Tuesday, 03 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cattle Smuggling: ओडिशा ले जाए जा रहे थे 6 गौवंश, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को पकड़ा CG Rajyotsav: रायपुर से नवा रायपुर तक अमित शाह का दौरा, राज्योत्सव में होंगे शामिल केंद्रीय गृह मंत्री CG News: जायसवाल निको प्लांट में श्रमिक की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन Road Accident: महिला की मौत के बाद भड़का था आक्रोश, तहसीलदार पर गिरी निलंबन की गाज Crime News: ऐप से चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Raipur News: मातृशिशु अस्पताल के वार्ड में दिखे 4-5 चूहे, संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका Cattle Smuggling: ओडिशा ले जाए जा रहे थे 6 गौवंश, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को पकड़ा CG Rajyotsav: रायपुर से नवा रायपुर तक अमित शाह का दौरा, राज्योत्सव में होंगे शामिल केंद्रीय गृह मंत्री CG News: जायसवाल निको प्लांट में श्रमिक की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन Road Accident: महिला की मौत के बाद भड़का था आक्रोश, तहसीलदार पर गिरी निलंबन की गाज Crime News: ऐप से चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Raipur News: मातृशिशु अस्पताल के वार्ड में दिखे 4-5 चूहे, संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › MCB Rajyotsav: मनेन्द्रगढ़ में धूमधाम से मना राज्…
Manendragarh State Festival 2026 Celebration (Image Source: CGDPR)
Manendragarh State Festival 2026 Celebration (Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

MCB Rajyotsav: मनेन्द्रगढ़ में धूमधाम से मना राज्योत्सव, विधायक रेणुका सिंह ने गिनाईं 26 साल की उपलब्धियां

MCB Rajyotsav: मनेन्द्रगढ़ में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूरे होने पर जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 आयोजित किया गया। विधायक रेणुका सिंह ने विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और हितग्राहियों को सामग्री वितरण मुख्य आकर्षण रहे।

य
प्रकाशित: 03 Nov 2026, 04:09 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
MCB Rajyotsav: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। ‘सशक्त नारी-युवा उड़ान’ की थीम पर आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्कूली विद्यार्थियों, कलाकारों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।

26 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ: रेणुका सिंह

मुख्य अतिथि विधायक रेणुका सिंह ने राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में गठित छत्तीसगढ़ ने बीते 26 वर्षों में विकास की नई पहचान बनाई है। राज्य का बजट लगभग 5 हजार करोड़ रुपए से बढ़कर वर्ष 2026-27 में 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प साकार करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। इस दौरान उन्होंने चिरमिरी-नागपुर रेललाइन, और जिले में सड़क एवं आवास निर्माण की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला।

मनेन्द्रगढ़ में राज्योत्सव समारोह

विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए 22 से अधिक स्टॉलों में शासन की योजनाओं, उपलब्धियों एवं नवाचारों का प्रदर्शन किया गया। विधायक रेणुका सिंह ने कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के साथ स्टॉलों का निरीक्षण कर जानकारी ली। इस अवसर पर पात्र हितग्राहियों को श्रमिक पंजीयन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मोटराइज्ड साइकिल, व्हीलचेयर, वनाधिकार पट्टा, स्वच्छता किट, आइस बॉक्स एवं मछली पकड़ने के जाल सहित विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने स्वागत उद्बोधन में जिले की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 2022 में एमसीबी जिले के गठन के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सड़क, पर्यटन एवं आजीविका के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हुई है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार से जोड़ने को प्राथमिकता बताते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सभी की सहभागिता का आह्वान किया।

लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

राज्योत्सव की सांस्कृतिक संध्या में स्कूली विद्यार्थियों ने सुआ, करमा सहित पारंपरिक लोक नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। मुंबई से आईं गुरशीत कौर की गजल, रायपुर के राहुल ठाकुर के फिल्मी गीत तथा दामिनी पुरी के सितार वादन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। छत्तीसगढ़ी गायक एवं जिला पंचायत सदस्य रामजीत लकड़ा की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। नेत्रहीन विद्यालय के बच्चों के सामूहिक गीत को दर्शकों ने खूब सराहा। कलाकारों एवं प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह, चिरमिरी महापौर रामनरेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा सरजू यादव सहित विभिन्न नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह, जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम, अपर कलेक्टर नम्रता डोंगरे, लिंगराज सिदार, एसडीएम शशि शेखर मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें