Monday, 02 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में Theft Cases: एक दिन में चोरी और झपटमारी की 7 वारदात, महिलाओं से पर्स और घरों से जेवर चोरी Raipur News: खमतराई से 2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, GST विभाग ने शुरू की जांच Forest Department: मरवाही वन मंडल में 62 हाथियों की मौजूदगी, खेतों में फसलें हो रहीं बर्बाद Student Health: सरकारी स्कूल में दो छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, हॉस्टल के खाने और पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल Road Accident: एक रात में दो बड़े हादसे, घायल हुआ बाइक सवार, सुबह तक परेशान रहे राहगीर Crime News: 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में Theft Cases: एक दिन में चोरी और झपटमारी की 7 वारदात, महिलाओं से पर्स और घरों से जेवर चोरी Raipur News: खमतराई से 2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, GST विभाग ने शुरू की जांच Forest Department: मरवाही वन मंडल में 62 हाथियों की मौजूदगी, खेतों में फसलें हो रहीं बर्बाद Student Health: सरकारी स्कूल में दो छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, हॉस्टल के खाने और पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल Road Accident: एक रात में दो बड़े हादसे, घायल हुआ बाइक सवार, सुबह तक परेशान रहे राहगीर
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Chhattisgarh Health News: सत्य साईं अस्पताल ने रच…
CM Vishnu Deo Sai meets children at Satya Sai Hospital(Image Source: CGDPR)
CM Vishnu Deo Sai meets children at Satya Sai Hospital(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Chhattisgarh Health News: सत्य साईं अस्पताल ने रचा सेवा का इतिहास, 45 हजार बच्चों की सर्जरी सफल, CM साय ने दी बधाई

Chhattisgarh Health News: नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा पूरी कर चिकित्सा और मानव सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

स
प्रकाशित: 02 Nov 2026, 01:44 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh Health News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और नवा रायपुर स्थित सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने इस भावना को अपने सेवा कार्यों के माध्यम से साकार किया है। अस्पताल द्वारा 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करना केवल चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना, करुणा और निःस्वार्थ सेवा की अनुपम मिसाल है। इस संस्थान ने हजारों मासूम बच्चों को नया जीवन देने के साथ उनके परिवारों के जीवन में आशा, विश्वास और खुशियां लौटाई हैं। मुख्यमंत्री साय आज नवा रायपुर स्थित सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में 45 हजार बच्चों की शल्य चिकित्सा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम एवं जनजातीय विद्यार्थियों के लिए प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज भवन तथा डॉरमेटरी के भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा की ऐतिहासिक उपलब्धि पर चिकित्सकों और अस्पताल की पूरी टीम को दी बधाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अस्पताल में बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात की

45 हजार बच्चों की सर्जरी पर CM साय ने जताई खुशी

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल की पूरी सेवाभावी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के लिए उसके बच्चे का स्वस्थ जीवन सबसे बड़ी खुशी होती है। जब कोई मासूम गंभीर बीमारी से जूझ रहा होता है, तब पूरा परिवार चिंता और पीड़ा से गुजरता है। ऐसे कठिन समय में निःशुल्क उपचार के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ जीवन प्रदान करना अत्यंत पुण्य और मानवता की सच्ची सेवा का कार्य है।

जनजातीय युवाओं को मिलेगा नर्सिंग शिक्षा का अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने यह सिद्ध किया है कि चिकित्सा सेवा केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में संवेदना, विश्वास और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का भी सशक्त माध्यम है। संस्थान द्वारा सेवा और समर्पण की भावना से किए जा रहे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। मुख्यमंत्री साय ने जनजातीय विद्यार्थियों के लिए नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की पहल को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश के जनजातीय अंचलों के युवाओं, विशेषकर बेटियों को स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा के माध्यम से युवा आत्मनिर्भर बन सकेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपना उज्ज्वल भविष्य निर्मित कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा की ऐतिहासिक उपलब्धि पर चिकित्सकों और अस्पताल की पूरी टीम को दी बधाई
डॉ. मनसुख मांडविया ने अस्पताल में भर्ती बच्चे को फल भेंट कर उसका हालचाल जाना

नर्सिंग कॉलेज से तैयार होंगे कुशल स्वास्थ्यकर्मी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार के साथ प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मियों की आवश्यकता भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज स्वास्थ्य शिक्षा के विस्तार के साथ प्रदेश में कुशल मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ डॉ. मनसुख मांडविया नेसंवेदनशील और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता भी आवश्यक है। यह संस्थान जनजातीय युवाओं को शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ समाज सेवा के लिए भी प्रेरित करेगा।

बच्चों की सर्जरी पर केंद्रीय मंत्री मांडविया ने दी बधाई

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर गरीब, वंचित और दूरस्थ अंचलों में निवासरत परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले। शासन के प्रयासों के साथ सत्य साईं संजीवनी अस्पताल जैसी सेवाभावी संस्थाओं की सहभागिता इस संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करती है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सत्य साईं संजीवनी अस्पताल आने वाले समय में भी सेवा, संवेदना और समर्पण की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हजारों जरूरतमंद परिवारों के जीवन में नई आशा का संचार करता रहेगा।

निःशुल्क उपचार की सराहना की

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सत्य साईं संजीवनी अस्पताल द्वारा बच्चों के निःशुल्क उपचार एवं मानव सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने 45 हजार बच्चों की शल्य चिकित्सा की महत्वपूर्ण उपलब्धि पर संस्थान की पूरी टीम को बधाई दी।
कार्यक्रम में सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के पदाधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें