Monday, 02 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Woman Death Case: कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल में हंगामा CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव TI Dilip Puri Death: TI को कुचल कर फरार आरोपी गिरफ्तार Crime News: 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में Theft Cases: एक दिन में चोरी और झपटमारी की 7 वारदात, महिलाओं से पर्स और घरों से जेवर चोरी Raipur News: खमतराई से 2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, GST विभाग ने शुरू की जांच Woman Death Case: कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल में हंगामा CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव TI Dilip Puri Death: TI को कुचल कर फरार आरोपी गिरफ्तार Crime News: 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में Theft Cases: एक दिन में चोरी और झपटमारी की 7 वारदात, महिलाओं से पर्स और घरों से जेवर चोरी Raipur News: खमतराई से 2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, GST विभाग ने शुरू की जांच
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › CG Government Scheme: महिला श्रमिकों को स्वरोजगार…
Image Source: Keertiman
Image Source: Keertiman
राज्य सरकार

CG Government Scheme: महिला श्रमिकों को स्वरोजगार का मौका, ई-रिक्शा खरीदने पर मिलेगा बड़ा अनुदान

CG Government Scheme: छत्तीसगढ़ सरकार ने पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ई-रिक्शा सहायता योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र महिलाओं को ई-रिक्शा खरीदने पर अधिकतम 1.50 लाख रुपये या क्रय मूल्य का 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा।

स
प्रकाशित: 02 Nov 2026, 03:41 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Government Scheme: छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण महिला श्रमिकों को स्वरोजगार से जोड़ने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए ई-रिक्शा खरीदने पर 1,50,000/- या ई-रिक्शा क्रयमूल्य की 60 प्रतिशत राशि जो भी अधिकतम हो उक्त राशि का अनुदान दिया जाएगा। राज्य सरकार के श्रम विभाग के अधीन छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा छत्तीसगढ़ निर्माण श्रमिक ई-रिक्शा सहायता योजना शुरू की गई है। योजना के तहत पात्र महिला श्रमिकों को ई-रिक्शा खरीदने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। 

महिला श्रमिकों के खाते में आएगी अनुदान राशि

अनुदान की राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। इस सहायता से महिला श्रमिकों को आजीविका का नया साधन उपलब्ध होने के साथ ही उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। योजना का लाभ 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की उन महिला निर्माण श्रमिकों को मिलेगा, जो संबंधित निर्माण श्रमिक कल्याण योजना के अंतर्गत पंजीकृत हैं। योजना में पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों के स्व-सहायता समूहों को भी शामिल किया गया है। ई-रिक्शा खरीदने के लिए मिलने वाली एक लाख रुपए की अनुदान राशि का उपयोग केवल ई-रिक्शा क्रय करने के लिए ही किया जा सकेगा।

ई-रिक्शा योजना के लिए कैसे करें आवेदन?

योजना का लाभ लेने के लिए पात्र आवेदकों को निर्धारित आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। इनमें पहचान पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड की प्रति, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण तथा ई-रिक्शा की रसीद शामिल हैं। आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारियां सही और पूर्ण रूप से भरना आवश्यक होगा। योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिक स्वयं अथवा किसी भी चॉइस सेंटर या श्रम कार्यालय के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

ई-रिक्शा योजना की जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परीक्षण एवं स्वीकृति की कार्रवाई की जाएगी। आवेदन स्वीकृत होने पर आवेदक को इसकी सूचना दी जाएगी। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग, खंड-तीन, द्वितीय तल, इन्द्रावती भवन, अटल नगर, रायपुर में संपर्क कर सकते हैं। विभाग के दूरभाष क्रमांक 0771-2443513 तथा हेल्पलाइन नंबर 0771-2443515 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त हेल्पडेस्क ईमेल cglcwfiw@gmail.com  के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें