्च में राहुल-प्रियंका समेत कई नेता धरने पर बैठे EOW Chhattisgarh: कोल लेवी घोटाले में बड़ा खुलासा, 104 करोड़ की रकम राजीव भवन पहुंचने का दावा Guest Teacher: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में Animal Smuggling Case: मवेशियों से भरी 2 पिकअप जब्त, 12 मवेशी बरामद Raipur Cyber Crime: मोबाइल में एप बंद, फॉर्मेट कराया और उड़ गए ₹95 हजार, जेल के प्रहरी बने साइबर ठगी के शिकार Forest Department: रायगढ़ में पक्षियों के शिकार का खुलासा, एयर गन और 3 मृत पक्षी बरामद INDIA Alliance Protest: दिल्ली में INDIA ब्लॉक का शक्ति प्रदर्शन, ECI तक मार्च में राहुल-प्रियंका समेत कई नेता धरने पर बैठे EOW Chhattisgarh: कोल लेवी घोटाले में बड़ा खुलासा, 104 करोड़ की रकम राजीव भवन पहुंचने का दावा Guest Teacher: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Seva Sankalp Camp: नक्सलवाद के दौर से निकल रहा बस…
Vijay Sharma distributing fishing net at service camp(Image Source:CGDPR)
Vijay Sharma distributing fishing net at service camp(Image Source:CGDPR)
राज्य सरकार

Seva Sankalp Camp: नक्सलवाद के दौर से निकल रहा बस्तर, विकास और सेवा पर जोर

Seva Sankalp Camp: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जगदलपुर (पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार) में आयोजित जिला स्तरीय सेवा संकल्प शिविर में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बस्तर अंचल नक्सलवाद के दौर से निकलकर अब शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ रहा है।

स
प्रकाशित: 06 Oct 2026, 12:20 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Seva Sankalp Camp: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर अंचल नक्सलवाद के लंबे और काले दौर से निकलकर अब शांति, सुरक्षा और समृद्धि की नई राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। कभी हिंसा और भय से प्रभावित रहे क्षेत्रों में आज शासन की योजनाएं और सेवाएं पहुंच रही हैं। विकास के साथ लोगों के जीवन में सुरक्षा और विश्वास का नया वातावरण बन रहा है। उप मुख्यमंत्री शर्मा आज जगदलपुर के पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय सेवा संकल्प शिविर में शामिल हुए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा एक ही स्थान पर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने के साथ पात्र हितग्राहियों को वित्तीय सहायता, अधिकार अभिलेख, प्रमाण पत्र और विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

हिंसा के जख्मों पर सेवा और संवेदना का मरहम

शिविर को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मां दंतेश्वरी की कृपा और शासन-प्रशासन के साझा प्रयासों से बस्तर में माओवादी हिंसा समाप्ति की ओर है। क्षेत्र में अब भय के स्थान पर विश्वास और हिंसा के स्थान पर विकास एवं सेवा का नया सवेरा दिखाई दे रहा है। उन्होंने नक्सली हिंसा और आईईडी विस्फोटों से प्रभावित आम नागरिकों एवं सुरक्षा जवानों के पुनर्वास का उल्लेख करते हुए कहा कि तीन दिवसीय विशेष शिविर के माध्यम से पीड़ितों और दिव्यांगजनों को उच्च गुणवत्ता वाले कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण शत-प्रतिशत निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने इस पहल से जुड़े एक भावुक प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि कृत्रिम हाथ लगने के बाद एक हितग्राही ने उसी हाथ से पानी की बोतल उठाकर पानी पिया। वर्षों बाद अपने हाथ से सामान्य काम कर पाने की यह खुशी बताती है कि ऐसी पहल किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है।
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
सेवा संकल्प शिविर में हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया

एक ही छत के नीचे मिला योजनाओं का लाभ

 जिला स्तरीय सेवा संकल्प शिविर में विभिन्न विभागों ने मौके पर ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्रदान किया। राजस्व विभाग द्वारा आपदा प्रबंधन के अंतर्गत पांच बाढ़ प्रभावितों को कुल 6 लाख 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही 35 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित किए गए। श्रम विभाग द्वारा मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत एक हितग्राही को 20 हजार रुपए तथा मुख्यमंत्री मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत एक पात्र हितग्राही को एक लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। कृषि विभाग ने पांच किसानों को फसल बीमा प्रमाण पत्र और मत्स्य पालन विभाग ने तीन मत्स्य पालकों को जाल वितरित किए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के वय वंदन कार्ड और पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर में 12 नागरिकों के आधार विवरण का अद्यतन करने के साथ जन्म एवं मृत्यु पंजीयन से संबंधित आवेदन भी लिए गए।
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
सेवा संकल्प शिविर में हितग्राही को मछली जाल प्रदान करते उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

बस्तर में तेजी से बढ़ रहीं सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों का सकारात्मक प्रभाव बस्तर में दिखाई दे रहा है। दशकों तक उग्रवाद के कारण बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहे क्षेत्रों में अब सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण व्यवस्था, निःशुल्क राशन, पक्के आवास, शौचालय सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है। 

सेवा संकल्प शिविर में एक ही जगह मिली कई सरकारी सेवाएं

सेवा संकल्प शिविर के माध्यम से एक ही परिसर में विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय मौके पर ही समस्याओं के समाधान और योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं नागरिक उपस्थित थे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें