Thursday, 08 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Nana Patekar: आंखें नम, दिल उदास...जिस आवाज से गूंजता था पर्दा, आज वही आवाज हमेशा के लिए खामोश Chhattisgarhi Subject: स्कूलों में अब अलग से पढ़ाई जाएगी छत्तीसगढ़ी भाषा, 18 बोलियों में तैयार हो रहा पाठ्यक्रम Korba News: पति-पत्नी के विवाद में चलीं लातें और हथौड़ा, अस्पताल क्वार्टर में महिला संग पकड़ाया पति Leopard Attack: झिटकी कांड वाले तेंदुए की मौत, सिर पर मिलीं गंभीर चोटें, कर्रीपाठ के जंगलों में फिर दिखा दूसरा तेंदुआ, ग्रामीणों में खौफ बरकरार Nana Patekar: आंखें नम, दिल उदास...जिस आवाज से गूंजता था पर्दा, आज वही आवाज हमेशा के लिए खामोश Chhattisgarhi Subject: स्कूलों में अब अलग से पढ़ाई जाएगी छत्तीसगढ़ी भाषा, 18 बोलियों में तैयार हो रहा पाठ्यक्रम Korba News: पति-पत्नी के विवाद में चलीं लातें और हथौड़ा, अस्पताल क्वार्टर में महिला संग पकड़ाया पति Leopard Attack: झिटकी कांड वाले तेंदुए की मौत, सिर पर मिलीं गंभीर चोटें, कर्रीपाठ के जंगलों में फिर दिखा दूसरा तेंदुआ, ग्रामीणों में खौफ बरकरार
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Leopard Attack: झिटकी कांड वाले तेंदुए की मौत, सि…
Leopard that attacked villagers dies (Image Source: Keertiman Media)
Leopard that attacked villagers dies (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING महासमुंद Featured

Leopard Attack: झिटकी कांड वाले तेंदुए की मौत, सिर पर मिलीं गंभीर चोटें, कर्रीपाठ के जंगलों में फिर दिखा दूसरा तेंदुआ, ग्रामीणों में खौफ बरकरार

Leopard Attack: महासमुंद के झिटकी गांव में एक ही परिवार के छह लोगों पर हमला करने वाले तेंदुए की रायपुर जंगल सफारी में उपचार के दौरान मौत हो गई। तेंदुए के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें मिली हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। वहीं, कर्रीपाठ जंगल में दूसरा तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में फिर दहशत फैल गई है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 08 Oct 2026, 07:45 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
स्रोत: स्वयं रिपोर्ट
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Leopard Attack: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के झिटकी गांव में बीते दिनों एक ही परिवार के छह लोगों पर जानलेवा हमला करने वाले तेंदुए की आखिरकार मौत हो गई। 3 और 4 अक्टूबर की दरम्यानी रात सो रहे ग्रामीणों को अपना शिकार बनाने वाले इस तेंदुए के सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। घटना के बाद रेस्क्यू कर इसे रायपुर स्थित जंगल सफारी ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वन विभाग की टीम ने चिकित्सकों की मौजूदगी में तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराकर नियमानुसार अंतिम संस्कार कर दिया है। हालांकि, उसकी मौत की असली वजह पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

शरीर पर मिले चोट के कई निशान 

जंगल सफारी के डीएफओ तेजस शेखर ने बताया कि रेस्क्यू किए गए तेंदुए के शरीर पर चार से अधिक गंभीर चोटें थीं, जिनमें से सिर की चोट काफी गहरी थी। माना जा रहा है कि हमले के दौरान हुए बचाव या आपसी संघर्ष में उसे ये चोटें लगी होंगी। चोटों की वजह से उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। उधर, महासमुंद वन मंडलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में वन कर्मचारियों की गश्त बढ़ा दी गई है और पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है।

दूसरा तेंदुआ दिखने से फिर बढ़ी दहशत 

झिटकी गांव के लोग अभी तेंदुए के खौफ से उबर भी नहीं पाए थे कि बुधवार को पास ही के कर्रीपाठ जंगल में ग्रामीणों ने एक और तेंदुआ देखने का दावा कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेंदुआ जंगल के भीतर की ओर भाग गया। इस ताजा घटनाक्रम के बाद से आसपास के गांवों में एक बार फिर किसी अनहोनी की आशंका को लेकर हड़कंप मच गया है।

वन विभाग पर लापरवाही का आरोप, अब तक नहीं लगे चेतावनी बोर्ड 

भीषण हमले और गांव में दहशत के बावजूद वन विभाग के रवैये को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना को पांच दिन बीत जाने के बाद भी जंगल और खेतों की तरफ जाने वाले मुख्य रास्तों पर विभाग की ओर से कोई चेतावनी या सूचना बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। किसान और मजदूर रोजाना जान जोखिम में डालकर खेतों और जंगलों की ओर जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रभावित रास्तों पर तुरंत चेतावनी पोस्टर और सायरन/लाइट की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी अन्य ग्रामीण को अपनी जान न गंवानी पड़े। फिलहाल वन विभाग ने ग्रामीणों को समूह में बाहर निकलने और रात के समय एहतियात बरतने की सलाह दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें