Monday, 16 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: चालान मांगने पर टैंकर चालक की बेरहमी से पिटाई, पेट्रोल पंप मालिक समेत 3 पर केस Gang Rape Case: अटल रॉक गार्डन में युवती से दरिंदगी का आरोप, धमकाकर की मारपीट और फिर दिया वारदात को अंजाम Theft Case: छठ पूजा करने घाट गए थे परिवार, पीछे से चोरों ने दो मकानों के ताले तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर Crime News: सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप Raipur Railway News: ठेका कंपनी पर आरोप, दो करोड़ से ज्यादा के गबन की शिकायत Vande Bharat Express: ब्रेक फेल होने के बावजूद झारखंड से यूपी तक 463 किमी दौड़ी खाली ट्रेन, रेलवे ने बिठाया जांच का पहरा CG Crime News: चालान मांगने पर टैंकर चालक की बेरहमी से पिटाई, पेट्रोल पंप मालिक समेत 3 पर केस Gang Rape Case: अटल रॉक गार्डन में युवती से दरिंदगी का आरोप, धमकाकर की मारपीट और फिर दिया वारदात को अंजाम Theft Case: छठ पूजा करने घाट गए थे परिवार, पीछे से चोरों ने दो मकानों के ताले तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर Crime News: सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप Raipur Railway News: ठेका कंपनी पर आरोप, दो करोड़ से ज्यादा के गबन की शिकायत Vande Bharat Express: ब्रेक फेल होने के बावजूद झारखंड से यूपी तक 463 किमी दौड़ी खाली ट्रेन, रेलवे ने बिठाया जांच का पहरा
W 𝕏 f
होम › शेयर बाजार › Tata Motors Share: ₹5,531 करोड़ के घाटे से शेयर म…
Tata Motors share price falls 9% after Q2 loss (Image Source: Social Media)
Tata Motors share price falls 9% after Q2 loss (Image Source: Social Media)
शेयर बाजार

Tata Motors Share: ₹5,531 करोड़ के घाटे से शेयर में भूचाल, बाजार खुलते ही 9% टूटा भाव

Tata Motors Share: कंपनी ने 5,531 करोड़ रुपए का घाटा दर्ज किया है। JLR की चुनौतियों और ब्रोकरेज द्वारा टारगेट प्राइस घटाए जाने से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। पिछले एक साल में शेयर करीब 26 फीसदी टूट चुका है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 Nov 2026, 03:05 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Tata Motors Share: शेयर बाजार में सोमवार को तेजी का रुख देखने को मिला, लेकिन टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के निवेशकों को बड़ा झटका लगा। बाजार खुलते ही कंपनी के शेयर में करीब 9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई पर शुरुआती कारोबार के दौरान शेयर गिरकर 262.40 रुपए तक पहुंच गया। कंपनी के कमजोर तिमाही नतीजों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 5,531 करोड़ रुपए का घाटा दर्ज किया है। इसके मुकाबले पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 76,170 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था। कंपनी के मुताबिक, इस बार घाटे की प्रमुख वजहों में 6,738 करोड़ रुपए का एकमुश्त खर्च (वन टाइम चार्ज) भी शामिल है।

JLR की चुनौतियों ने बढ़ाई कंपनी की मुश्किलें

टाटा मोटर्स की ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता इकाई जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने भी मौजूदा वित्त वर्ष के लिए अपने अनुमान में बदलाव किया है। कंपनी ने बाजार में बढ़ती चुनौतियों, भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और लागत में इजाफे को इसकी वजह बताया है। संशोधित अनुमान के मुताबिक, JLR ने इस वित्त वर्ष के लिए EBITDA मार्जिन 2 से 3 फीसदी रहने की संभावना जताई है। वहीं, फ्री कैश आउटफ्लो करीब 1.25 अरब पाउंड रहने का अनुमान है।   

ब्रोकरेज ने घटाया टारगेट प्राइस

कंपनी के तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने टाटा मोटर्स पर अपनी 'सेल' रेटिंग बरकरार रखी है। इसके साथ ही शेयर का टारगेट प्राइस घटाकर 240 रुपए कर दिया गया है। यह एनएसई पर शेयर के पिछले बंद भाव से करीब 16 फीसदी कम है। ब्रोकरेज के इस रुख से भी निवेशकों की चिंता बढ़ सकती है।

एक साल में 26 फीसदी टूट चुका है शेयर

टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट का सिलसिला कुछ समय से जारी है। पिछले एक सप्ताह में शेयर करीब 3 फीसदी कमजोर हुआ है, जबकि एक महीने के दौरान इसमें मामूली तेजी देखने को मिली। हालांकि, लंबी अवधि के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल अब तक शेयर करीब 22 फीसदी गिर चुका है। वहीं, पिछले एक साल में इसमें लगभग 26 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

52 हफ्ते के निचले स्तर के करीब पहुंचा शेयर

बीएसई पर टाटा मोटर्स का शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 287 रुपए पर बंद हुआ था, सोमवार को यह 272 रुपए पर खुला। शुरुआती कारोबार में शेयर ने 272.80 रुपए का ऊपरी स्तर छुआ, जबकि गिरकर 262.40 रुपए तक पहुंच गया। कंपनी के शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 408.20 रुपए है, जहां यह 29 मई को पहुंचा था। वहीं, इसका 52 सप्ताह का निचला स्तर 259.20 रुपए रहा है, जो अक्टूबर में दर्ज किया गया था।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें