Monday, 23 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश, पीड़िता के बयान पर आरोपी गिरफ्तार Road Safety: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 631 वाहन चालकों से वसूला जुर्माना Ganja Smuggling: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 70 लाख का गांजा  जब्त Dantewada News: तालाब में डूबा 24 वर्षीय युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव Fraud Case: खुद को सिंचाई विभाग का क्लर्क बताकर शिक्षिका से ठगे 5.90 लाख, ओडिशा से गिरफ्तारी Road Accident: महासमुंद में सड़क हादसा, कार से टकराई पल्सर दो युवकों की मौत Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश, पीड़िता के बयान पर आरोपी गिरफ्तार Road Safety: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 631 वाहन चालकों से वसूला जुर्माना Ganja Smuggling: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 70 लाख का गांजा  जब्त Dantewada News: तालाब में डूबा 24 वर्षीय युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव Fraud Case: खुद को सिंचाई विभाग का क्लर्क बताकर शिक्षिका से ठगे 5.90 लाख, ओडिशा से गिरफ्तारी Road Accident: महासमुंद में सड़क हादसा, कार से टकराई पल्सर दो युवकों की मौत
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › Tribal Land Case: दस करोड़ की जमीन हस्तांतरण पर घ…
Dispute over tribal land deal(Image Source: AI Photo)
Dispute over tribal land deal(Image Source: AI Photo)
बिलासपुर

Tribal Land Case: दस करोड़ की जमीन हस्तांतरण पर घिरा नगर निगम, आदिवासी समाज ने उठाए सवाल

Tribal Land Case: व्यापार विहार में आदिवासी परिवार को आवंटित करीब 10 करोड़ रुपए के दो भूखंड सामान्य वर्ग के खरीदारों के नाम रजिस्टर्ड होने से विवाद खड़ा हो गया है। नगर निगम के NOC पर सवाल उठाते हुए सर्व आदिवासी समाज ने जांच की मांग की है।

य
प्रकाशित: 23 Nov 2026, 05:00 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Tribal Land Case: छत्तीसगढ़ के व्यापार विहार में आदिवासी परिवार को आवंटित करीब 10 करोड़ रुपए की जमीन के हस्तांतरण को लेकर विवाद गहरा गया है। नगर निगम की ओर से जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के आधार पर परिवार को मिले दो विकसित भूखंड सामान्य वर्ग के खरीदारों के नाम रजिस्टर्ड कर दिए गए। मामला सामने आने के बाद आदिम जाति विकास विभाग ने हस्तक्षेप किया है। अब जमीन के हस्तांतरण की प्रक्रिया और इसमें अपनाए गए नियमों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, इस विवाद की शुरुआत करीब चार दशक पहले हुई थी।
वर्ष 1987 में व्यापार विहार परियोजना के लिए तत्कालीन विकास प्राधिकरण ने गोंड आदिवासी परिवार के दौलत सिंह राज से आपसी सहमति के आधार पर 0.98 एकड़ जमीन ली थी। इसके बदले तय शर्तों के मुताबिक अधिग्रहित जमीन के कुल रकबे का 20 प्रतिशत हिस्सा विकसित भूखंड के रूप में परिवार को वापस दिया जाना था।

हाईकोर्ट से मिले प्लॉट की दूसरे के नाम रजिस्ट्री

हालांकि, अपने इस अधिकार को हासिल करने के लिए दौलत सिंह राज के बेटे मनोहर लाल राज को लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। वर्ष 2002 से शुरू हुई उनकी कानूनी कोशिशों के बाद हाईकोर्ट से राहत मिली और अंततः 12 मई 2026 को नगर निगम ने जोन-1 में दो भूखंड उनके नाम आवंटित किए। इनमें 4,000 वर्गफीट का प्लॉट बी-86 और 3,500 वर्गफीट का प्लॉट बी-87 शामिल था। लेकिन आवंटन के कुछ ही महीनों बाद इन भूखंडों के हस्तांतरण को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया। 8 अक्टूबर 2026 को तत्कालीन अपर आयुक्त खजांची कुमार के कार्यकाल में नगर निगम की ओर से एक पत्र जारी किया गया। आरोप है कि इसी पत्र के आधार पर बिना निर्माण किए दोनों भूखंडों को बेचने का रास्ता साफ हुआ। इसके बाद अतुल अग्रवाल और शंकर लाल गुप्ता के नाम जमीन की रजिस्ट्री कर दी गई।

कलेक्टर की अनुमति और अन्य वारिसों की सहमति पर सवाल

इस पूरे मामले को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने आपत्ति जताई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अकबर सिंह परते ने आरोप लगाया है कि आदिवासी परिवार के लिए आरक्षित जमीन का हस्तांतरण नियमों को दरकिनार कर किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि आदिवासी भूमि के हस्तांतरण से पहले जिला कलेक्टर से जरूरी अनुमति क्यों नहीं ली गई। इसके अलावा मूल खातेदार दौलत सिंह राज के दूसरे कानूनी वारिसों की सहमति लिए जाने को लेकर भी सवाल खड़े किए गए हैं। संगठन ने पूरे मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की है। साथ ही यह भी पता लगाने की मांग की गई है कि अनियमितताओं के कारण शासन को पंजीयन शुल्क के रूप में कितना नुकसान हुआ।

मंत्री के OSD ने जिला प्रशासन से मांगी कार्रवाई

आदिवासी समाज की शिकायत के बाद आदिम जाति विकास विभाग भी सक्रिय हुआ है। विभागीय मंत्री रामविचार नेताम के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) डॉ. धनंजय कुमार नेताम ने 18 नवंबर 2026 को जिला प्रशासन को पत्र भेजकर मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अब इस मामले में जिला प्रशासन और संबंधित विभाग की जांच तथा आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि भूखंडों के हस्तांतरण में नियमों का पालन किया गया था या प्रक्रिया में किसी स्तर पर अनियमितता हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें