Tuesday, 03 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: जायसवाल निको प्लांट में श्रमिक की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन Road Accident: महिला की मौत के बाद भड़का था आक्रोश, तहसीलदार पर गिरी निलंबन की गाज Crime News: ऐप से चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Raipur News: मातृशिशु अस्पताल के वार्ड में दिखे 4-5 चूहे, संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका CG Health Department: कैंसर स्क्रीनिंग के आंकड़ों में गड़बड़ी, 2 साल की बच्चियों की जांच का रिकॉर्ड मिला BSF Attack in Tripura: जवानों पर लाठी-डंडों से हमला, गाड़ी तोड़ी और हथियार छीनने की कोशिश CG News: जायसवाल निको प्लांट में श्रमिक की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन Road Accident: महिला की मौत के बाद भड़का था आक्रोश, तहसीलदार पर गिरी निलंबन की गाज Crime News: ऐप से चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Raipur News: मातृशिशु अस्पताल के वार्ड में दिखे 4-5 चूहे, संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका CG Health Department: कैंसर स्क्रीनिंग के आंकड़ों में गड़बड़ी, 2 साल की बच्चियों की जांच का रिकॉर्ड मिला BSF Attack in Tripura: जवानों पर लाठी-डंडों से हमला, गाड़ी तोड़ी और हथियार छीनने की कोशिश
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Mahasamund Rajyotsav: 16 विभागों की प्रदर्शनी में…
Stalls for local products at the Mahasamund State Festival (Image Source: CGDPR)
Stalls for local products at the Mahasamund State Festival (Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Mahasamund Rajyotsav: 16 विभागों की प्रदर्शनी में दिखी विकास की झलक, हितग्राहियों को मिला लाभ

Mahasamund Rajyotsav: 16 विभागों ने विकास योजनाओं और उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई। सांसद रूपकुमारी चौधरी ने स्टॉलों का अवलोकन किया और पात्र हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, लाभार्थी किट एवं अन्य योजनाओं का लाभ वितरित किया।

य
प्रकाशित: 03 Nov 2026, 02:37 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund Rajyotsav: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26वें वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव- 2026 में  महासमुंद जिले के 16 विभागों द्वारा सफल योजनाओं एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु आकर्षक प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए गए। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र महासमुंद रूपकुमारी चौधरी ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ स्टॉलों का विस्तृत अवलोकन किया। 
इस अवसर पर विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति के अध्यक्ष रामलाल चौहान, भारत स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष येतराम साहू, जनपद सदस्य विजय लक्ष्मी जांगड़े, नगरपालिका सरायपाली अध्यक्ष सरस्वती चंद्र कुमार पटेल, नगरपालिका महासमुंद उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, आनंद साहू, महेंद्र सिक्का, प्रशांत श्रीवास्तव, महेंद्र जैन, सुधा साहू, गणमान्य अतिथि, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद सहित जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

सांसद ने हितग्राहियों को बांटे योजनाओं के लाभ

सांसद चौधरी ने प्रदर्शनी के माध्यम से जिले में आधारभूत संरचना, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उद्यानिकी, पशुपालन, मछली पालन, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति को सराहते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी महासमुंद की विकास गाथा का जीवंत चित्रण है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आमजन तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान सांसद चौधरी के हाथों कृषि, मत्स्य, उद्यानिकी विभाग द्वारा हितग्राहियों को लाभार्थी किट, प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता प्रदान की गई। समाज कल्याण विभाग के स्टॉल में  दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान किया गया।  जिला पंचायत विभाग के स्टॉल में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को अभिनंदन पत्र एवं गृह प्रवेश की सांकेतिक चाबी सौंपी गई। सांसद चौधरी ने हितग्राहियों से सीधे संवाद करते हुए योजनाओं के लाभ और आवश्यकताओं को जाना तथा नागरिकों को शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

16 विभागों ने स्टॉलों में दिखाई योजनाओं की झलक

विभागवार लगाए गए स्टॉल में कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने फसल विविधीकरण, समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन खरीदी और कृषक उन्नति योजना, उद्यानिकी विभाग ने पॉलीहाउस में फूलों की खेती, ऑयल पाम और सब्जी उत्पादन की जानकारी दी गई। पशुधन विभाग ने गौपालन एवं मुर्गीपालन से महिला स्वरोजगार, वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को प्रदर्शित किया। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, जिला पंचायत, पुलिस, परिवहन, खाद्य, वन, मत्स्य पालन, श्रम एवं जनसंपर्क सहित विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं की जानकारी दी। बिहान समूहों एवं स्थानीय कारीगरों ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन, हस्तशिल्प, कोसा साड़ी, बांस शिल्प, मशरूम उत्पादन और अन्य स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने निःशुल्क कानूनी सहायता तथा स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान योजना, टीबी मुक्त भारत और निःशुल्क उपचार संबंधी जानकारी दी। बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्टॉलों का अवलोकन कर शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें